Responsive Scrollable Menu

Breaking News Today Live Updates: पीएम मोदी आज करेंगे मेरठ मेट्रो और नमो भारत ट्रेन का उद्घाटन

Breaking News Today Live Updates: आज 22 फरवरी 2026 और दिन रविवार है. राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली समेत उत्तर भारत में ठंड की विदाई होने लगी है. इसके साथ ही पारा लगातार चढ़ रहा है. दिन में तेज धूप खिलने से गर्मी का एहसास होने लगा है, लेकिन सुबह और शाम के वक्त अभी भी हल्की ठंड पड़ रही है. इस बीच मौसम विभाग ने एक बार फिर से देश के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग के मुताबिक, आज से अगले दो-तीन दिनों तक हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, महाराष्ट्र, कर्नाटक, ओडिशा, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और तमिलनाडु बारिश होने की आशंका है.

ऐसी ही तमाम खबरों के लिए जुड़े रहें न्यूज नेशन के साथ…



हमें फॉलो कीजिए हमारे X हैंडल @NewsNationTV  इंस्टाग्राम- @newsnationtv फेसबुक- @NewsNationChannel यूट्यूब- @NewsNationTV 

Continue reading on the app

मिडिल ईस्ट में युद्ध की उलटी गिनती! क्या आमने-सामने हैं ईरान, इजराइल और अमेरिका?

US Plan to Attack On Iran: मिडिल ईस्ट में तनाव एक बार फिर चरम पर पहुंचता दिख रहा है. हालिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि अमेरिका और सऊदी अरब के बीच न्यूक्लियर सहयोग को लेकर कुछ दस्तावेज सामने आए हैं, जिनमें यह संकेत मिलता है कि अमेरिका सऊदी अरब को परमाणु क्षमता विकसित करने में मदद कर सकता है. यह मामला इसलिए संवेदनशील है क्योंकि अमेरिका लंबे समय से ईरान के परमाणु कार्यक्रम का विरोध करता रहा है और उस पर प्रतिबंध भी लगाता रहा है. ऐसे में आलोचक इसे अमेरिका की दोहरी नीति बता रहे हैं.

लेबनान बॉर्डर पर सैनिकों की तैनाती बढ़ाई

दूसरी ओर, क्षेत्र में सैन्य हलचल तेज हो गई है. इजराइल और अमेरिका ने संभावित हमले की आशंका को देखते हुए अपनी तैयारियां बढ़ा दी हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, इजराइल में रिजर्व फोर्स को अलर्ट पर रखा गया है, छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं और उत्तरी सीमा, खासकर लेबनान बॉर्डर पर सैनिकों की तैनाती बढ़ा दी गई है. माना जा रहा है कि इजराइल को आशंका है कि ईरान अपने सहयोगी संगठन हिजबुल्ला के जरिए उत्तरी मोर्चे से हमला करवा सकता है.

अमेरिकी बेस पहले से सक्रिय

तेल अवीव सहित कई बड़े शहरों में बम शेल्टर की पहचान के लिए नए संकेतक लगाए जा रहे हैं. नागरिकों को अलर्ट मोड में रहने को कहा गया है. इजराइली डिफेंस फोर्स ने 'डूम प्रोटोकॉल' जैसे आपातकालीन सुरक्षा उपाय सक्रिय कर दिए हैं. वहीं, अमेरिका ने भी मिडिल ईस्ट में अपने सैन्य संसाधनों की तैनाती बढ़ा दी है. खाड़ी क्षेत्र में अमेरिकी बेस पहले से ही सक्रिय हैं, हालांकि कतर और यूएई ने सार्वजनिक रूप से कहा है कि वे अपनी जमीन से किसी हमले की अनुमति नहीं देंगे.

बढ़ सकता है फुल स्केल वॉर

विशेषज्ञों का मानना है कि यदि हालात काबू में नहीं आए तो क्षेत्र फुल-स्केल वॉर की ओर बढ़ सकता है. 2003 के इराक युद्ध के बाद यह सबसे बड़ा सैन्य जमावड़ा माना जा रहा है. स्थिति इतनी संवेदनशील है कि किसी भी छोटी घटना से व्यापक युद्ध भड़क सकता है. फिलहाल पूरी दुनिया की नजरें मिडिल ईस्ट पर टिकी हैं.

यह भी पढ़ें: US-Iran Tension: ईरान-अमेरिका के बीच गहराया तनाव, ट्रंप ने खामेनेई को दिया 15 दिनों का अल्टीमेटम

Continue reading on the app

  Sports

शादी का रिश्ता खत्म लेकिन हार्दिक पंड्या के दिल में अब भी एक्स वाइफ नताशा, गिफ्ट की करोड़ों की लग्जरी कार, जान लीजिए कीमत

Hardik Pandya Gift Rs 4 Crore Land Rover Defender to Ex Wife Natasa Stankovic: टीम इंडिया के स्टार ऑलराराउंडर हार्दिक पंड्या एक बार फिर से चर्चा में हैं. हाल ही में उनकी एक्स वाइफ नताशा स्टेनकोविक को अपने बेटे अगस्त्य के साथ काले रंग की लैंड रोवर डिफेंडर के साथ पोज देते हुए देखा गया. खबर है कि यह लक्जरी गाड़ी हार्दिक ने ही गिफ्ट की है. Sun, 22 Feb 2026 13:59:52 +0530

  Videos
See all

"संत हमारे सनातन को आगे ले जाते है" | #viralvideo #viralnews #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-22T09:04:54+00:00

PM मोदी कांग्रेस SP पर बड़ा हमला | #pmmodi #congress #samajwadiparty #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-22T09:03:52+00:00

योगी ने मोदी की तारीफ की | #shorts #viralvideo #viralnews #namobharat #yogi #pmmodi #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-22T09:03:35+00:00

PM Modi Meerut Namo Bharat Speech: मेरठ में PM Modi बोले- कांग्रेस के घोटालों ने देश को बदनाम किया #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-22T09:02:37+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers