Responsive Scrollable Menu

Career और Business में नहीं मिल रही सफलता? शनि देव को प्रसन्न करने के लिए करें ये अचूक उपाय

बार-बार मेहनत करने के बाद भी हाथ से सफलता निकल जाती है। अक्सर जीवन में बड़े संकटों का सामना करना पड़ता है। ज्योतिष शास्त्र में इसका कारण शनि का प्रभाव माना गया है। अगर कुंडली में शनि की दशा ठीक न हो, तो व्यक्ति को कष्टों को सामना करना पड़ता है। ज्योतिष में ऐसे कई उपाय बताए हैं, जिनके करने से व्यक्ति की तमाम परेशनियां कम हो जाती है। माना जाता है कि शनिवार सिर्फ सप्ताह का एक दिन ही नहीं, बल्कि आत्मचिंतन और सुधार का अवसर भी माना गया है। इस दिन कुछ सरल उपायों के जरिए इस स्थिति को संतुलित करने का प्रयास किया जा सकता है। आइए आपको ज्योतिषीय उपाय बताते हैं। 

कुंडली में कमजोर शनि के संकेत

ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक, शनि जातक की कुंडली में अशुभ स्थिति में होते हैं, तो व्यक्ति को बार-बार रुकावटों का सामना करना पड़ता है। करियर में अस्थिरता, व्यापार में नुकसान, कानूनी मामलों में उलझन और पारिवारिक विवाद जैसे संकेत सामने आ सकते हैं। कई लोगों को यह भी लगता है कि उनकी मेहनत के मुकाबले परिणाम कम मिल रहे हैं। कई बार जातक मानसिक पीड़ा से गुजरता है।

शनिवार को अपनाएं ये आसान उपाय

काला नमक या सुरमा दबाएं

शनिवार के दिन जातक को काला नमक या काला सुरमा किसी सुनसान स्थान पर दबा दें नकारात्मक ऊर्जा को कम करने से जोड़ा जाता है।

काली चीजों का दान करें

आप शनिवार के दिन उड़द दाल, काला चना, काली मिर्च या अन्य काली चीजों का दान कर सकते हैं। ऐसा करने से मन में सकारात्मकता आती है। दान करते समय मन में सच्ची भावना रखें।

बांसुरी में गुड़ भरकर रखना

शनिवार के दिन किसी सुनसान जगह पर एक छोटी बांसुरी  में गुड़ भरकर एकांत जगह पर दबाने का उपाय करने से आर्थिक समस्याएं कम हो जाती है। 

बादाम का उपाय

शनिवार के दिन 12 बादाम काले कपड़े में बांधकर घर की दक्षिण दिशा में रखने की परंपरा है, जो जीवन में स्थिरता का प्रतीक माना जाता है।

व्रत और मंत्र जाप

आप चाहे तो शनिवार का व्रत रखने और दिनभर शनि मंत्र का जाप करने से मानसिक शांति और अनुशासन बढ़ता है। कुछ लोग तो सूर्यास्त के बाद भोजन करते हैं।

पानी से भरा घड़ा रखना

शनिवारे के दिन आप घड़े में पानी भर सकते हैं। किसी जरुरी काम से पहले घर में पानी से भरा मिट्टी का घड़ा रखना काफी शुभ माना जाता है, जो स्थिरता और सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक है। 

मछलियों का दाना खिलाएं

आप लगातार 12 शनिवार को मछलियों को दाना खिलाएं, जो धैर्य और नियमितता का विकास होता है। 

Continue reading on the app

चंद्र ग्रहण की वजह से होली को तिथि को लेकर कंफ्यूजन की स्थिति, नोट कर लें होलिका दहन और रंग खेलने की सही डेट

इस बार रंगों की होली और होलिका दहन को लेकर कंफ्यूजन देखने को मिल रहा है। इसका सबसे बड़ा कारण है फाल्गुन पूर्णिमा के दिन लगने वाला चंद्र ग्रहण। वाराणसी के प्रसिद्ध हृषिकेश पंचांग और जाने-माने ज्योतिषाचार्य पं. नरेंद्र उपाध्याय के अनुसार, इस ग्रहण ने होली की गणित को थोड़ा पेचीदा बना दिया है।

Continue reading on the app

  Sports

India A Vs Bangladesh A Final Live: बांग्लादेश के खिलाफ फाइनल में भारत ने चुनी बल्लेबाजी

India A Vs Bangladesh A Final Live: महिला एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 के फाइनल में भारत का सामना बांग्लादेश की टीम के साथ हो रहा है. इंडिया ए की कप्तानी कर रही राधा यादव ने टॉस जीतकर बांग्लादेश के खिलाफ इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है. Sun, 22 Feb 2026 12:14:22 +0530

  Videos
See all

6 संदिग्धों को पकड़ा गया, बड़ा खतरा | #viralvideo #viralnews #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-22T07:03:20+00:00

Badruddin Ajmal News | “हिंदू भाइयों की भी तो घर वापसी कराओ।- Badruddin Ajmal #shorts #rss #bjp #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-22T07:01:25+00:00

PM Modi Mann Ki Baat: देश से संवाद, पीएम मोदी के 'मन की बात' | Hindi News | R Bharat #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-22T07:03:00+00:00

Jaipur Assembly Debate Chaos: दो साल बनाम पाँच साल, CM भजनलाल शर्मा ने प्रतिवेदन पेश | News #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-22T07:03:59+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers