Responsive Scrollable Menu

अमिताभ बच्चन ने फैंस से क्यों मांगी माफी? बोले- 'कुछ भी नहीं लिख पा रहा हूं', KBC 18 की शूटिंग के दौरान हुए थे चोटिल

Amitabh Bachchan X Post: बॉलीवुड स्टार अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) इन दिनों केबीसी 18 (KBC 18) होस्ट करते हुए नजर आ रहे हैं. उनके शो को लोग काफी पसंद करते हैं. अमिताभ केबीसी के सेट पर अपनी लाइफ के किस्से शेयर करते नजर आते हैं. हालांकि, उन्होंने हाल ही में एक्स पर एक ऐसा पोस्ट किया, जिससे उनके फैंस चिंता में आ गए हैं. उन्होंने अपने पोस्ट में फैंस से माफी मांगी और कहा कि वह कुछ भी नहीं लिख पा रहे हैं. इसके सात ही उन्होंने आराम और ठीक होने जैसे बातें लिखीं. जिससे फैंस सोच में पड़ गए हैं कि आखिर उनको क्या हो गया कि अचानक उन्होंने इस तरह की पोस्ट क्यों की. 

अमिताभ बच्चन ने फैंस से क्यों मांगी माफी? 

अमिताभ बच्चन ने हाल ही में अपने ऑफिशियल एक्स (पहले ट्विटर) हैंडल से पोस्ट किया. जिसमें उन्होंने अपनी तबीयत और आराम को लेकर बात कही. इतना ही नहीं उन्होंने अपने फैंस से भी माफी मांगी. जिसके बाद उनको लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा शुरू हो गई. उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा, 'मैं आपसे माफी मांगता हूं...मुझे कुछ दिनों के लिए आराम करने और ठीक होने के लिए थोड़ा समय निकालने की सलाह दी गई है, इसलिए मैं कुछ भी लिख नहीं पा रहा हूं' उनकी इस पोस्ट से समझा जा रहा है कि वह कुछ नहीं लिख पा रहे हैं इसलिए उन्होंने अपने फैंस से माफी मांगी है और वह कुछ दिन का आराम करना चाहते हैं, जिससे वह अपने फैंस से ज्यादा इंटरैक्ट नहीं कर पाएंगे. 

अमिताभ बच्चन के घुटने में लगी थी चोट

एक्स पर शेयर की गई इस पोस्ट में अमिताभ बच्चन ने आराम करने की वजह नहीं बताई. हालांकि, फैंस उनकी इस बात से केबीसी के सेट पर लगी चोट से जोड़कर देख रहे हैं. दरअसल, अमिताभ को लेकर खबर आई थी कि केबीसी की शूटिंग के दौरान उनके घूटने में चोट लग गई थी, जिसकी वजह से उन्हें खड़े होने में दिक्कत आ रही थी. ऐसे में अंदाजा लगाया जा रहा है कि एक्टर उसी चोट की वजह से आराम करने की बात कर रहें हैं. 

केबीसी की शूटिंग के दौरान फिसलकर गिर गए थे अमिताभ बच्चन

अमिताभ बच्चन ने इस महीने की शुरुआत के एक एपिसोड को शांत अंदाज में होस्ट किया था. उन्होंने इसकी पीछे की वजह बताई थी कि केबीसी की शूटिंग के दौरान उनके घुटने में चोट लग गई थी. उस एपिसोड में एक्टर हमेशा की तरह एनर्जेटिक एंट्री के बजाय, वे अपने शुरुआती मोनोलॉग के दौरान बैठे रहे और बताया कि उन्हें खड़े होने में दिक्कत हो रही है.

चोट की वजह से खड़े होने हुई थी परेशानी

इसके साथ ही उन्होंने कहा था, 'मैं बीच में खड़े होकर अपना मोनोलॉग देता हूं, लेकिन आज मेरे घुटने में चोट लगी है.' एक्टर ने आगे बताया था, 'शूटिंग के दौरान, मैं फिसल कर गिर गया और मेरे घुटने में चोट लग गई.' अपने बाएं घुटने की ओर इशारा करते हुए एक्टर ने बताया कि क्या हुआ था, जिससे स्टूडियो में मौजूद ऑडियंस भी चिंतित हो गई थी. बाद में उन्होंने दर्शकों से बताया कि चोट गंभीर नहीं है और कहा कि प्रतियोगियों के साथ बातचीत करते समय वे खड़े रहेंगे. हालांकि, दर्द के कारण उन्होंने एपिसोड के शुरुआती हिस्से में बैठे रहना ही ठीक समझा.

अमिताभ बच्चन के ब्लॉग पोस्ट ने भी फैंस को डाला था चिंता में

इससे पहले जुलाई में अमिताभ बच्चन ने ब्लॉग पोस्ट किया था. जिसे पढ़कर उनके फैंस में चिंता पैदा हो गई हैं. फैंस उनकी हेल्थ को लेकर प्रार्थना करने लगे थे. उन्होंने अपने ब्लॉग में अस्पताल में भर्ती होने, सर्जरी, इंटेंसिव केयर (ICU) और ठीक होने के दौरान आने वाली चुनौतियों के बारे में लिखा था. जिससे उनके फैंस काफी चिंतिंत हो गए थे. दरअसल, उन्होंने अपनी उस पोस्ट में साफ नहीं किया था कि वे पोस्ट में खुद की सेहत के बारे में बात कर रहे थे या अपना एक्सपीरियंस शेयर कर रहे थे. इसके अलावा उन्होंने पोस्ट में हॉस्पिटल से छुट्टी मिलने के बाद घर लौटने में आने वाली कठिनाइयों के बारे में भी  बताया था. उन्होंने ठीक होने के प्रोसेस दौरान आने वाली शारीरिक, मानसिक और व्यावहारिक चुनौतियों पर भी लिखा था. उनकी इस तरह की बातों से फैंस चिंता में आ गए थे. हालांकि, उस दौरान उन्होंने किसी तरह के ब्रेक या आराम करने की बात नहीं कही थी. 

ये भी पढ़ें: बुर्का पहन मिस्ट्री मैन संग मस्जिद पहुंचीं मलाइका अरोड़ा, शख्स को बताया अपना पार्टनर!

Continue reading on the app

Silicon Valley Open 2026: Squash Court पर अनाहत का तूफान! वर्ल्ड चैंपियन नूर अल शेरबिनी को दी करारी शिकस्त

भारत की 18 साल की स्क्वैश खिलाड़ी अनाहत सिंह ने सिलिकॉन वैली ओपन 2026 में मिस्र की आठ बार की विश्व चैंपियन नूर अल शेरबिनी को हराकर सबको चौंका दिया। यह अनाहत के करियर की अब तक की सबसे बड़ी जीत है। इस जीत के साथ उन्होंने क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है, जहां उनका मुकाबला सलमा हनी से होगा।

Continue reading on the app

  Sports

लाइव मैच के दौरान इस टीम के हेड कोच की मौत, लगा गहरा सदमा

कॉर्नेल हाई स्कूल के फुटबॉल कोच की दूसरे हाफ के दौरान मौत हो गई. उनकी तबीयत ठीक नहीं लग रही थी और वो बेंच पर लेट हो गए और बाद में उनकी जान चली गई. Sat, 24 Oct 2026 22:00:58 +0530

  Videos
See all

Surat University का बड़ा कदम, हॉस्टल में स्मार्ट फैन #shorts #viralnews #viralvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-24T22:10:26+00:00

Anant Singh Breaking News: पार्टी से बाहर निकाले जाने के बाद अनंत सिंह का बहुत बड़ा ऐलान! | Bihar #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-24T22:00:25+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers