Responsive Scrollable Menu

माधुरी दीक्षित का घर है इतना आलिशान, देखते कहेंगे Wow, वीडियो से करें उनके घर की सैर

Inside Madhuri Dixit’s Mumbai Home: सेलिब्रिटीज के बारे में हर कोई जानना, सुनना और पढ़ना चाहता है. वो क्या खाते-पीते हैं, उनकी लाइफस्टाइल, फैशन, लेटेस्ट न्यूज, गॉसिप, लव अफेयर्स को जानने की दिलचस्पी सभी फैंस में होती है. खासकर, जब बात होती है सेलिब्रिटी के घर की तो भला कौन नहीं चाहेगा ये देखना कि इन सेलेब्स के घर अंदर से कैसे होते हैं. आपने कई बार न्यूज में देखा भी होगा कि फैंस की भीड़ शाहरुख खान, अमिताभ बच्चन, सलमान खान के घर के बाहर खड़ी रहती है, ताकि एक झलक इनकी मिल जाए. लोग यहां फोटो, सेल्फी आकर लेते हैं. कैसा हो जब आपके किसी फेवरेट एक्टर या एक्ट्रेस का घर अंदर से देखने को मिल जाए. यदि आप माधुरी दीक्षित के फैन हैं, तो आप जरूर देखना चाहेंगे कि आखिर माधुरी और डॉ. नेने का घर अंदर से कैसा दिखता है. माधुरी दीक्षित का मुंबई का जो घर है, वहां से समुद्र का खूबसूरत नजारा दिखाई देता है. अंदर से बेहद ही खूबसूरत, कूल और व्यवस्थित है इनका घर. माधुरी दीक्षित के घर के टूर का वीडियो यूट्यूब चैनल AD INDIA पर शेयर किया गया है, तो चलिए आप भी इस वीडियो के माध्यम से सैर कीजिए माधुरी के आलीशान घर की.

Continue reading on the app

गुरुग्राम में प्रेमी ने की अपनी लिव-इन पार्टनर के साथ घिनौनी हरकत, अस्पताल में कराया गया भर्ती

हरियाणा के गुरुग्राम से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. जहां एक युवक ने अपनी 19 वर्षीय लिव-इन पार्टनर के साथ ऐसी हरकत की कि उसे अस्पताल में भर्ती करना पड़ा है. आरोप है कि लड़की के प्रेमी ने उसके गुप्तांगों पर सैनिटाइजर डालकर आग लगा दी. उसके बाद लड़की को दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया है. गुरुग्राम पुलिस ने इस मामले में प्रेमी शिवम के खिलाफ मामला दर्ज किया है. जिसने कथित तौर पर अपनी लिव-इन पार्टनर के गुप्तांगों पर सैनिटाइजर डालकर आग लगा दी और इस घटना का वीडियो भी बनाया. पुलिस ने 19 फरवरी की रात साढ़े आठ बजे शिवम के खिलाफ मामला दर्ज किया.

शादी का झांसा देकर बनाए संबंध

पीड़िता के बयान के आधार पर दर्ज एफआईआर में कहा गया है कि वह शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बना रहा था, उसे पीटता था और उसके साथ हिंसा करता था. पीड़िता अभी पढ़ाई कर रही है. उसकी मुलाकात दिल्ली के नरेला निवासी शिवम नामक एक युवक से ऑनलाइन ऐप के माध्यम से हुई थी. यह क्रूरता की घटना गुरुग्राम के बादशाहपुर थाना क्षेत्र में घटी. पुलिस ने गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

सितंबर 2025 में ऑनलाइन ऐप से हुई मुलाकात

एफआईआर के मुताबिक, पीड़िता मूल रूप से त्रिपुरा की रहने वाली है और गुरुग्राम के सेक्टर-69 स्थित एक पीजी में रहकर बायोटेक्नोलॉजी में बीएससी की पढ़ाई कर रही थी. उसकी मुलाकात शिवम से एक ऑनलाइन ऐप के माध्यम से हुई और सितंबर 2025 में दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई, जिसके बाद मुलाकातें होने लगीं.

शक होने पर प्रेमी ने शुरू कर दी मारपीट

पीड़िता का आरोप है कि आरोपी ने शादी का झांसा देकर उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए. इसके बाद वे कुछ समय तक गुरुग्राम में साथ रहे. इस दौरान आरोपी को उस पर शक होने लगा और उसने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी. एफआईआर में दर्ज बयान के अनुसार, 16 फरवरी 2026 को आरोपी ने पीड़िता की बेरहमी से पिटाई की.

आरोप है कि उसने पीड़िता के सिर पर स्टील की बोतल से वार किया, उसका सिर दीवार और फर्नीचर पर पटका, मिट्टी के घड़े से मारा और यहां तक ​​कि उसके गुप्तांगों पर सैनिटाइजर डालकर आग लगाने की कोशिश भी की. इसके अलावा, आरोपी ने उसके पैरों पर चाकू से वार किया और धमकी दी कि वह उसे इतनी बुरी तरह पीटेगा कि वह कभी चल नहीं पाएगी और न ही मां बन पाएगी. पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि आरोपी ने उसके नग्न वीडियो भी बनाए.

ये भी पढ़ें: Haryana News: रेवाड़ी में जमीन विवाद काे लेकर खौफनाक मोड़, JCB के आगे फेंकी डेढ़ साल की बच्ची

मां को फोन पर बताई आपबीती

18 फरवरी की रात पीड़िता ने आरोपी के फोन से अपनी मां को कॉल किया और उसे बंगाली में अपने साथ हुई पूरी घटना के बारे में जानकारी दी. क्योंकि आरोपी को बंगाली भाषा समझ नहीं आती थी. उसके बाद युवती की मां ने 112 पर कॉल किया. उसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़िता को सेक्टर-10 के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया. शुरुआत में डॉक्टरों ने उसकी खराब हालत के चलते बयान देने के से मना किया, लेकिन बाद में उसे दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल रेफर किया गया. जहां पुलिस ने युवती के विस्तृत बयान लिए और उसके बाद कार्रवाई शुरू की.

ये भी पढ़ें: देश में बढ़ती हिंसा की डरावनी तस्वीर, मामूली कहासुनी बनी मौत की वजह; पढ़िए पांच शहरों की दिल दहला देने वाली घटनाएं

Continue reading on the app

  Sports

India vs South Africa Live score: सुपर 8 का सबसे बड़ा मुकाबला, बदले की आग में चल रहा साउथ अफ्रीका, भारत के खिलाफ उतरेगा

India vs South Africa Live score: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच आज शाम आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप के सुपर 8 का मुकाबला खेला जाना है. पिछली बार इस टूर्नामेंट के फाइनल में दोनों टीमों की टक्कर हुई थी. रोहित शर्मा की कप्तानी में भारत ने मैच जीतकर ट्रॉफी को अपने नाम किया था. Sun, 22 Feb 2026 13:41:59 +0530

  Videos
See all

"संत हमारे सनातन को आगे ले जाते है" | #viralvideo #viralnews #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-22T09:04:54+00:00

PM मोदी कांग्रेस SP पर बड़ा हमला | #pmmodi #congress #samajwadiparty #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-22T09:03:52+00:00

PM Modi Meerut Namo Bharat Speech: मेरठ में PM Modi बोले- कांग्रेस के घोटालों ने देश को बदनाम किया #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-22T09:02:37+00:00

PM Modi In Meerut | मेरठ से PM Modi का कांग्रेस पर बड़ा हमला! | Namo Bharat Train | Congress | #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-22T09:11:53+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers