Responsive Scrollable Menu

कनाडाई मीडिया द्वारा खालिस्तानी आतंकी को ‘सिख नेता’ बताना खतरनाक: रिपोर्ट

ओटावा, 21 फरवरी (आईएएनएस)। कनाडाई मीडिया संस्थानों द्वारा खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर को “सिख नेता” बताकर संबोधित किए जाने को तथ्यों को खतरनाक ढंग से मिटाने जैसा बताया गया है। एक रिपोर्ट में कहा गया है कि पहचान की राजनीति और चुनिंदा नैरेटिव से विभाजित दुनिया में मीडिया की प्रस्तुति जनमत और नीतियों पर दीर्घकालिक प्रभाव डाल सकती है।

‘खालसा वॉक्स’ की रिपोर्ट के अनुसार, जून 2023 में कनाडा के सरे में मारे गए निज्जर को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक नामित आतंकी, हिंसक साजिशों के कथित सूत्रधार और उग्र खालिस्तानी संगठनों के प्रमुख चेहरों में से एक के रूप में पहचाना जाता रहा है। इसके बावजूद हाल ही में ‘ग्लोबल न्यूज कनाडा’ की एक रिपोर्ट में उन्हें “बी.सी. सिख नेता” कहा गया।

रिपोर्ट में कहा गया है कि यह केवल शब्दों का खेल नहीं, बल्कि तथ्यों को धुंधला करने का प्रयास है। इसमें दावा किया गया कि इस तरह की प्रस्तुति आतंकवाद के पीड़ितों का अपमान करती है और उग्रवादियों को सामुदायिक प्रतिनिधि के रूप में पेश करने का खतरनाक उदाहरण स्थापित करती है।

रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि इस तरह का फ्रेमिंग निज्जर की कथित हिंसक गतिविधियों और जटिल भू-राजनीतिक संदर्भों को नजरअंदाज कर पीड़ित होने की संकीर्ण दृष्टि तक सीमित कर देता है। इसमें यह भी आरोप लगाया गया कि उन्हें केवल सिख अधिकारों के पैरोकार के रूप में पेश करना, जबकि उनके कथित तौर पर पाकिस्तान की आईएसआई से संबंध और प्रशिक्षण शिविरों से जुड़ाव के आरोप रहे हैं, प्रवासी समुदायों के युवाओं को कट्टरपंथ की ओर धकेल सकता है।

रिपोर्ट में कहा गया कि यदि मीडिया सांस्कृतिक पहचान के आधार पर आतंकवाद से जुड़े व्यक्तियों को “नेता” के रूप में प्रस्तुत करता है, तो इससे वैश्विक स्तर पर उग्रवाद के खिलाफ लड़ाई कमजोर पड़ सकती है, चाहे वह इस्लामवादी, अतिदक्षिणपंथी या अलगाववादी स्वरूप में हो।

रिपोर्ट ने यह भी उल्लेख किया कि पंजाब में कथित तौर पर निज्जर से जुड़े संगठन खालिस्तान टाइगर फोर्स द्वारा की गई हिंसा के पीड़ितों की आवाज इस नैरेटिव में हाशिये पर चली जाती है। साथ ही, कनाडा के इतिहास में सिख उग्रवाद और एयर इंडिया त्रासदी जैसे घटनाक्रमों को भी चेतावनी के तौर पर याद किया जाना चाहिए।

रिपोर्ट में मीडिया से तथ्यों को प्राथमिकता देने और किसी भी व्यक्ति की आतंकी नामांकन और गतिविधियों को स्पष्ट रूप से उल्लेखित करने की अपील की गई है। साथ ही सरकारों से भी साक्ष्यों के आधार पर समान मानदंड अपनाने और राजनीतिक दबाव से परे कार्रवाई करने की मांग की गई है।

--आईएएनएस

डीएससी

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

बिना हेयर प्रोडक्ट हेयरफॉल करें कंट्रोल, बालों में लगाएं ये तेल, हेयर एक्सपर्ट जावेद हबीब ने दिए ये टिप्स

Hairfall Control Without any Product: आजकल हर कोई हेयरफॉल से परेशान है. जिसे देखों उसके बाल सफेद हो रहे हैं. बालों में रूसी भरी हुई है. काफी लोग बालों का गिरना रोकने के लिए कई तरह के हेयर प्रोडक्ट्स का यूज करते हैं, बालों में रात में सोने से पहले तेल लगाते हैं, लेकिन फायदा फिर भी नहीं होता है. इसके पीछे कारण ये है कि आप गलत सयम पर तेल लगाते हैं. बालों को डेली नहीं धोते हैं. काफी लोगों को ये भी समझ नहीं आता है कि बालों में कब, कौन सा तेल लगाएं, कितनी बार शैम्पू करें, कोई खास शैम्पू लगाएं ताकि बाल गिरना बंद हो जाए. इन सभी सवालों का जवाब दे रहे हैं यूट्यूब चैनल KADAK के इस वीडियो में प्रसिद्ध हेयर एक्सपर्ट जावेद हबीब.

Continue reading on the app

  Sports

T20 World Cup 2026: सुपर-8 के सारे मैच हुए रद्द, तो पाकिस्तान समेत ये टीम होंगी बाहर, समझिए पूरा नियम

T20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 राउंड में न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के बीच पहला ही मैच बारिश के कारण रद्द हो गया. इस राउंड में अभी और भी मैच होने हैं, जिनमें बारिश का खतरा बना हुआ है. ऐसे में आगे भी कुछ मैच रद्द हो सकते हैं. Sat, 21 Feb 2026 23:40:55 +0530

  Videos
See all

Crime Stories Hindi: बहू पर थी ससुर की बुरी नजर, ब्लैकमेल कर किया खौफनाक कत्ल! Top News | Breaking #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-21T21:00:26+00:00

ट्रंप का पहला राउंड, टारगेट पर ख़ामेनेई का खानदान? | #donaldtrump #khamenei #viralvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-21T21:00:35+00:00

300 फ़ाइटर जेट हमले को तैयार? | #donaldtrump #khamenei #viralvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-21T21:15:04+00:00

कोर्ट में क्या हुआ? वकील ने बताई पूरी अंदरूनी कहानी | AI Summit Controversy | Youth Congress Protest #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-21T21:00:42+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers