Responsive Scrollable Menu

झुकने को तैयार नहीं प्रेसिडेंट ट्रंप, अदालती झटके के बाद 10% से 15% टैक्स का नया फरमान

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शनिवार को वैश्विक टैरिफ के मुद्दे पर बड़ा ऐलान करते हुए रेसिप्रोकल टैरिफ को 10 प्रतिशत से बढ़ाकर 15 प्रतिशत करने की घोषणा की. यह निर्णय उस समय आया है जब एक दिन पहले अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने ट्रंप प्रशासन द्वारा पहले लगाए गए टैरिफ को निरस्त कर दिया था.

सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद सख्त रुख

सुप्रीम कोर्ट ने हाल ही में ट्रंप के दूसरे कार्यकाल की शुरुआत के तुरंत बाद घोषित रेसिप्रोकल टैरिफ को असंवैधानिक ठहराते हुए रद्द कर दिया था. अदालत के इस फैसले के बाद राष्ट्रपति ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रूथ सोशल पर लंबा बयान जारी किया.

ट्रंप ने अपने बयान में कहा कि सुप्रीम कोर्ट का फैसला “गलत तरीके से लिखा गया और असाधारण रूप से एंटी-अमेरिकन” है. उन्होंने कहा कि व्यापक समीक्षा के बाद वह तत्काल प्रभाव से 10 प्रतिशत के वैश्विक टैरिफ को बढ़ाकर 15 प्रतिशत कर रहे हैं, जो “कानूनी रूप से परीक्षण किया गया और पूरी तरह अनुमत स्तर” है.

व्यापार नीति पर सख्ती

राष्ट्रपति ने अपने बयान में दावा किया कि कई देश दशकों से अमेरिका का “आर्थिक शोषण” कर रहे थे और उनकी सरकार ने पहली बार सख्त रुख अपनाया है. उन्होंने कहा कि नई टैरिफ दर अमेरिका के हितों की रक्षा के लिए आवश्यक है.

आर्थिक विशेषज्ञों का मानना है कि टैरिफ में वृद्धि से वैश्विक व्यापार संबंधों पर असर पड़ सकता है. इससे आयातित वस्तुओं की कीमतों में वृद्धि होने की आशंका है, जिसका प्रभाव अमेरिकी उपभोक्ताओं और उद्योगों दोनों पर पड़ सकता है.

राजनीतिक और आर्थिक प्रतिक्रिया

रिपब्लिकन खेमे में जहां इस कदम को अमेरिकी उद्योगों के समर्थन में उठाया गया साहसिक निर्णय बताया जा रहा है, वहीं डेमोक्रेटिक नेताओं और कई व्यापारिक संगठनों ने इसे न्यायालय के फैसले की अवहेलना करार दिया है. उनका कहना है कि यह कदम कानूनी विवाद को और बढ़ा सकता है.

विश्लेषकों का कहना है कि यह मामला कार्यपालिका और न्यायपालिका के बीच अधिकारों के टकराव को भी उजागर करता है. आने वाले दिनों में इस फैसले को लेकर नई कानूनी चुनौतियां सामने आ सकती हैं.

वैश्विक बाजारों पर नजर

टैरिफ में 5 प्रतिशत की वृद्धि से अंतरराष्ट्रीय बाजारों में अस्थिरता बढ़ने की संभावना है. प्रमुख व्यापारिक साझेदार देश इस फैसले पर अपनी प्रतिक्रिया तैयार कर रहे हैं. यदि जवाबी कार्रवाई होती है तो यह वैश्विक व्यापार युद्ध की आशंकाओं को फिर से बढ़ा सकता है. फिलहाल ट्रंप प्रशासन ने संकेत दिया है कि वह अपने आर्थिक एजेंडे पर पीछे हटने के मूड में नहीं है और अमेरिका के हितों की रक्षा के लिए आगे भी कठोर कदम उठाए जा सकते हैं.

ये भी पढ़ें- अमेरिकी टैरिफ को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर आया भारत का पहला रिएक्शन, कहा- ‘निर्णय और उसके असर का कर रहे हैं गहन अध्ययन’

Continue reading on the app

लोगों और मूल्यों से बनता है सच्चा नेतृत्व: करण अदाणी

नई दिल्ली, 21 फरवरी (आईएएनएस)। करण अदाणी ने शनिवार को कहा कि सच्चा व्यावसायिक नेतृत्व लोगों और मूल्यों पर आधारित होता है। उन्हें ऑल इंडिया मैनेजमेंट एसोसिएशन (एआईएमए) के फाउंडेशन डे समारोह में ‘बिजनेस लीडर ऑफ द ईयर’ सम्मान से नवाजा गया।

सम्मान प्राप्त करने के बाद करण अडानी ने विनम्रता और आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह उपलब्धि व्यक्तिगत नहीं, बल्कि सामूहिक प्रयास का परिणाम है। उन्होंने यह सम्मान आदानी समूह के कर्मचारियों को समर्पित करते हुए कहा कि देशभर में संयंत्रों और दूरदराज के स्थलों पर दिन-रात काम करने वाले कर्मचारी ही संगठन की असली ताकत हैं।

उन्होंने अपने परिवार की भूमिका का भी भावुक उल्लेख किया। अपने पिता को धन्यवाद देते हुए उन्होंने कहा कि उनसे वे आज भी धैर्य, कड़ी मेहनत और दीर्घकालिक सोच का महत्व सीखते हैं। उन्होंने अपनी मां को करुणा, विनम्रता और बेहतर इंसान बनने की प्रेरणा देने का श्रेय दिया।

करण अदाणी ने अपने तीनों भाइयों के सहयोग को भी अपनी ताकत बताया। उन्होंने कहा कि वे सभी मिलकर काम करते हैं और अपने पिता द्वारा स्थापित विरासत का सम्मान करते हुए उसे आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

अपनी पत्नी पारिधि के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि उनका निरंतर समर्थन और प्रोत्साहन उन्हें हर दिन बेहतर बनने के लिए प्रेरित करता है। उन्होंने अपनी तीनों बेटियों का भी उल्लेख करते हुए कहा कि वे उन्हें एक बेहतर पिता और बेहतर इंसान बनने की प्रेरणा देती हैं।

यह पुरस्कार अखिल भारतीय प्रबंधन संघ (एआईएमए) के स्थापना दिवस समारोह में प्रदान किया गया, जिसमें ऐसे नेतृत्व को सम्मानित किया गया जो व्यावसायिक विकास के साथ मजबूत मानवीय मूल्यों को भी महत्व देता है।

इससे पहले दिन में करण अदाणी ने कहा कि समूह का मुख्य फोकस तीन प्रमुख क्षेत्रों ऊर्जा उपयोगिताएं, लॉजिस्टिक्स (जिसमें बंदरगाह और हवाई अड्डे शामिल हैं) और अवसंरचना पर केंद्रित है।

--आईएएनएस

डीएससी

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

  Sports

IND vs SA: तिलक वर्मा को टीम इंडिया से मिला खास आदेश, सुपर-8 मैच से पहले कप्तान ने किया बड़ा खुलासा

इस वर्ल्ड कप में जहां अभी तक भारतीय बल्लेबाजी की चर्चा मुख्य रूप से अभिषेक शर्मा के लगातार तीन 'डक' पर घूम रही है. वहीं तिलक वर्मा की बल्लेबाजी भी चिंता का विषय बनी हुई है और उस पर भी सवाल उठ रहे हैं. Sun, 22 Feb 2026 00:56:55 +0530

  Videos
See all

Crime Stories Hindi: बहू पर थी ससुर की बुरी नजर, ब्लैकमेल कर किया खौफनाक कत्ल! Top News | Breaking #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-21T21:00:26+00:00

Iran America War Update3 बजते ही अमेरिका पर ईरान के हमले शुरू?Trump | Khamenei | N18G | Top | Russia #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-21T21:30:14+00:00

ट्रंप का पहला राउंड, टारगेट पर ख़ामेनेई का खानदान? | #donaldtrump #khamenei #viralvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-21T21:00:35+00:00

300 फ़ाइटर जेट हमले को तैयार? | #donaldtrump #khamenei #viralvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-21T21:15:04+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers