Responsive Scrollable Menu

Donald Trump की Netflix को सीधी चेतावनी, Susan Rice को हटाओ वरना होगा बड़ा Action!

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और स्ट्रीमिंग दिग्गज नेटफ्लिक्स के बीच तनाव चरम पर पहुंच गया है। ट्रंप ने नेटफ्लिक्स से अपनी बोर्ड मेंबर सुसान राइस को तुरंत नौकरी से निकालने को कहा है। ट्रंप ने चेतावनी दी है कि अगर कंपनी ऐसा नहीं करती है, तो उसे इसके नतीजे भुगतने होंगे।

विवाद की असली वजह

सुसान राइस ने हाल ही में एक पॉडकास्ट में उन कंपनियों और संगठनों को चेतावनी दी थी जो ट्रंप के प्रति वफादारी दिखा रहे हैं। राइस ने कहा कि जो कॉर्पोरेशन, न्यूज चैनल और लॉ फर्में ट्रंप के सामने 'घुटने टेक रहे हैं', उन्हें आने वाले समय में डेमोक्रेटिक पार्टी की सत्ता वापसी पर जवाबदेह ठहराया जाएगा। उन्होंने साफ कहा कि अगर इन कंपनियों को लगता है कि डेमोक्रेट्स पुराने नियमों से चलेंगे, तो वे गलतफहमी में हैं।
 

इसे भी पढ़ें: टैरिफ लगाना है तो संविधान का पालन करें, भारतीय-अमेरिकी वकील Neal Katyal की Trump को चुनौती


कौन हैं सुसान राइस?

सुसान राइस अमेरिका की एक प्रभावशाली नेता रही हैं। वे पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा के समय नेशनल सिक्योरिटी एडवाइजर और संयुक्त राष्ट्र में राजदूत रह चुकी हैं। उन्होंने जो बाइडेन के प्रशासन में भी काम किया है और 2023 में वे दोबारा नेटफ्लिक्स के बोर्ड में शामिल हुईं।
 

इसे भी पढ़ें: Super Bomb तूफान का America पर Attack, एयर इंडिया ने New York की सभी उड़ानें कीं रद्द


ट्रंप की धमकी

ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में यह साफ नहीं किया है कि नेटफ्लिक्स को क्या सजा दी जाएगी। हालांकि, उनके प्रशासन के अधिकारी पहले भी कुछ नेटवर्क्स के ब्रॉडकास्ट लाइसेंस छीनने की धमकी दे चुके हैं। यह विवाद ऐसे समय में आया है जब नेटफ्लिक्स एक बड़ी बिजनेस डील (वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी को खरीदने की रेस) में शामिल है। फिलहाल नेटफ्लिक्स की ओर से इस मामले पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है, लेकिन ट्रंप की इस धमकी ने अमेरिकी कॉर्पोरेट जगत में हलचल मचा दी है।

Continue reading on the app

सैन्य अधिकारियों के किताब लिखने पर रोक नहीं, लेकिन नई गाइडलाइन जारी कर सकती है सरकार

सूत्रों के मुताबिक रिटायर्ड अधिकारियों को किताब लिखने से सीधे तौर पर नहीं रोका गया है, लेकिन आधिकारिक गोपनीयता अधिनियम रिटायरमेंट के बाद भी लागू रहता है. मतलब कि अगर कोई फौजी रिटायरमेंट के बाद गोपनीय या संवेदनशील जानकारी सार्वजनिक करता है, तो उसे अपराध माना जाएगा.

Continue reading on the app

  Sports

24 फरवरी को CBSE बोर्ड 12वीं अकाउंटेंसी परीक्षा, ऐसे लिखें उत्तर, जान लें पैटर्न और मार्किंग स्कीम

सीबीएसई कक्षा 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाएं (CBSE Board Exam 2026) फिलहाल जारी है। कॉमर्स स्ट्रीम के लिए 24 फरवरी का दिन जरूरी होने वाला है। इस दिन अकाउंटेंसी विषय का एग्जाम होगा। इस सब्जेक्ट में अच्छे अंक प्राप्त करने के लिए सही तैयारी के अलावा बेहतर तरीके से रिवीजन होना भी जरूरी होता है। … Sun, 22 Feb 2026 19:14:44 GMT

  Videos
See all

IND Vs SA Live Score Updates: दक्षिण अफ्रीका की Team India से भिड़ंत Live | T20 World Cup | Surya #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-22T13:32:17+00:00

News Ki Pathshala | Sushant Sinha: AI क्षेत्र में कहां खड़ा है भारत ? दुनिया के TOP-3 में भारत ! #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-22T13:30:08+00:00

Pakistan Attack On Afghan Border LIVE: Afghanistan Border पर Pakistan की Air Strike | Breaking News #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-22T13:30:48+00:00

Iran America War: 7 बजते ही अमेरिका-ईरान युद्ध पर आई बड़ी खबर? | Trump | Khamenei | N18G |Netanyahu #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-22T13:30:11+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers