Responsive Scrollable Menu

US-Iran Tension: इन हथियारों से ईरान पर हमला कर सकता है अमेरिका, जानें इनकी खासियत

US-Iran Tension: अमेरिका की सैन्य शक्ति दुनिया में सबसे हाई-टेक मानी जाती है। उसकी असली ताकत केवल हथियारों की संख्या नहीं बल्कि उनकी टेक्नोलॉजी और दुनिया के किसी भी कोने में सटीकता से हमला करने की क्षमता में है। हम आपको अमेरिका के उन हथियारों के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें इस वक्त ईरान के लिए सबसे बड़ी चुनौती माना जाता है। 

ये हैं अमेरिका के टॉप सात हथियार

सबसे पहले बात स्टील फाइटर जेट F 22 रैप्टर की. ये फाइटर जेट रडार की नजर में आए बिना दुश्मन के हवाई क्षेत्र में घुस सकते हैं और उनकी एयर डिफेंस सिस्टम को तबाह कर सकते हैं. 

दूसरे नंबर पर बम वर्षक विमान B2 स्पिट और B21. ऐसे बम वर्षक भारी मात्रा में बम लेकर बहुत लंबी दूरी तक उड़ान भर सकते हैं और ईरान के परमाणु या सैन्य ठिकानों को निशाना बना सकते हैं.

नंबर तीन, बंकर का बस्टर बम. GB 57 जैसे बंकर बस्टर बम ईरान के पहाड़ों के नीचे मौजूद ठिकानों को तबाह कर सकते हैं।

नंबर फोर, टॉम-हॉक क्रूज मिसाइल. इन्हें जहाजों और पनडुब्बियों से सैकड़ों मील दूर से दागा जा सकता है। यह बहुत कम ऊंचाई पर उड़ती हैं, जिससे इन्हें रडार से पकड़ना मुश्किल होता है।

नंबर पांच, परमाणु पनडुब्बियां. ये पनडुबियां समुद्र की गहराई में महीनों तक छिपी रह सकती हैं और एक साथ कई मिसाइलें दागकर पूरे सैनिक ढांचे को पंगू बना सकती हैं.

नंबर छह एमक्यू-नाइन रिपर ड्रोन. ये बिना पायलट वाला ड्रोन घंटों तक निगरानी कर सकते हैं और सटीक मिसाइल हमला करने में भी यह सक्षम माना जाता है.

 नंबर सात, इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर. यह विमान दुश्मन के संचार और रडार सिस्टम को जाम कर देता है, जिससे उसकी सेना अंधी और बहरी हो जाती है. बता दें, दावा किया गया था कि वेनेजुएला में अमेरिका ने इसी हथियार का इस्तेमाल किया था.

अमेरिका के हमले की आशंका

अमेरिका और ईरान के बीच लंबे वक्त से तनाव जारी है. विदेश एक्सपर्ट्स का कहना है कि ईरान पर अमेरिका हमला कर सकता है. अमेरिका ईरान के बीच समझौते न होने की वजह से हमले की आशंका जताई जा रही है. 

 

Continue reading on the app

Mann Ki Baat: 'एआई समिट में दिखी भारत की अद्भुत क्षमता', मन की बात में बोले PM मोदी

PM Modi Mann Ki Baat: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार (22 फरवरी) को अपने मन की बात मासिक रेडियो कार्यक्रम के जरिए देशवासियों को संबोधित किया. इस दौरान पीएम मोदी ने दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित इंडिया एआई इंपैक्स समिट से लेकर टी20 वर्ल्ड समेत कई कार्यक्रम और घटनाओं का जिक्र किया. बता दें कि पीएम मोदी का ये 131वां मन की बात कार्यक्रम था.

'एआई समिट में दिखी भारत की ताकत'

पीएम मोदी ने मन की बात कार्यक्रम के दौरान देश को संबोधित करते हुए कहा कि, इस समिट में दुनिया ने एआई के क्षेत्र में भारत की मजबूत क्षमता को देखा. उन्होंने कहा कि ये अब तक की सबसे बड़ी एआई समिट है. पीएम ने कहा कि इस एआई समिट के प्रति युवाओं में भी खास जोश देखने को मिला.

Continue reading on the app

  Sports

विकेट के पीछे के 'रक्षक' बन ना जाएं रनों के 'भक्षक', Q-R-T से सावधान, अंजान खतरे के लिए कितना तैयार टीम इंडिया

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम की विशाल बाउंड्रीज हों या स्पिन की मददगार पिचें, दक्षिण अफ्रीका के पास ऐसे योद्धा हैं जो विकेट के पीछे से खेल को पढ़ते हैं और विकेट के आगे से मैच छीन लेते हैं. क्विंटन डि कॉक, रयान रिकल्टन और ट्रिस्टन स्टब्स ये वो नाम हैं जो टीम इंडिया के लिए 'भक्षक' साबित हो सकते हैं.  Sun, 22 Feb 2026 11:57:36 +0530

  Videos
See all

Protest Against Congress LIVE: कांग्रेस के खिलाफ गुस्से में भीड़ | Rahul Gandhi | Breaking News |BJP #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-22T06:32:14+00:00

Tamil Nadu में पकड़े गए 6 संदिग्ध आतंकी #aajtak #shorts #viral #viralvideo #viralshorts #latestnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-22T06:28:43+00:00

Afganistan Vs Pakistan:पाकिस्तान ने अफगान बॉर्डर पर किया हमला | Pakistan border strike #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-22T06:30:13+00:00

Telangana में बवाल! Congress और BJP कार्यकर्ताओं में हिंसक झड़प #shortsviral #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-22T06:29:54+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers