Responsive Scrollable Menu

भारत का डिजिटल पेमेंट इन्फ्रास्ट्रक्चर दुनिया के लिए बेंचमार्क, प्राइवेट नेटवर्क्स को भी पीछे छोड़ सकता है यूपीआई : रिपोर्ट

नई दिल्ली, 21 फरवरी (आईएएनएस)। अंतरराष्ट्रीय संस्थाएं भारत के डिजिटल पेमेंट इन्फ्रास्ट्रक्चर को ग्लोबल बेंचमार्क मानती है और भारतीय यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस (यूपीआई) ने दिखाया है कि सरकारी मॉडल प्राइवेट नेटवर्क्स को पछाड़ सकते हैं। यह जानकारी एक रिपोर्ट में दी गई।

इंटरेस्ट.को.एनजेड की ओर से जारी की गई रिपोर्ट में कहा गया कि दुनिया के सबसे बड़े रियल-टाइम पेमेंट सिस्टम यूपीआई ने दिखाया है कि समावेशन और विस्तार को एक साथ बढ़ाया जा सकता है। साथ ही, इस बात को साबित किया कि सरकारी पेमेंट मॉडल भी निजी नेटवर्क को पीछे छोड़ सकते हैं।

रिपोर्ट में कहा कि यूपीआई के जरिए एक अरब लोगों के बीच प्रति वर्ष 170 अरब से अधिक बार, तत्काल और किफायती रूप से पैसों का हस्तांतरण करके, भारत ने यह साबित कर दिया कि विश्व के डिजिटल फाइनेंशियल हाइवे एक दिन देश से होकर गुजर सकते हैं। और एक वैश्विक आर्थिक और उच्च-तकनीकी महाशक्ति के रूप में अपने उदय का संकेत दिया है।

रिपोर्ट में कहा गया,एक ऐसा देश, जिसने पहले के समय में विदेशी मुद्रा की कमी और बाहरी खतरों को झेला है। पेमेंट इन्फ्रास्ट्रक्चर में इस तरह की महारत हासिल करना रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण है।

रिपोर्ट के अनुसार, भारत डिजिटल भुगतान को सार्वजनिक बुनियादी ढांचे के रूप में देखता है, न कि किसी प्रीमियम निजी सेवा के रूप में। यह बात यूपीआई की 2024 तक 4 करोड़ सामान्य उपयोगकर्ताओं तक पहुंचने से स्पष्ट होती है, जो 2017 में 3 करोड़ थे।

यूपीआई की तुलना अमेरिका के वीजा और मास्टरकार्ड जैसे भुगतान नेटवर्क से करते हुए रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत का एक सार्वजनिक बुनियादी ढांचा, जो उपभोक्ताओं के लिए निःशुल्क है, पहले से ही दुनिया के निजी भुगतान दिग्गजों के बराबर प्रतिस्पर्धा कर रहा है और उनसे कहीं अधिक तेजी से बढ़ रहा है।

चीन के अलीपे और वीचैट पे की तुलना यूपीआई से करते हुए रिपोर्ट में कहा गया है कि इन प्रणालियों के विपरीत, भारत का नेटवर्क एक खुला और पूरी तरह से अंतरसंचालनीय सार्वजनिक मंच है जिससे हर बैंक और फिनटेक कंपनी जुड़ सकती है।

रिपोर्ट में भारतीय रिजर्व बैंक के आंकड़ों का हवाला देते हुए कहा गया है कि भारत में कुल डिजिटल भुगतान में यूपीआई का हिस्सा 80 प्रतिशत से अधिक है, और देश में लगभग सभी भुगतान डिजिटल माध्यमों से ही होते हैं।

--आईएएनएस

एपीएस/

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

कौन था T20 वर्ल्ड कप 2007 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ POTM बनने वाला भारतीय? अकेले किया था ये कारनामा

IND vs SA: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में 22 फरवरी को भारत और साउथ अफ्रीका की भिड़ंत होगी. टी20 वर्ल्ड कप इतिहास में साउथ अफ्रीका के खिलाफ टीम इंडिया का पलड़ा काफी भारी रहा है. टी20 वर्ल्ड कप के पहले एडिशन यानी 2007 में ही एमएस धोनी की कप्तानी में भारतीय टीम ने साउथ अफ्रीका को हराया था, तो चलिए जानते हैं कि साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप इतिहास में प्लेयर ऑफ द मैच बनने वाला पहला भारतीय खिलाड़ी कौन था?

टी20 वर्ल्ड कप 2007 में डरबन में हुई थी भारत-साउथ अफ्रीका की भिड़ंत

टी20 वर्ल्ड कप का पहला एडिशन साउथ अफ्रीका की मेजबानी में खेला गया था. तब एमएस धोनी की कप्तानी में टीम इंडिया ने पाकिस्तान को हराकर पहला खिताब अपने नाम किया था. रोहित शर्मा टी20 वर्ल्ड कप 2007 में टीम इंडिया का हिस्सा थे. ग्रुप स्टेज के 24वें मैच में भारत और साउथ अफ्रीका की भिड़ंत हुई थी. 

भारत और साउथ अफ्रीका का यह मुकाबला डरबन के किंग्समीड क्रिकेट ग्राउंड में खेला गया था. इस मैच में टीम इंडिया टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 5 विकेट पर 153 रनों का स्कोर खड़ा किया. टीम इंडिया के लिए रोहित शर्मा एकलौते अर्धशतक लगाने वाले बल्लेबाज थे. 

भारत के लिए एकलौते अर्धशतक लगाए वाले खिलाड़ी थे रोहित शर्मा

रोहित शर्मा ने 40 गेंदों पर नाबाद 50 रनों की पारी खेली थी, जिसमें 7 चौका और 2 छक्का शामिल रहा था. जबकि एमएस धोनी ने 33 गेंदों पर 45 रन बनाए थे. भारत के लिए 154 रनों की लक्ष्य का पीछा करने उतरी साउथ अफ्रीका की शुरुआत बेहद खराब रही थी. साउथ अफ्रीका ने 31 रन के स्कोर पर 5 विकेट गंवा दिए थे. टीम के लिए मार्क बाउचर और एल्बी मोर्केल ने 36-36 रन बनाए थे. इसके अलावा साउथ अफ्रीका का कोई बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर सका और पूरी टीम 9 विकेट पर 116 रन ही बना सकी. 

रोहित शर्मा बने थे प्लेयर ऑफ द मैच

भारत ने साउथ अफ्रीका को 37 रनों से हराया था और सेमीफाइल में अपनी जगह बनाई थी. रोहित शर्मा टीम इंडिया की जीत के हीरो बने थे, जिसके लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड मिला. यानी टी20 वर्ल्ड कप इतिहास में साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहला प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड जीतने वाले रोहित शर्मा पहले भारतीय खिलाड़ी थे. 

यह भी पढ़ें:  IND vs SA: तिलक वर्मा पर सूर्यकुमार यादव ने दिया बड़ा बयान, जानिए सुपर-8 के मुकाबले से पहले क्या कहा?

Continue reading on the app

  Sports

सुपर-8 में इंग्लैंड से हिसाब बराबर करेगी श्रीलंकाई टीम, मैच से पहले दहाड़े फील्डिंग कोच आर श्रीधर

Sri Lankan coach R Sridhar statement on super-8 Match Against England: आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 में श्रीलंका क्रिकेट टीम सुपर-8 में अपना पहला मैच इंग्लैंड के साथ खेलेगी. विश्व कप से पहले इंग्लैंड ने श्रीलंका को उसके घर में तीन टी20 मैचों की सीरीज में बुरी तरह हराया था, लेकिन फील्डिंग कोच ने आर श्रीधर ने कहा है कि सुपर-8 के लिए श्रीलंकाई टीम पूरी तरह से तैयार है. Sat, 21 Feb 2026 23:55:02 +0530

  Videos
See all

ट्रंप ने दिए 10 दिन, ख़ामेनेई ने दिए 12 घंटे? | #viralvideo #warnews #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-21T20:45:01+00:00

कोर्ट में क्या हुआ? वकील ने बताई पूरी अंदरूनी कहानी | AI Summit Controversy | Youth Congress Protest #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-21T21:00:42+00:00

ट्रंप का पहला राउंड, टारगेट पर ख़ामेनेई का खानदान? | #donaldtrump #khamenei #viralvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-21T21:00:35+00:00

War Mode में Iran, 500 मीटर नीचे 100 परमाणु ठिकाने? | Israel Iran | Iran America Conflict | N18G #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-21T20:30:02+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers