Responsive Scrollable Menu

Hakka Noodles: होटल जैसा हक्का नूडल्स बच्चों के लिए करें तैयार, घर पर ही मिलेगा लाजवाब स्वाद

Hakka Noodles: बच्चों को जब भी कुछ स्पेशल खाने का मन होता है, तो सबसे पहले नाम आता है हक्का नूडल्स। बाहर के रेस्टोरेंट में मिलने वाले चटपटे और मसालेदार नूडल्स का स्वाद बच्चों को खूब भाता है। लेकिन अक्सर माता-पिता को बाहर का खाना खिलाने में हिचकिचाहट रहती है। ऐसे में अगर वही होटल जैसा स्वाद घर पर मिल जाए, तो मजा दोगुना हो सकता है।

अच्छी बात यह है कि हक्का नूडल्स बनाना बेहद आसान है। सही सब्जियों का चुनाव, तेज आंच पर पकाने की तकनीक और सॉस का सही संतुलन इन तीन बातों का ध्यान रख लें, तो आपके किचन में ही तैयार हो जाएंगे बिल्कुल रेस्टोरेंट स्टाइल हक्का नूडल्स। आइए जानते हैं इसकी आसान रेसिपी।

हक्का नूडल्स बनाने के लिए सामग्री

  • 200 ग्राम हक्का नूडल्स
  • 1 कप पत्तागोभी (पतली कटी हुई)
  • 1/2 कप गाजर (लंबी कटी हुई)
  • 1/2 कप शिमला मिर्च (पतली स्ट्रिप्स में)
  • 2-3 हरी प्याज (कटी हुई)
  • 1 बड़ा चम्मच सोया सॉस
  • 1 छोटा चम्मच ग्रीन चिली सॉस (बच्चों के लिए कम रखें)
  • 1 छोटा चम्मच टोमैटो सॉस
  • 1/2 छोटा चम्मच काली मिर्च पाउडर
  • 1 बड़ा चम्मच तेल
  • स्वादानुसार नमक

हक्का नूडल्स बनाने का तरीका

हक्का नूडल्स बच्चों को खूब पसंद आता है। इसे तैयार करने के लिए सबसे पहले एक बड़े बर्तन में पानी उबाल लें। उसमें थोड़ा नमक और कुछ बूंद तेल डालें। जब पानी अच्छी तरह उबलने लगे, तो नूडल्स डालकर पैकेट पर दिए गए समय अनुसार पकाएं। नूडल्स को ज्यादा न पकाएं, वरना वे चिपचिपे हो सकते हैं। पकने के बाद उन्हें ठंडे पानी से धोकर अलग रख दें।

एक कढ़ाई या वोक को तेज आंच पर गरम करें। उसमें तेल डालें और पहले हरी प्याज का सफेद हिस्सा हल्का सा भून लें। अब गाजर, पत्तागोभी और शिमला मिर्च डालकर तेज आंच पर 2-3 मिनट चलाएं। ध्यान रखें कि सब्जियां ज्यादा न पकें, हल्की क्रंची रहें।

Eyeglasses Scratches: चश्में के ग्लास पर आ गए हैं हल्के स्क्रैच? इन ट्रिक्स को करें ट्राई, दूर होगी परेशानी

Malai Ghevar Recipe: राजस्थानी मलाई घेवर मुंह में घोलेगा अनूठी मिठास, खास मौकों पर इस तरह करें तैयार

Coriander and Chilies: धनिया-हरी मिर्च हफ्तों तक नहीं होंगी खराब! इन ट्रिक्स से करें स्टोर, स्वाद रहेगा बरकरार

Overeating Habit: ओवरईटिंग की आदत बना सकती है कमज़ोर! 5 नुकसान जानकर चौंक जाएंगे

अब सब्जियों में सोया सॉस, चिली सॉस और टोमैटो सॉस डालें। अच्छी तरह मिलाएं। नमक और काली मिर्च स्वादानुसार डालें। चूंकि सोया सॉस में पहले से नमक होता है, इसलिए नमक संतुलित मात्रा में डालें।

अब उबले हुए नूडल्स कढ़ाई में डालें और तेज आंच पर 2-3 मिनट अच्छे से टॉस करें। आखिर में हरी प्याज का हरा हिस्सा डालकर गैस बंद कर दें। आपके होटल जैसे स्वादिष्ट हक्का नूडल्स तैयार हैं।

अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो, तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें और हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए [haribhoomi.com] के साथ।

(लेखक:कीर्ति)

Continue reading on the app

Bread Pakoda: 5 मिनट में बनाएं कुरकुरा ब्रेड पकोड़ा, चाय के साथ बनेगा सबका फेवरेट स्नैक

Bread Pakoda Recipe: शाम की चाय हो और साथ में कुछ कुरकुरा न हो, तो मजा अधूरा लगता है। ऐसे में अगर आप कम समय में कुछ स्वादिष्ट और भरपेट बनाना चाहते हैं, तो ब्रेड पकोड़ा एक बेहतरीन विकल्प है। बाहर से क्रिस्पी और अंदर से मसालेदार भरावन वाला यह स्नैक बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को पसंद आता है।

अक्सर लोग सोचते हैं कि ब्रेड पकोड़ा बनाना झंझट भरा काम है, लेकिन सही ट्रिक अपनाकर इसे सिर्फ 5 मिनट में तैयार किया जा सकता है। खास बात यह है कि इसकी सामग्री भी लगभग हर घर में आसानी से मिल जाती है। आइए जानते हैं इसे बनाने का आसान और झटपट तरीका।

ब्रेड पकोड़ा बनाने के लिए सामग्री

  • 4 ब्रेड स्लाइस
  • 2 उबले आलू (मैश किए हुए)
  • 1 हरी मिर्च (बारीक कटी)
  • 1 छोटा प्याज (बारीक कटा)
  • 1/2 चम्मच लाल मिर्च पाउडर
  • 1/2 चम्मच गरम मसाला
  • स्वादानुसार नमक
  • 1 कप बेसन
  • एक चुटकी हल्दी
  • थोड़ा सा अजवाइन
  • तलने के लिए तेल

ब्रेड पकोड़ा बनाने का तरीका

ब्रेड पकोड़ा एक बेहद स्वादिष्ट स्नैक रेसिपी है। इसे बनाने के लिए सबसे पहले एक बाउल में मैश किए हुए आलू लें। इसमें बारीक कटा प्याज, हरी मिर्च, नमक, लाल मिर्च पाउडर और गरम मसाला डालें। सभी चीजों को अच्छे से मिलाकर मसालेदार मिश्रण तैयार करें।

अगर चाहें तो इसमें थोड़ा सा धनिया पत्ती भी मिला सकते हैं, जिससे स्वाद और खुशबू दोनों बढ़ेंगे। अब एक अलग बर्तन में बेसन लें। इसमें नमक, हल्दी और अजवाइन डालें। अब थोड़ा-थोड़ा पानी मिलाते हुए गाढ़ा और स्मूद घोल तैयार करें।

Dalchini Benefits: ब्लड शुगर कंट्रोल करने में मददगार है दालचीनी, इम्यूनिटी भी करेगी बूस्ट, 5 फायदे जानें

Original Leather: असली लेदर की पहचान चुटकियों में होगी, इन ट्रिक्स को करें फॉलो, नहीं खाएंगे धोखा!

Apple Oats Milkshake: सेब ओट्स मिल्क शेक से दिन की शुरुआत करें, एनर्जी मिलेगी भरपूर

ध्यान रखें कि घोल न ज्यादा पतला हो और न ही बहुत ज्यादा गाढ़ा। ऐसा कंसिस्टेंसी रखें कि ब्रेड को अच्छी तरह कोट कर सके। अब ब्रेड स्लाइस पर आलू का मिश्रण फैलाएं और दूसरी ब्रेड से ढक दें। चाहें तो इसे त्रिकोण आकार में काट लें। तैयार सैंडविच को बेसन के घोल में डुबोएं ताकि वह चारों तरफ से अच्छे से कवर हो जाए।

कढ़ाही में तेल गर्म करें और मध्यम आंच पर ब्रेड पकोड़े को सुनहरा और कुरकुरा होने तक तलें। दोनों तरफ से अच्छी तरह पकने के बाद टिश्यू पेपर पर निकाल लें ताकि अतिरिक्त तेल निकल जाए। गरमा-गरम ब्रेड पकोड़े को हरी चटनी या मीठी इमली की चटनी के साथ परोसें।

अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो, तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें और हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए [haribhoomi.com] के साथ।

Continue reading on the app

  Sports

IND vs SA: तिलक वर्मा को टीम इंडिया से मिला खास आदेश, सुपर-8 मैच से पहले कप्तान ने किया बड़ा खुलासा

इस वर्ल्ड कप में जहां अभी तक भारतीय बल्लेबाजी की चर्चा मुख्य रूप से अभिषेक शर्मा के लगातार तीन 'डक' पर घूम रही है. वहीं तिलक वर्मा की बल्लेबाजी भी चिंता का विषय बनी हुई है और उस पर भी सवाल उठ रहे हैं. Sun, 22 Feb 2026 00:56:55 +0530

  Videos
See all

Iran America War Update3 बजते ही अमेरिका पर ईरान के हमले शुरू?Trump | Khamenei | N18G | Top | Russia #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-21T21:30:14+00:00

Crime Stories Hindi: बहू पर थी ससुर की बुरी नजर, ब्लैकमेल कर किया खौफनाक कत्ल! Top News | Breaking #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-21T21:00:26+00:00

300 फ़ाइटर जेट हमले को तैयार? | #donaldtrump #khamenei #viralvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-21T21:15:04+00:00

ट्रंप का पहला राउंड, टारगेट पर ख़ामेनेई का खानदान? | #donaldtrump #khamenei #viralvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-21T21:00:35+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers