Responsive Scrollable Menu

Pradeep Rawat Death: नहीं रहे 'लगान' के देवा! कैंसर से जंग हार गए प्रदीप रावत, 74 की उम्र में निधन

Pradeep Rawat Death: हिंदी और साउथ फिल्मों के मशहूर एक्टर प्रदीप रावत का 74 साल की उम्र में निधन हो गया। लगान, गजनी, राउडी राठौर, छत्रपति और वीरम जैसी फिल्मों में अपने दमदार विलेन के किरदारों से पहचान बनाने वाले अभिनेता ने मंगलवार को अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर है।

कैंसर से कारण गई जान
प्रदीप रावत के मैनेजर सिद्धार्थ तिवारी ने उनके निधन की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि अभिनेता को करीब चार साल पहले कैंसर हुआ था, लेकिन इलाज के बाद वह ठीक हो गए थे। करीब डेढ़ महीने पहले कैंसर दोबारा लौट आया, जिसके बाद उनकी तबीयत लगातार बिगड़ने लगी। वह पिछले एक महीने से अस्पताल में भर्ती थे। इलाज के दौरान उनके प्लेटलेट्स तेजी से गिर गए और वायरल फीवर होने से उनकी हालत और गंभीर हो गई।

अस्पताल में ली अंतिम सांस
मैनेजर के मुताबिक, प्रदीप रावत का पहले मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में इलाज चला। बाद में उन्हें कैंसर विशेषज्ञ अस्पताल में शिफ्ट किया गया। आखिर में उन्होंने भिवंडी के एक अस्पताल में अंतिम सांस ली। उनके परिवार में पत्नी और बेटे विक्रमादित्य हैं।

बुधवार को होगा अंतिम संस्कार
अभिनेता का पार्थिव शरीर बुधवार दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक गोरेगांव वेस्ट स्थित उनके घर पर अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा। इसके बाद शाम 4 बजे जोगेश्वरी वेस्ट के ओशिवारा श्मशान घाट में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

यादगार रहा सफर
प्रदीप रावत ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत बी.आर. चोपड़ा के मशहूर टीवी शो 'महाभारत' में अश्वत्थामा का किरदार निभाकर की थी। इसके बाद उन्होंने फिल्मों में कदम रखा और खलनायक के रूप में खास पहचान बनाई। लगान के देवा, गजनी के विलेन और कई हिंदी व दक्षिण भारतीय फिल्मों में उनकी दमदार एक्टिंग आज भी दर्शकों को याद है।

यह भी पढ़े- तृषा कृष्णन कमेंट विवाद में घिरे उदयनिधि स्टालिन, Kangana Ranaut बोलीं- 'अश्लील बातें सभ्य समाज में स्वीकार नहीं'

Continue reading on the app

Stalin Controversy: तृषा कृष्णन कमेंट विवाद में घिरे उदयनिधि स्टालिन, Kangana Ranaut बोलीं- 'अश्लील बातें सभ्य समाज में स्वीकार नहीं'

Kangana Ranaut On Stalin-Trisha Controversy: तमिलनाडु में डीएमके नेता और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उदयनिधि स्टालिन की कथित आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर विवाद बढ़ गया है। इस मामले में पुलिस ने उन्हें हिरासत में लिया। अब बॉलीवुड अभिनेत्री और बीजेपी सांसद कंगना रनौत ने इस पूरे विवाद पर प्रतिक्रिया दी है।

कंगना ने स्टालिन की हिरासत को बताया सही कदम

Kangana Ranaut

कंगना रनौत ने बुधवार को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर उदयनिधि स्टालिन की हिरासत को लेकर अपनी राय रखी। उन्होंने लिखा,"सार्वजनिक जगहों पर गंदी भाषा, डबल मीनिंग वाली अश्लील और भद्दी बातें किसी भी सभ्य समाज में स्वीकार नहीं की जा सकतीं। मिस्टर स्टालिन को इस अपराध के लिए जेल भेजा गया। हो सकता है कि वह अब जमानत पर बाहर हों, लेकिन यह एक अच्छा उदाहरण है।"

