Responsive Scrollable Menu

Imran Khan के समर्थकों का Pakistan में प्रदर्शन, पंजाब में 20 से अधिक कार्यकर्ता गिरफ्तार

एम जुल्करनैन लाहौर, पांच अगस्त पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की कैद के तीन साल पूरे होने पर उनके समर्थकों ने बुधवार को पुलिस की कार्रवाई के बावजूद देश के विभिन्न हिस्सों में प्रदर्शन किया। पंजाब प्रांत में पुलिस ने इमरान खान की पार्टी ‘पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ’ (पीटीआई) के 20 से अधिक प्रदर्शनकारी कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया। क्रिकेट की दुनिया से राजनीति में आए 73-वर्षीय खान भ्रष्टाचार के एक मामले में दोषी ठहराए जाने के बाद पांच अगस्त, 2023 से जेल में हैं।

उनके खिलाफ कई मामले दर्ज हैं और इनमें से कुछ मामलों में हुई सजाएं या तो निलंबित कर दी गई हैं या रद्द कर दी गई हैं। हालांकि, अन्य मामलों में मुकदमे लंबित होने के कारण वह अब भी जेल में हैं। खान की पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को पाकिस्तान के चार प्रांतों में कई स्थानों पर रैलियां आयोजित करने के लिए अधिकारियों से अनुमति मांगी थी।

पंजाब, सिंध और बलूचिस्तान प्रांतों में हालांकि प्रदर्शन की इजाजत नहीं मिली, जिसके बाद पेशावर में आयोजित एक जनसभा पार्टी के अभियान का मुख्य केंद्र बन गई है, जिसमें मुख्य रूप से इमरान खान की रिहाई की मांग की गई। खान की कम से कम दो बहनों के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत की राजधानी पेशावर में जनसभा को संबोधित करने की संभावना है। इस प्रांत में उनकी पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ सत्ता में है।

पार्टी के वरिष्ठ नेता शेख वकास अकरम ने कहा कि अन्य जगहों पर प्रदर्शन की इजाजत नहीं मिलने के बावजूद पार्टी नेतृत्व ने क्षेत्रीय इकाइयों में अपने कार्यकर्ताओं से रैलियां आयोजित करने को कहा। इसके बाद पुलिस ने सख्ती की और पंजाब में गिरफ्तारियां हुईं। अकरम ने कहा, ‘‘लेकिन हम उनके (खान के) लिए बाहर निकलेंगे।’’ पार्टी के वकील अबूजर सलमान नियाजी ने कहा, ‘‘पंजाब पुलिस ने इमरान खान के गृहनगर मियांवाली में उनकी रिहाई की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे 20 से अधिक कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया है।’’ अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार संस्था ‘एमनेस्टी इंटरनेशनल’ की दक्षिण एशिया के लिए कार्यवाहक क्षेत्रीय निदेशक इसाबेल लासी ने कहा कि पाकिस्तान के अधिकारियों ने ‘‘इमरान खान को निष्पक्ष सुनवाई के अधिकार से जानबूझकर वंचित रखा।

उन्हें लंबे समय तक एकांत कारावास में रखा तथा उनके इलाज एवं लोगों से मिलने-जुलने के अधिकारों को सीमित किया’’।

Continue reading on the app

Flipkart Freedom Sale से पहले Motorola फोन की कीमतों पर उठे सवाल, टिप्स्टर ने कहा- डिस्काउंट सिर्फ दिखावा?

Flipkart Freedom Sale 2026 से पहले Motorola स्मार्टफोन्स की कीमतों को लेकर नया विवाद सामने आया है. एक टिप्स्टर ने दावा किया है कि कई फोन सामान्य कीमत पर ही डिस्काउंट के नाम से लिस्ट किए गए हैं.

The post Flipkart Freedom Sale से पहले Motorola फोन की कीमतों पर उठे सवाल, टिप्स्टर ने कहा- डिस्काउंट सिर्फ दिखावा? appeared first on Prabhat Khabar.

Continue reading on the app

  Sports

The Hundred: एडेन मार्करम अब नहीं खेलेंगे द हंड्रेड लीग, जॉस बटलर बने कप्तान, ये है वजह

मैनचेस्टर सुपर जायंट्स को बीच टूर्नामेंट में बड़ा झटका लगा है. टीम का कप्तान भी बदलना पड़ा है. Wed, 05 Aug 2026 17:38:51 +0530

  Videos
See all

Akhilesh बार-बार क्यों बदल रहे हैं PDA का Full Form ? Anchor ने लगी SP Spokesperson की क्लास! Debate #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-05T12:16:10+00:00

Suar Attack Viral: सुअर ने चाय नहीं पीने दिया...वीडियो वायरल | #shorts #viralvideo #viralnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-05T12:15:35+00:00

"घर चलाने के लिए कंजूसी ज़रूरी है" MP के उपमुख्यमंत्री Jagdish Devda का बड़ा बयान| News18 India DSS #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-05T12:12:51+00:00

Goonj With Arpita Arya: मदरसे की किस बात पर मौलाना साजिद रशीदी तिलमिला उठे? Keshav Prasad Maurya #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-05T12:14:06+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers