IND vs SA: आज भारत-साउथ अफ्रीका के बीच होगा सुपर-8 का मैच, पिच और वेदर रिपोर्ट के साथ जानें संभावित प्लेइंग-11
IND vs SA: आज टी20 वर्ल्ड कप के 43वें मैच में भारत और साउथ अफ्रीका का मुकाबला होने वाला है. ये दोनों टीमों के लिए सुपर-8 का पहला मुकाबला होगा. ये मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा. इस मुकाबले का टॉस शाम 6:30 होगा, जबकि मैच की पहली गेंद 7 बजे डाली जाएगी. तो आइए उससे पहले हम आपको पिच और वेदर रिपोर्ट के साथ-साथ संभावित प्लेइंग-11 के बारे में बताने वाले हैं.
अहमदाबाद की पिच रिपोर्ट
अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच पर बल्लेबाजों के लिए ज्यादा मदद होती है. यहां पर तेज गेंदबाज नई बॉल के साथ असर दिखाते है, वहीं स्पिन गेंदबाजी भी पुरानी बॉल के साथ रंग बिखेरते हैं. इस पिच पर तेज बांउस के साथ बॉल बल्ले पर आती है, जो बैटर्स को मदद करती है. यहां पर भारत और नीदरलैंड्स के बीच ग्रुप स्टेज का मैच खेला गया था. इस मैदान पर अब तक कुल 15 मैच हुए हैं. यहां पर 10 मैच पहले बैटिंग करने वाली टीम ने और दूसरी बैटिंग करने वाली टीम ने 5 मुकाबले अपने नाम किए हैं. इस मैदान का औसत स्कोर टी20 में 170-190 के बीच है.
???????????????????????????????????? ???????????????????????? ???? ???????????????????????????????????? ???????????????????? ???? ???????????????????? ⏳#TeamIndia is all set and ready for #INDvSA ????#T20WorldCup | #MenInBlue pic.twitter.com/ITVpUg9e9k
— BCCI (@BCCI) February 21, 2026
अहमदाबाद की वेदर रिपोर्ट
अहमदाबाद में आज मौसम पूरी तरह से साफ रहने वाला है. यहां पर आज बारिश की कोई भी संभावना नहीं है. अहमदाबाद का तापमान 34 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है. ह्यूमिडिटी 72 के आसपास रहेगी. वहीं हवा लगभग 9 km/h की स्पीड से चल सकती है. ऐसे में इस मैच का पूरा आनंद फैंस उठा सकते हैं.
Super 8 DOUBLE HEADER action coming your way ????
— ICC (@ICC) February 22, 2026
Your #T20WorldCup broadcast details ???? https://t.co/NPykWM7qqY pic.twitter.com/0cCdtzb8dg
भारत और साउथ अफ्रीका की संभावित प्लेइंग-11
भारत - अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेट कीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप सिंह.
साउथ अफ्रीका - एडेन मार्कराम (कप्तान), क्विंटन डी कॉक (विकेट कीपर), रयान रिकेल्टन, डेवाल्ड ब्रेविस, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, कॉर्बिन बॉश, मार्को जेनसन, कगिसो रबाडा, केशव महाराज, लुंगी एनगिडी.
ये भी पढ़ें : PAK vs NZ के बाद क्या बारिश की भेंट चढ़ जाएगा IND vs SA के सुपर-8 का मैच? जानें कैसा रहेगा अहमदाबाद का मौसम
पूरे मिडिल ईस्ट पर इजरायल का हक? अमेरिकी एम्बेसडर के बयान से भड़का मुस्लिम वर्ल्ड
Israel Middle East Land Claim: इजरायल-अरब विवाद ने एक नया मोड़ ले लिया है. US एम्बेसडर माइक हकबी ने पूरे मिडिल ईस्ट पर इजरायल के दावे को सही ठहराने के लिए बाइबिल का हवाला दिया. इस बयान से सऊदी अरब, UAE और मिस्र समेत 12 से ज्यादा मुस्लिम देश नाराज हो गए हैं. टकर कार्लसन के इंटरव्यू में दिए गए उस बयान के बारे में जानें जिसने डिप्लोमैटिक सर्कल में हलचल मचा दी है.
The post पूरे मिडिल ईस्ट पर इजरायल का हक? अमेरिकी एम्बेसडर के बयान से भड़का मुस्लिम वर्ल्ड appeared first on Prabhat Khabar.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation





















