Responsive Scrollable Menu

AI समिट में प्रदर्शनकारियों को पांच दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा, कोर्ट में सुनवाई के दौरान रखीं गई ये दलीलें

दिल्ली के भारत मंडपम में जारी इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में शुक्रवार को यूथ कांग्रेस नेताओं ने शर्ट उताकर नारेबाजी की. दिल्ली पुलिस ने चार प्रदर्शनकारियों को पकड़ लिया था. इन्हें शनिवार को दिल्ली पटियाला हाउस  कोर्ट में पेश किया गया. अदालत में दिल्ली पुलिस ने प्रदर्शनकारियों की पांच दिनों की कस्टडी की मांग की. आरोपियों के वकील ने कहा कि किसी तरह की हिंसा नहीं हुई थी. वकील ने कहा कि वे पढ़े-लिखे लोग हैं. इसके पास डिग्री भी मौजूद है. अदालत ने इस मामले में पुलिस को आरोपियों की पांच दिनों की कस्टडी दी है.

अदालत में क्या दलीलें रखीं 

पटियाला कोर्ट में दिल्ली पुलिस ने प्रदर्शनकारियों की पांच दिनों की रिमांड मांगी. पुलिस ने कोर्ट में दलील दी कि युवाओं ने देश विरोधी नारे लगाए. उन्होंने पीएम के खिलाफ संदेश वाली ​टी-शर्ट का प्रदर्शन किया. भागे हुए दूसरे आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए उनकी कस्टडी को बढ़ाना जरूरी है. पुलिस के अनुसार, इस मामले में तीन पुलिसवाले घायल हुए हैं. आरोपियों के मोबाइल फोन को रिकवर करने की आवश्यकता है. इस तरह से यह पता लगाया जा सकेगा कि क्या किसी तरह की फंडिंग हुई थी की नहीं. चारों अलग-अलग जगहों से आए थे. उन्होंने टी-शर्ट प्रिंट की थी. 

किसी तरह का कानून नहीं तोड़ा

वहीं आरोपियों के वकील का कहना है कि प्रदर्शनकारी एक राजनीतिक पार्टी से संबंधित हैं. उन्होंने भारत मंडपम में प्रदर्शन किया. इसके लिए उन्होंने किसी तरह का कानून नहीं तोड़ा. प्रदर्शन उनका अधिकार है. यह शांतिपूर्ण रहा. एफआईआर एक राजनीतिक साजिश की तरह है. यह पढ़े-लिखे लोग हैं, इनके पास डिग्री भी हैं.

ये भी पढ़ें:  इस शर्त पर ही वेनेजुएला से तेल खरीद सकता है भारत, रूस के साथ संबंधों पर जानें क्या बोला विदेश मंत्रालय

Continue reading on the app

राजस्थान रीको भर्ती में बढ़ी सीटों की संख्या, ऑनलाइन आवेदन की भी बढ़ाई गई अंतिम तिथि

Rajasthan RIICO Recruitment 2026: राजस्थान में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर सामने आई है. राजस्थान राज्य औद्योगिक विकास एंव निवेश निगम में चल रही भर्ती प्रक्रिया के तहत ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी गई है. अब उम्मीदवार 7 मार्च 2026 तक आवेदन कर सकेंगे. पहले तय समय सीमा को लेकर कई अभ्यर्थियों में असमंजस था. तकनीकी कारणों और अभ्यर्थियों की मांग को देखते हुए यह फैसला लिया गया है.

पदों की संख्या में भी हुआ इजाफा

रीको भर्ती से जुड़ी एक और अहम जानकारी सामने आई है. चार अलग-अलग संवर्गों में कुल 23 नए पद जोड़े गए हैं. इससे प्रतियोगी छात्रों के लिए चयन के अवसर और बढ़ गए हैं. पदों की संख्या बढ़ने से भर्ती प्रक्रिया और अधिक संतुलित होगी. साथ ही योग्य उम्मीदवारों को बेहतर मौका मिलेगा.

रीको की यह भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन है. अभ्यर्थियों को आवेदन करने के लिए किसी भी प्रकार का ऑफलाइन फॉर्म जमा नहीं करना होगा. आवेदन से पहले उम्मीदवारों को नियम और शर्तें ध्यान से पढ़ने की सलाह दी गई है. योग्यता, आयु सीमा और चयन प्रक्रिया की जानकारी भी वहीं उपलब्ध है.

 

परीक्षा से जुड़े दिशा-निर्देश

रीको द्वारा परीक्षा से जुड़े दिशा-निर्देश भी वेबसाइट पर जारी किए गए हैं. इनमें परीक्षा पैटर्न, सिलेबस और अन्य जरूरी सूचनाएं शामिल हैं. अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे समय-समय पर आधिकारिक वेबसाइट देखते रहें. किसी भी अपडेट या संशोधन की जानकारी वहीं दी जाएगी.

कहां से मिलेगी पूरी जानकारी

रीको भर्ती से जुड़ी सभी जरूरी जानकारियां निगम की आधिकारिक वेबसाइट https://riico.rajasthan.gov.in पर उपलब्ध हैं. यहीं से ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है. साथ ही नोटिफिकेशन और नवीनतम अपडेट भी यहीं मिलेंगे.

युवाओं के लिए सुनहरा मौका

रीको में नौकरी पाना कई युवाओं का सपना होता है. अंतिम तिथि बढ़ने और पदों की संख्या बढ़ने से यह मौका और बेहतर हो गया है. अब उम्मीदवारों के पास आवेदन पूरा करने और तैयारी मजबूत करने के लिए अतिरिक्त समय है. यह फैसला निश्चित रूप से हजारों अभ्यर्थियों के लिए राहत लेकर आया है.

यह भी पढ़ें: विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने गौसेवा के लिए दिए 20 लाख रुपये, गौ संरक्षण को बताया सामूहिक दायित्व

Continue reading on the app

  Sports

प्रयागराज POCSO कोर्ट ने शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद पर FIR का आदेश दिया, जानें उन्होंने इसे किसकी साजिश बताया

शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। प्रयागराज की एडीजे रेप एवं POCSO स्पेशल कोर्ट ने उनके खिलाफ कथित बाल यौन शोषण के एक मामले में एफआईआर दर्ज करने का आदेश जारी किया है। अदालत के इस निर्देश के बाद अब इस प्रकरण में कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। कोर्ट के … Sat, 21 Feb 2026 19:57:49 GMT

  Videos
See all

AI की रेस में भारतीयों का डेटा कितना सुरक्षित? [How safe is the data of Indians in the race for AI?] #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-21T14:43:03+00:00

AI Summit Protest: AI समिट हंगामे को कांग्रेस क्यों कर रही Protest ? | Rahul Gandhi | Congress #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-21T14:39:06+00:00

Breaking News: Pakistan Vs New Zealand का मैच बारिश के चलते शुरू नहीं हुआ | T20 World Cup 2026 #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-21T14:45:07+00:00

Delhi Terror Alert: Chandni Chowk समेत राजधानी दिल्ली के कई मंदिरों में बढ़ाई गई सुरक्षा #aajtak #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-21T14:40:00+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers