Responsive Scrollable Menu

Bread Pakoda: 5 मिनट में बनाएं कुरकुरा ब्रेड पकोड़ा, चाय के साथ बनेगा सबका फेवरेट स्नैक

Bread Pakoda Recipe: शाम की चाय हो और साथ में कुछ कुरकुरा न हो, तो मजा अधूरा लगता है। ऐसे में अगर आप कम समय में कुछ स्वादिष्ट और भरपेट बनाना चाहते हैं, तो ब्रेड पकोड़ा एक बेहतरीन विकल्प है। बाहर से क्रिस्पी और अंदर से मसालेदार भरावन वाला यह स्नैक बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को पसंद आता है।

अक्सर लोग सोचते हैं कि ब्रेड पकोड़ा बनाना झंझट भरा काम है, लेकिन सही ट्रिक अपनाकर इसे सिर्फ 5 मिनट में तैयार किया जा सकता है। खास बात यह है कि इसकी सामग्री भी लगभग हर घर में आसानी से मिल जाती है। आइए जानते हैं इसे बनाने का आसान और झटपट तरीका।

ब्रेड पकोड़ा बनाने के लिए सामग्री

  • 4 ब्रेड स्लाइस
  • 2 उबले आलू (मैश किए हुए)
  • 1 हरी मिर्च (बारीक कटी)
  • 1 छोटा प्याज (बारीक कटा)
  • 1/2 चम्मच लाल मिर्च पाउडर
  • 1/2 चम्मच गरम मसाला
  • स्वादानुसार नमक
  • 1 कप बेसन
  • एक चुटकी हल्दी
  • थोड़ा सा अजवाइन
  • तलने के लिए तेल

ब्रेड पकोड़ा बनाने का तरीका

ब्रेड पकोड़ा एक बेहद स्वादिष्ट स्नैक रेसिपी है। इसे बनाने के लिए सबसे पहले एक बाउल में मैश किए हुए आलू लें। इसमें बारीक कटा प्याज, हरी मिर्च, नमक, लाल मिर्च पाउडर और गरम मसाला डालें। सभी चीजों को अच्छे से मिलाकर मसालेदार मिश्रण तैयार करें।

अगर चाहें तो इसमें थोड़ा सा धनिया पत्ती भी मिला सकते हैं, जिससे स्वाद और खुशबू दोनों बढ़ेंगे। अब एक अलग बर्तन में बेसन लें। इसमें नमक, हल्दी और अजवाइन डालें। अब थोड़ा-थोड़ा पानी मिलाते हुए गाढ़ा और स्मूद घोल तैयार करें।

Dalchini Benefits: ब्लड शुगर कंट्रोल करने में मददगार है दालचीनी, इम्यूनिटी भी करेगी बूस्ट, 5 फायदे जानें

Original Leather: असली लेदर की पहचान चुटकियों में होगी, इन ट्रिक्स को करें फॉलो, नहीं खाएंगे धोखा!

Apple Oats Milkshake: सेब ओट्स मिल्क शेक से दिन की शुरुआत करें, एनर्जी मिलेगी भरपूर

ध्यान रखें कि घोल न ज्यादा पतला हो और न ही बहुत ज्यादा गाढ़ा। ऐसा कंसिस्टेंसी रखें कि ब्रेड को अच्छी तरह कोट कर सके। अब ब्रेड स्लाइस पर आलू का मिश्रण फैलाएं और दूसरी ब्रेड से ढक दें। चाहें तो इसे त्रिकोण आकार में काट लें। तैयार सैंडविच को बेसन के घोल में डुबोएं ताकि वह चारों तरफ से अच्छे से कवर हो जाए।

कढ़ाही में तेल गर्म करें और मध्यम आंच पर ब्रेड पकोड़े को सुनहरा और कुरकुरा होने तक तलें। दोनों तरफ से अच्छी तरह पकने के बाद टिश्यू पेपर पर निकाल लें ताकि अतिरिक्त तेल निकल जाए। गरमा-गरम ब्रेड पकोड़े को हरी चटनी या मीठी इमली की चटनी के साथ परोसें।

अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो, तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें और हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए [haribhoomi.com] के साथ।

Continue reading on the app

भारत-ब्राजील रिश्तों को मिली नई मजबूती, पीएम मोदी और राष्ट्रपति लूला की द्विपक्षीय बैठक में व्यापार, तकनीक और रक्षा सहयोग पर हुई चर्चा

नई दिल्ली स्थित हैदराबाद हाउस में शनिवार (21 फरवरी) को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज इनासियो लूला डा सिल्वा के बीच अहम द्विपक्षीय बैठक हुई. इस बैठक में दोनों देशों के बीच व्यापार, तकनीक, रक्षा और वैश्विक मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई. बता दें कि राष्ट्रपति लूला 18 से 22 फरवरी तक भारत के राजकीय दौरे पर हैं.

 

Continue reading on the app

  Sports

इस प्राइवेट बैंक ने किया FD के ब्याज दरों में बदलाव, खास स्कीम भी लॉन्च, 23 फरवरी से नए रेट्स लागू

प्राइवेट सेक्टर की आईडीबीआई बैंक ने फिक्स्ड डिपॉजिट के ब्याज दरों (FD Rates) में बदलाव किया है। नए इंटरेस्ट रेट्स 23 फरवरी 2026 से लागू होने वाले हैं। 3 करोड़ रुपये से काम के डिपॉजिट पर सामान्य नागरिकों को 3% से लेकर 6.50% ब्याज यह बैंक ऑफर कर रहा है। वहीं वरिष्ठ नागरिकों को 50 … Sat, 21 Feb 2026 23:46:53 GMT

  Videos
See all

300 फ़ाइटर जेट हमले को तैयार? | #donaldtrump #khamenei #viralvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-21T21:15:04+00:00

PM Kisan Samman Nidhi Yojana: 22वीं किस्त का इंतज़ार खत्म, ऐसे चेक करें अपना स्टेटस! Top News |N18V #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-21T22:00:23+00:00

Iran America War Update3 बजते ही अमेरिका पर ईरान के हमले शुरू?Trump | Khamenei | N18G | Top | Russia #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-21T21:30:14+00:00

Chandra Grahan 2026: होली से पहले चंद्र ग्रहण बनेगा काल! | Lunar Eclipse | Astrology | Numerology #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-21T22:30:08+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers