Responsive Scrollable Menu

11 February 2026 Ka Panchang: यहां जानें आज का पंचांग, तिथि, शुभ मुहूर्त, योग; नक्षत्र और राहुकाल

11 February 2026 Ka Panchang: हिंदू पंचांग के अनुसार, 11 फरवरी 2026, बुधवार का दिन धार्मिक और ज्योतिषीय दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण माना जा रहा है। आज के दिन फाल्गुन के कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि है, जो सुबह 9 बजकर 58 मिनट तक रहेगी। इसके बाद दशमीं तिथि शुरू हो जाएगी। यहां जानें ज्योतिषाचार्य डॉक्टर मनीष गौतम जी महाराज से आज के दिन का पंचांग, सूर्य, चंद्रमा की स्थिति और शुभ-अशुभ समय।

आज की तिथि और वार

  • तिथि: कृष्ण पक्ष नवमी (सुबह 09:58 बजे तक)
  • वार: बुधवार
  • पक्ष: कृष्ण पक्ष

सूर्योदय, सूर्यास्त एवं चंद्रमा की स्थिति

  • सूर्योदय: प्रातः 07:03 बजे
  • सूर्यास्त: सायं 06:09 बजे
  • चंद्रोदय: 12 फरवरी को प्रातः 03:12 बजे
  • चंद्रास्त: दोपहर 12:29 बजे

नक्षत्र, करण और योग

  • नक्षत्र: अनुराधा (सुबह 10:53 बजे तक)
  • करण: गर करण – सुबह 09:58 बजे तक, वणिज करण – रात्रि 11:12 बजे तक
  • योग: व्याघात योग (12 फरवरी को रात्रि 02:30 बजे तक)

हिन्दू पंचांग विवरण

  • शक संवत: 1947 (विश्वावसु)
  • विक्रम संवत: 2082 (कालयुक्त)
  • गुजराती संवत: 2082 (पिंगल)
  • चंद्र मास: पूर्णिमांत – फाल्गुन, अमांत – माघ

आज के शुभ मुहूर्त (Shubh Muhurat)

  • ब्रह्म मुहूर्त: प्रातः 05:20 से 06:12 बजे तक
  • विजय मुहूर्त: दोपहर 02:27 से 03:12 बजे तक
  • गोधूलि मुहूर्त: सायं 06:07 से 06:33 बजे तक
  • निशिता मुहूर्त: 12 फरवरी को रात्रि 12:10 से 01:02 बजे तक
  • अमृत काल: 12 फरवरी को प्रातः 03:52 से 05:39 बजे तक

विशेष योग

  • सर्वार्थ सिद्धि योग: प्रातः 07:03 से 10:53 बजे तक
  • अमृत सिद्धि योग: प्रातः 07:03 से 10:53 बजे तक

आज के अशुभ मुहूर्त (Ashubh Muhurat)

  • राहुकाल: दोपहर 12:36 से 02:00 बजे तक
  • यमगण्ड: प्रातः 08:27 से 09:50 बजे तक
  • गुलिक काल: 11:13 से 12:36 बजे तक
  • दुर्मुहूर्त: 12:14 से 12:58 बजे तक
  • भद्रा: रात्रि 11:12 बजे से 12 फरवरी को प्रातः 07:03 बजे तक

आज का संदेश
11 फरवरी 2026 का दिन शुभ योगों के कारण धार्मिक और आध्यात्मिक दृष्टि से विशेष फलदायी है। यदि आप किसी नए कार्य की योजना बना रहे हैं, तो सर्वार्थ सिद्धि योग और अमृत सिद्धि योग का लाभ अवश्य उठाएं। वहीं, राहुकाल और भद्रा काल में धैर्य रखना ही श्रेष्ठ माना जाएगा।

Continue reading on the app

'भारत-अमेरिका एआई अवसर साझेदारी’ का ऐलान, पैक्स सिलिका के तहत टेक सहयोग को नई रफ्तार

वॉशिंगटन, 22 फरवरी (आईएएनएस)। अमेरिका और भारत ने कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) के क्षेत्र में सहयोग को नई ऊंचाई देने के लिए ‘यू.एस.-इंडिया एआई अवसर साझेदारी’ की संयुक्त घोषणा की है। यह समझौता ‘पैक्स सिलिका घोषणा’ के तहत एक द्विपक्षीय परिशिष्ट के रूप में किया गया है।

दोनों देशों ने कहा कि 21वीं सदी का भविष्य एआई की भौतिक बुनियाद- महत्वपूर्ण खनिज, ऊर्जा, कंप्यूटिंग क्षमता और सेमीकंडक्टर निर्माण पर निर्भर करेगा। इस संदर्भ में अमेरिका और भारत ने भरोसेमंद सहयोग, आर्थिक सुरक्षा और मुक्त उद्यम को एआई विकास का आधार बनाने की साझा प्रतिबद्धता जताई।

संयुक्त बयान में कहा गया कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा ‘ट्रांसफॉर्मिंग द रिलेशनशिप यूटिलाइजिंग स्ट्रेटेजिक टेक्नोलॉजीज’ (ट्रस्ट) पहल के तहत व्यक्त दृष्टि को आगे बढ़ाते हुए दोनों देश एआई को डर के बजाय अवसर के रूप में देखते हैं। दोनों पक्षों का मानना है कि स्वतंत्र दुनिया के सामने सबसे बड़ा जोखिम एआई की प्रगति नहीं, बल्कि उसमें नेतृत्व करने में विफल रहना है।

दोनों देशों ने एआई सहयोग के लिए कई प्रमुख प्राथमिकताएं तय की हैं। अमेरिका और भारत ऐसे नियामक ढांचे को बढ़ावा देंगे जो तकनीकी नवाचार और निवेश को प्रोत्साहित करे। उद्देश्य है कि स्टार्टअप्स, डेवलपर्स, कोडर्स और प्लेटफॉर्म्स को सुरक्षित और भरोसेमंद एआई सिस्टम विकसित करने, परीक्षण करने और तेजी से विस्तार करने का अवसर मिले।

पैक्स सिलिका ढांचे के तहत दोनों देश ऊर्जा अवसंरचना के विस्तार, महत्वपूर्ण खनिजों के उत्पादन, कुशल कार्यबल के विकास और विश्वसनीय सेमीकंडक्टर पारिस्थितिकी तंत्र के निर्माण में संयुक्त पहल करेंगे। इसमें अनुसंधान एवं विकास परियोजनाओं को भी बढ़ावा दिया जाएगा।

दोनों देश निजी क्षेत्र की रचनात्मक शक्ति को एआई क्रांति का प्रमुख चालक मानते हैं। वे सीमा-पार वेंचर कैपिटल प्रवाह, अनुसंधान एवं विकास साझेदारी, अगली पीढ़ी के डाटा सेंटरों में निवेश, कंप्यूटिंग संसाधनों और प्रोसेसर तक पहुंच तथा एआई मॉडल और एप्लिकेशन विकास में सहयोग बढ़ाने पर काम करेंगे।

संयुक्त बयान में कहा गया कि दुनिया के सबसे पुराने और सबसे बड़े लोकतंत्र के रूप में अमेरिका और भारत न केवल स्वतंत्रता की रक्षा में, बल्कि समृद्धि और सामाजिक सामंजस्य की दिशा में भी साथ खड़े हैं। दोनों देशों ने एक ऐसे एआई भविष्य के निर्माण का संकल्प लिया है जो नागरिकों की सेवा करे, अर्थव्यवस्थाओं को मजबूत बनाए और स्वतंत्रता, खुलापन तथा विधि के शासन जैसे साझा मूल्यों को प्रतिबिंबित करे।

--आईएएनएस

डीएससी

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

  Sports

अब मान लो, तुम्हारे बस की नहीं टी20 खेलना ...बाबर आजम की फिर हुई सरेआम बेइज्जती, शोएब अख्तर ने दिखाया आईना

पाकिस्तान के पूर्व कप्तान बाबर आजम के टी20 क्रिकेट टीम में जगह को लेकर शोएब अख्तर ने तीखी प्रतिक्रिया दी है. पूर्व तेज गेंदबाज ने साफ कहा कि इस फॉर्मेट को खेलने के लायक बाबर नहीं हैं. उनको इसके बारे में सोचना चाहिए. मोहम्मद हफीज ने कोच माइक हेसन से सवाल किया है कि बाबर आखिर टीम में क्यों हैं. Sun, 22 Feb 2026 11:34:34 +0530

  Videos
See all

दुल्हन ने रच दिया रिकॉर्ड, शादी के दिन भी एग्जाम | #shorts #viralvideo #viralnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-22T06:01:53+00:00

हू हू करते हुए कार की छत पर चढ़ा ड्राइवर | #viralvideo #viralnews #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-22T06:02:49+00:00

ड्राइवर स्टेयरिंग छोड़ कार की छत पर चढ़ा, बोला हू हू | #viralvideo #viralnews #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-22T06:04:06+00:00

पाकिस्तान ने अफगानिस्तान का मदरसा उड़ाया, खून का घूँट पीकर बैठा तालिबान | Pakistan Afghanistan War #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-22T06:03:41+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers