Stalin Controversy: तृषा कृष्णन कमेंट विवाद में घिरे उदयनिधि स्टालिन, Kangana Ranaut बोलीं- 'अश्लील बातें सभ्य समाज में स्वीकार नहीं'
Kangana Ranaut On Stalin-Trisha Controversy: तमिलनाडु में डीएमके नेता और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उदयनिधि स्टालिन की कथित आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर विवाद बढ़ गया है। इस मामले में पुलिस ने उन्हें हिरासत में लिया। अब बॉलीवुड अभिनेत्री और बीजेपी सांसद कंगना रनौत ने इस पूरे विवाद पर प्रतिक्रिया दी है।
कंगना ने स्टालिन की हिरासत को बताया सही कदम
कंगना रनौत ने बुधवार को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर उदयनिधि स्टालिन की हिरासत को लेकर अपनी राय रखी। उन्होंने लिखा,"सार्वजनिक जगहों पर गंदी भाषा, डबल मीनिंग वाली अश्लील और भद्दी बातें किसी भी सभ्य समाज में स्वीकार नहीं की जा सकतीं। मिस्टर स्टालिन को इस अपराध के लिए जेल भेजा गया। हो सकता है कि वह अब जमानत पर बाहर हों, लेकिन यह एक अच्छा उदाहरण है।"
क्या है पूरा मामला?
यह विवाद उस समय शुरू हुआ जब उदयनिधि स्टालिन एक सार्वजनिक सभा को संबोधित कर रहे थे। सभा में कावेरी जल विवाद पर बात करते हुए उन्होंने तमिलनाडु सरकार पर निशाना साधा। इसी दौरान भीड़ में कुछ लोगों ने अभिनेत्री त्रिशा कृष्णन का नाम लेना शुरू कर दिया। आरोप है कि इसके बाद उदयनिधि ने एक ऐसी टिप्पणी की, जिसे लोगों ने डबल मीनिंग और आपत्तिजनक माना। उनकी इस टिप्पणी के बाद सोशल मीडिया पर विवाद शुरू हो गया और उनके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई।
स्टालिन ने आरोपों को बताया झूठा
हिरासत में लिए जाने के बाद उदयनिधि स्टालिन ने मीडिया से बात करते हुए अपने ऊपर लगे आरोपों को खारिज किया। उन्होंने कहा कि उनके बयान को "कट, कॉपी और पेस्ट करके गलत तरीके से पेश किया गया है।" उदयनिधि ने कहा कि उन्होंने किसी का नाम लेकर कोई गलत टिप्पणी नहीं की और वह कानूनी प्रक्रिया का सामना करने के लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा,"मैं नतीजों का सामना करने के लिए तैयार हूं और गिरफ्तारी से डरता नहीं हूं।"
DMK ने किया बचाव
वहीं, डीएमके के वरिष्ठ नेता टीआर बालू ने उदयनिधि का बचाव किया। उन्होंने कहा कि उदयनिधि ने किसी महिला का नाम नहीं लिया और न ही किसी व्यक्ति के खिलाफ कोई आपत्तिजनक बात कही। उन्होंने पूरे मामले को "झूठी और बनाई गई कहानी" बताया।
TVK महिला विंग ने दर्ज कराई शिकायत
उदयनिधि के बयान के बाद अभिनेता विजय की पार्टी तमिलगा वेत्री कड़गम (TVK) की महिला विंग ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत में आरोप लगाया गया कि उदयनिधि ने अभिनेत्री त्रिशा कृष्णन को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की। इसके बाद पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS), आईटी एक्ट और तमिलनाडु महिला उत्पीड़न निषेध कानून के तहत मामला दर्ज किया।
हाई कोर्ट ने दिए रिहाई के आदेश
मामले में मद्रास हाई कोर्ट ने पुलिस को उदयनिधि स्टालिन को पूछताछ के बाद रिहा करने का निर्देश दिया। सरकार की ओर से कोर्ट में कहा गया कि उन्हें केवल पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया था और उन्हें लंबे समय तक हिरासत में रखने का कोई इरादा नहीं है।
यह भी पढ़े- तृषा को लेकर किया डबल मीनिंग कमेंट, गिरफ्तार हुए स्टालिन, निंदा हुई तो अब दी सफाई
Gold Rate Today 05 Aug 2026: क्रूड ऑयल सस्ता होते ही और नीचे आया सोना, अब 1.31 लाख के करीब बिक रहा इस कैरेट का गोल्ड, आज का ताजा रेट देख हैरान हो गए खरीदार!
Gold Rate Today 05 Aug 2026: लगातार स्थिर रहने के बाद आज सोने और चांदी की कीमतों (Gold Silver Price Today) में गिरावट दर्ज की गई है। सोने की चमक फीकी पड़ने और चांदी सस्ती होने की वजह बाजार में बदलाव माना जा रहा है। जानिए कीमतों में गिरावट का कारण और प्रमुख शहरों में आज का ताजा भाव क्या है?
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi
IBC24


