क्या है पूरा मामला?
यह विवाद उस समय शुरू हुआ जब उदयनिधि स्टालिन एक सार्वजनिक सभा को संबोधित कर रहे थे। सभा में कावेरी जल विवाद पर बात करते हुए उन्होंने तमिलनाडु सरकार पर निशाना साधा। इसी दौरान भीड़ में कुछ लोगों ने अभिनेत्री त्रिशा कृष्णन का नाम लेना शुरू कर दिया। आरोप है कि इसके बाद उदयनिधि ने एक ऐसी टिप्पणी की, जिसे लोगों ने डबल मीनिंग और आपत्तिजनक माना। उनकी इस टिप्पणी के बाद सोशल मीडिया पर विवाद शुरू हो गया और उनके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई।

स्टालिन ने आरोपों को बताया झूठा
हिरासत में लिए जाने के बाद उदयनिधि स्टालिन ने मीडिया से बात करते हुए अपने ऊपर लगे आरोपों को खारिज किया। उन्होंने कहा कि उनके बयान को "कट, कॉपी और पेस्ट करके गलत तरीके से पेश किया गया है।" उदयनिधि ने कहा कि उन्होंने किसी का नाम लेकर कोई गलत टिप्पणी नहीं की और वह कानूनी प्रक्रिया का सामना करने के लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा,"मैं नतीजों का सामना करने के लिए तैयार हूं और गिरफ्तारी से डरता नहीं हूं।"

DMK ने किया बचाव
वहीं, डीएमके के वरिष्ठ नेता टीआर बालू ने उदयनिधि का बचाव किया। उन्होंने कहा कि उदयनिधि ने किसी महिला का नाम नहीं लिया और न ही किसी व्यक्ति के खिलाफ कोई आपत्तिजनक बात कही। उन्होंने पूरे मामले को "झूठी और बनाई गई कहानी" बताया।

TVK महिला विंग ने दर्ज कराई शिकायत
उदयनिधि के बयान के बाद अभिनेता विजय की पार्टी तमिलगा वेत्री कड़गम (TVK) की महिला विंग ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत में आरोप लगाया गया कि उदयनिधि ने अभिनेत्री त्रिशा कृष्णन को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की। इसके बाद पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS), आईटी एक्ट और तमिलनाडु महिला उत्पीड़न निषेध कानून के तहत मामला दर्ज किया।

हाई कोर्ट ने दिए रिहाई के आदेश
मामले में मद्रास हाई कोर्ट ने पुलिस को उदयनिधि स्टालिन को पूछताछ के बाद रिहा करने का निर्देश दिया। सरकार की ओर से कोर्ट में कहा गया कि उन्हें केवल पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया था और उन्हें लंबे समय तक हिरासत में रखने का कोई इरादा नहीं है। 

यह भी पढ़े- तृषा को लेकर किया डबल मीनिंग कमेंट, गिरफ्तार हुए स्टालिन, निंदा हुई तो अब दी सफाई

Continue reading on the app

  Sports

काव्या मारन ने पहले पाकिस्तानी खिलाड़ी को खरीदा, अब बांग्लादेश के गेंदबाज को दिए करोड़ों

भारत और बांग्लादेश के बीच के रिश्ते पिछले डेढ़-दो सालों में बहुत अच्छे नहीं रहे हैं, जिसका असर क्रिकेट तक पर देखने को मिला है. IPL से पेसर मुस्तफिजुर रहमान को हटाने के बाद मामला और बिगड़ा था. Wed, 05 Aug 2026 16:24:43 +0530

  Videos
See all

News Ki Pathshala: CJP प्रदर्शन पर वो खुलासा जो आपको हिला देगा! | #shorts #cjp #delhipolice #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-05T11:45:49+00:00

विपक्ष के हंगामे के बीच सरकार की बड़ी तैयारी | Parliament Mansoon Session | BJP | Congress #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-05T11:45:59+00:00

Punjab Police: पंजाब में बड़े आतंकी मॉड्यूल का खुलासा ! #shorts #isimodule #breakingnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-05T11:45:05+00:00

PM Modi News: जनता पर Middle East का संकट न पड़े-PM Modi #shorts #ytshorts #pmmodi #middleeast #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-05T11:46:00+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers