450 रुपये से कम में 90 दिनों की वैलिडिटी, BSNL लाया धाकड़ प्लान
अगर आप भी उन लोगों में से हैं, जो हर महीने रिचार्ज की टेंशन से छुटकारा चाहते हैं, लेकिन सस्ते में, तो ये खबर आपके लिए है. सरकारी टेलीकॉम कंपनी BSNL ने अपने यूजर्स के लिए एक नया प्लान पेश किया है. इस नए प्लान के तहत यूजर्स सिर्फ रोजाना के 5 रुपये खर्च में 90 दिनों तक अपना नंबर एक्टिव रख सकते हैं. यहाँ जानिए प्लान से जुड़ी जानकारी.
The post 450 रुपये से कम में 90 दिनों की वैलिडिटी, BSNL लाया धाकड़ प्लान appeared first on Prabhat Khabar.
IND vs SA: आज भारत-साउथ अफ्रीका के बीच होगा सुपर-8 का मैच, पिच और वेदर रिपोर्ट के साथ जानें संभावित प्लेइंग-11
IND vs SA: आज टी20 वर्ल्ड कप के 43वें मैच में भारत और साउथ अफ्रीका का मुकाबला होने वाला है. ये दोनों टीमों के लिए सुपर-8 का पहला मुकाबला होगा. ये मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा. इस मुकाबले का टॉस शाम 6:30 होगा, जबकि मैच की पहली गेंद 7 बजे डाली जाएगी. तो आइए उससे पहले हम आपको पिच और वेदर रिपोर्ट के साथ-साथ संभावित प्लेइंग-11 के बारे में बताने वाले हैं.
अहमदाबाद की पिच रिपोर्ट
अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच पर बल्लेबाजों के लिए ज्यादा मदद होती है. यहां पर तेज गेंदबाज नई बॉल के साथ असर दिखाते है, वहीं स्पिन गेंदबाजी भी पुरानी बॉल के साथ रंग बिखेरते हैं. इस पिच पर तेज बांउस के साथ बॉल बल्ले पर आती है, जो बैटर्स को मदद करती है. यहां पर भारत और नीदरलैंड्स के बीच ग्रुप स्टेज का मैच खेला गया था. इस मैदान पर अब तक कुल 15 मैच हुए हैं. यहां पर 10 मैच पहले बैटिंग करने वाली टीम ने और दूसरी बैटिंग करने वाली टीम ने 5 मुकाबले अपने नाम किए हैं. इस मैदान का औसत स्कोर टी20 में 170-190 के बीच है.
???????????????????????????????????? ???????????????????????? ???? ???????????????????????????????????? ???????????????????? ???? ???????????????????? ⏳#TeamIndia is all set and ready for #INDvSA ????#T20WorldCup | #MenInBlue pic.twitter.com/ITVpUg9e9k
— BCCI (@BCCI) February 21, 2026
अहमदाबाद की वेदर रिपोर्ट
अहमदाबाद में आज मौसम पूरी तरह से साफ रहने वाला है. यहां पर आज बारिश की कोई भी संभावना नहीं है. अहमदाबाद का तापमान 34 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है. ह्यूमिडिटी 72 के आसपास रहेगी. वहीं हवा लगभग 9 km/h की स्पीड से चल सकती है. ऐसे में इस मैच का पूरा आनंद फैंस उठा सकते हैं.
Super 8 DOUBLE HEADER action coming your way ????
— ICC (@ICC) February 22, 2026
Your #T20WorldCup broadcast details ???? https://t.co/NPykWM7qqY pic.twitter.com/0cCdtzb8dg
भारत और साउथ अफ्रीका की संभावित प्लेइंग-11
भारत - अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेट कीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप सिंह.
साउथ अफ्रीका - एडेन मार्कराम (कप्तान), क्विंटन डी कॉक (विकेट कीपर), रयान रिकेल्टन, डेवाल्ड ब्रेविस, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, कॉर्बिन बॉश, मार्को जेनसन, कगिसो रबाडा, केशव महाराज, लुंगी एनगिडी.
ये भी पढ़ें : PAK vs NZ के बाद क्या बारिश की भेंट चढ़ जाएगा IND vs SA के सुपर-8 का मैच? जानें कैसा रहेगा अहमदाबाद का मौसम
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation





















