फरवरी में लगाएं ‘गर्मी वाला सेब’! 40°C में भी देगा शानदार फल, छत्तीसगढ़ी हेमलाल से समझें
Tropical apple farming : छत्तीसगढ़ में अब सेब की खेती केवल पहाड़ों तक सीमित नहीं रही. गार्डनिंग एक्सपर्ट हेमलाल पटेल के अनुसार ट्रॉपिकल एप्पल की किस्में 35–40 डिग्री तापमान में भी अच्छी पैदावार दे रही हैं. खासकर हर्मन 99 और अन्ना वैरायटी मैदानी और गर्म क्षेत्रों के लिए उपयुक्त हैं. फरवरी मार्च रोपण के लिए सबसे बेहतर समय माना जाता है. ढाई फीट गहरा गड्ढा, गोबर खाद, वर्मीकम्पोस्ट और नीम खली का उपयोग शुरुआती बढ़वार में मदद करता है. जरूरत अनुसार डीएपी और यूरिया दें तथा फंगस दिखते ही उपचार करें, ताकि पौधे स्वस्थ रहें और बेहतर गुणवत्ता के फल मिल सकें.
बेहद चमत्कारी है ये जड़ी-बूटी! पथरी में रामबाण, जानें वैद्य से इसका सही उपयोग और सावधानी
गलत खानपान और कम पानी पीने से किडनी स्टोन की समस्या बढ़ रही है. वैद्य डॉ. अभिषेक कुमार मिश्रा बताते है कि पत्थरचट्टा, जिसे पानफुटी या पाथरचूर भी कहा जाता है पथरी में लाभकारी औषधीय पौधा है. आयुर्वेद के अनुसार इसकी रसीली पत्तियां किडनी में जमी पथरी को धीरे-धीरे तोड़कर पेशाब के रास्ते बाहर निकालने में सहायक होती है. ग्रामीण इलाकों में लोग इसे घरों में उगाते है क्योंकि इसकी पत्तियों के किनारों से नए पौधे निकल आते है. हालांकि विशेषज्ञ सलाह देते है कि किसी भी आयुर्वेदिक उपाय को 21 दिन से अधिक बिना डॉक्टर की सलाह के न लें. साथ ही ज्यादा पानी पीना, संतुलित आहार और कम नमक का सेवन पथरी से बचाव में अहम भूमिका निभाता है.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18





















