Responsive Scrollable Menu

महिलाओं की Ovarian Health के लिए रामबाण हैं ये 3 Superfoods, 40 में भी बनी रहेगी Fertility

बिजी लाइफस्टाइल के चलते हम सभी खुद का ख्याल रखना ही भूल गए हैं। हमेशा कोई-कोई टेशन में लगे रहते हैं। कभी-कभी तो काम के चक्कर में खाना भी छोड़ देते है, लेकिन हेल्थ के बारे में बिल्कुल नहीं सोचते हैं। अगर आप खुद से प्यार करते हैं, तो हेल्थ को लेकर ध्यान देना भी काफी जरुरी है। असल में सेल्फ-लव का मतलब केवल मोमबत्तियां जलाना या चॉकलेट खाना नहीं है। असली सेल्फ लव का मतलब कुछ ऐसे फूड्स का चयन करना , जो आपकी ओवरीज (अंडाशय) को पोषण दें। 

इसका मतलब है हार्मोन्स का ख्याल रखना, अपने पीरियड्स साइकिल को समझना और अपने शरीर की जरुरतों को सुनना। महिलाओं के लिए ओवरीज की सेहत पूरे स्वास्थ्य का आईना है, चाहे वह फर्टिलिटी हो, अनियमित पीरियड्स, PCOS, एंडोमोट्रियोसिस, मूड ,स्विंग्स या हार्मोनल असंतुलन। इसलिए आज ही आप अपने डाइट में , ये 3 सुपरफूड्स को एड ऑन कर लें।

अनार 

आप रोजाना अनार का सेवन कर सकते हैं। आयुर्वेद में अनार प्रजनन अंगों के लिए वरदान माना जाता है। यह प्रजनन अंगों में बढ़े हुए पित्त को संतुलित करता है और एंडोमेट्रियम (गर्भाश्य की परत) को हेल्दी रखने में मदद करता है। इसमें प्रचुर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट्स एग्स की क्वालिटी को बेहतर बनाता है। 

इन समस्याओं में है सबसे बेहतर

- पीरियड्स के दौरान हैवी ब्लीडिंग

- खून की कमी (एनीमिया)

- हार्मोनल असंतुलन के कारण होने वाले मुहांसे

- फर्टिलिटी बढ़ाने में मददगार

कैसे अनार का सेवन करें

- रोजाना एक ताजा अनार खाएं

- इसे सुबह के नाश्ते के साथ या दोपहर के खाने से पहले लेना सबसे अच्छा होता है।

- बाजार में मिलने वाले डिब्बाबंद जूस से बचें, क्योंकि इनमें प्रिजर्वेटिव्स और चीनी होती है। 

मूंग दाल

छिलके वाली मूंग दाल ओवरीज के लिए सबसे फायदेमंद होती है। इस दाल को आयुर्वेद में सुपाच्य और हार्मोन फ्रेंडली प्रोटीन माना जाता है। यह इंसुलिन संवदेनशीलता को बढ़ाती है और पाचन तंत्र पर दबाव डाले बिना शरीर से आम को कम करने मदद करती है।

इन समस्याओं में है सबसे बेहतर

- PCOS (पॉलीसिस्टिक ओवरी सिंड्रोम)

- इंसुलिन रेजिस्टेंस (इंसुलिन प्रतिरोध)

- पेट फूलने की समस्या हो या फिर ब्लोटिंग

- हार्मोनल गड़बड़ी के कारण बढ़ने वाला वजन

कैसे सेवन करें?

- इसे मूंग दाल के चिल्ले या खिचड़ी के रुप में खाएं।

- इस दाल को दोपहर के भोजन या डिनर के लिए सबसे अच्छा है।

- इस दाल को जब भी बनाएं तीखा या बहुत अधिक मसालों वाला बनाने से बचें। 

 काले तिल

काले तिल के सेवन से प्रजनन क्षमता और पीरियड्स में पोषण प्रदान करता है। यह ओवेरियन टिश्यू और एग्स की क्वालिटी को सुधारने के लिए जाने जाते हैं। यह पीरियड के फ्लो को नियमित करने में बेहद असरदार हैं।

इन समस्याओं में है सबसे बेहतर

- अनियमित पीरियड्स

- एस्ट्रोजन हार्मोन की कमी

- शरीर में कमजोरी और थकान महसूस होना

- त्वचा का रूखापन

- कंसीव करने में आ रही दिक्कतें

कैसे सेवन करें?

- प्रतिदिन 1 छोटा चम्मच काले तिल लें।

- इन्हें रातभर पानी में भिगो दें और सुबह अच्छी तरह चबाकर खाएं।

- आप इन्हें चटनी या बिना चीनी वाले लड्डू में मिलाकर भी ले सकती हैं। 

Continue reading on the app

सस्ता सोना, बड़ा मुनाफा, NSE ला रहा है 10 ग्राम गोल्ड फ्यूचर्स, अब हर घर में होगा एक 'गोल्ड ट्रेडर'

निफ्टी की ये स्पेशल ट्रेडिंग निवेशकों के लिए एक अच्छा मौका साबित हो सकती है

Continue reading on the app

  Sports

24 फरवरी को CBSE बोर्ड 12वीं अकाउंटेंसी परीक्षा, ऐसे लिखें उत्तर, जान लें पैटर्न और मार्किंग स्कीम

सीबीएसई कक्षा 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाएं (CBSE Board Exam 2026) फिलहाल जारी है। कॉमर्स स्ट्रीम के लिए 24 फरवरी का दिन जरूरी होने वाला है। इस दिन अकाउंटेंसी विषय का एग्जाम होगा। इस सब्जेक्ट में अच्छे अंक प्राप्त करने के लिए सही तैयारी के अलावा बेहतर तरीके से रिवीजन होना भी जरूरी होता है। … Sun, 22 Feb 2026 19:14:44 GMT

  Videos
See all

Iran America War: 7 बजते ही अमेरिका-ईरान युद्ध पर आई बड़ी खबर? | Trump | Khamenei | N18G |Netanyahu #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-22T13:30:11+00:00

Pakistan Attack On Afghan Border LIVE: Afghanistan Border पर Pakistan की Air Strike | Breaking News #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-22T13:30:48+00:00

News Ki Pathshala | Sushant Sinha: AI क्षेत्र में कहां खड़ा है भारत ? दुनिया के TOP-3 में भारत ! #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-22T13:30:08+00:00

टैरिफ को लेकर ट्रंप की मनमानी ! PM Modi l Donald Trump l Global Trade l Supreme Court l Trade War #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-22T13:30:37+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers