Responsive Scrollable Menu

T20 World Cup 2026: अर्शदीप या बुमराह, कौन बनेगा नंबर-1? टीम इंडिया के स्टार खिलाड़ियों में सीधी टक्कर

T20 World Cup 2026: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 राउंड का तीसरा मैच भारत और साउथ अफ्रीका की टीमों के बीच खेला जाएगा. इस मुकाबले में जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप सिंह के बीच भी एक रोमांचक टक्कर भी होगी.

Continue reading on the app

Shahruk Khan Visits Salim Khan: शाहरुख ने लीलावती अस्पताल में सलीम खान से की मुलाकात; देर रात अस्पताल के बाहर स्पॉट हुई कार

Shahruk Khan Visits Salim Khan: मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती मशहूर लेखक Salim Khan की तबीयत को लेकर फिल्म इंडस्ट्री और उनके फैंस में चिंता में है। 90 वर्षीय सलीम खान को माइनर ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था और वे फिलहाल आईसीयू में डॉक्टरों की निगरानी में हैं। 

देर रात बॉलीवुड सुपरस्टार Shah Rukh Khan उनसे मिलने अस्पताल पहुंचे। अस्पताल के बाहर उनकी गाड़ी देखी गई, जिसके वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं।

देर रात पहुंचे शाहरुख

शनिवार शाम शाहरुख खान लीलावती अस्पताल पहुंचे। वे सलीम खान का हालचाल जानने और परिवार का हौसला बढ़ाने आए थे। शाहरुख और खान परिवार के रिश्ते काफी पुराने हैं। 

आपको बता दें कि दोनों परिवारों के बीच तीन दशकों से ज्यादा समय से दोस्ती है। शाहरूख और सलमाान ने साथ में कई बड़ी फिल्मों में काम किया है, जैसे Karan Arjun, Kuch Kuch Hota Hai, Pathaan और Tiger 3। शाहरुख खान ये कई बार कह चुके हैं कि सलीम खान का उनके जीवन और करियर पर गहरा असर रहा है। उनका मानन हैं कि सलीम खान के मार्गदर्शन और आशीर्वाद ने उनकी सफलता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

यह भी पढ़े - KH x RK Reunion: 47 साल बाद फिर स्क्रीन पर चमकेंगी कमल हासन और रजनीकांत की लेजेंडरी जोड़ी, फिल्म प्रोमो हुआ रिलीज

परेशान दिखे सलमान

अस्पताल के बाहर सलमान भी नजर आए। कार में बैठे सलमान के चेहरे पर चिंता साफ दिख रही थी। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में वे काफी परेशान दिखाई दिए। फैंस भी उनके पिता की सेहत को लेकर दुआ कर रहे हैं।

यह भी पढ़े - प्रेग्नेंसी की अफवाहों पर भड़कीं सरगुन मेहता: बोलीं- 'रवि और मुझे इसके बार में नहीं पता, झूठी खबरें फैलाना बंद करें!'

क्या हुआ है सलीम खान को?

17 फरवरी को सलीम खान को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। डॉक्टरों के मुताबिक उन्हें माइनर ब्रेन हैमरेज हुआ। उन पर डीएसए (Digital Subtraction Angiography) प्रक्रिया की गई है। फिलहाल वो ICU में है और डॉक्टरों की टीम उनकी देखभाल कर रही है। ज्यादा उम्र होने की वजह से उनकी रिकवरी थोड़ी धीमी है, लेकिन फिलहाल हालत स्थिर बताई जा रही है।

यह भी पढ़े - तालिबानी कानून पर फूटा स्वरा भास्कर का गुस्सा, बोलीं- मानवता पर कलंक...

खान परिवार एक साथ 

इलाज के दौरान खान परिवार के सदस्य लगातार अस्पताल आते रहते हैं। इनमें अरबाज खान, सोहेल खान, सलमा खान और हेलेन रोज उनका हाल जानने पहुंच रहे हैं। आमिर खान और जावेद अख्तर समेत कई सितारों ने अस्पताल जाकर उनका हालचाल लिया।

यह भी पढ़े - जेल से निकलते ही छलके राजपाल यादव के आंसू: पत्नी राधा के लिए बोले- 'कई जन्म लेकर भी नहीं चुका पाऊंगा एहसान!

मलाइका भी पहुंची

अरबाज खान की एक्स वाइफ मलाइका भी अपने बेटे अरहान खान के साथ अस्पताल पहुंची। वे सीधे अंदर जाकर सलीम खान से मिली। डॉक्टरों का कहना है कि सलीम खान की हालत स्थिर है और वे धीरे-धीरे ठीक हो रहे हैं। फैंस और फिल्म इंडस्ट्री के लोग उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं।

यह भी पढ़े - फिल्ममेकर MM Baig के निधन पर ऋतिक रोशन हुए भावुक: गुरु को याद कर बोले- 'मैं पूरी तरह खो चुका था, आपने मदद की'

Continue reading on the app

  Sports

India A Vs Bangladesh A Final Live: बांग्लादेश के खिलाफ फाइनल में भारत ने चुनी बल्लेबाजी

India A Vs Bangladesh A Final Live: महिला एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 के फाइनल में भारत का सामना बांग्लादेश की टीम के साथ हो रहा है. इंडिया ए की कप्तानी कर रही राधा यादव ने टॉस जीतकर बांग्लादेश के खिलाफ इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है. Sun, 22 Feb 2026 12:14:22 +0530

  Videos
See all

Badruddin Ajmal News | “हिंदू भाइयों की भी तो घर वापसी कराओ।- Badruddin Ajmal #shorts #rss #bjp #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-22T07:01:25+00:00

PM Modi Mann Ki Baat: देश से संवाद, पीएम मोदी के 'मन की बात' | Hindi News | R Bharat #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-22T07:03:00+00:00

6 संदिग्धों को पकड़ा गया, बड़ा खतरा | #viralvideo #viralnews #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-22T07:03:20+00:00

Tamil Nadu: तमिलनाडु में दबोचे गए 6 संदिग्ध #viral #shorts #trending #ATShorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-22T07:04:31+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers