Responsive Scrollable Menu

132 कानून खत्म...PM तारिक का युनूस पर तगड़ा एक्शन, भारत के लिए खुशखबरी

तारिक रहमान का पीएम बनते ही बांग्लादेश में जो कुछ भी बदलाव देखने को मिल रहा है वो इस बात की ओर साफ इशारा कर रहा है कि जल्द ही बांग्लादेश से भारत विरोधी और नफरती एजेंडा खत्म होने वाला है। खासकर जिस तरह से अंतरिम सरकार का मुखिया बनकर यूनुस ने भारत विरोधी माहौल को हवा दी और हिंदुओं के खिलाफ हिंसा भड़काने का काम किया है। उस पर नकेल कसने का काम शुरू हो गया है। खासकर तारिक रहमान ने यूनुस के उन फैसलों को पलटना शुरू कर दिया है जिन्होंने भारत और बांग्लादेश के रिश्तों में खटास पैदा की है। अब खबर है कि मोहम्मद यूनुस की अंतरिम सरकार के दौरान लिए गए 100 से ज्यादा फैसले रद्द करने की बड़ी तैयारी कर ली गई है। यूनुस सरकार ने अंतरिम पावर का इस्तेमाल करते हुए डेढ़ साल में 132 अध्यादेश जारी किए। अब इन अध्यादेशों को अगर 25 दिन के भीतर पास नहीं कराया जाता तो वह सभी रद्द हो जाएंगे। 

इसे भी पढ़ें: इन 2 देशों से होगी भारत की अगली बड़ी जंग! इजराइल ने क्या खुलासा कर दिया?

बांग्लादेश में जिन अध्यादेश के रद्द होने की बात कही जा रही है उनमें कुछ भारत तो कुछ शेख हसीना को लेकर है। रिपोर्ट के मुताबिक तारिक रहमान की नई सरकार कुछ फैसलों को संसद से पास कराने की तैयारी में है। ऐसे में अधिकांश फैसले अपने आप रद्द हो जाएंगे। इधर यूनिस के जाते ही भारत ने भी बांग्लादेश से संबंध सुधारने की कायमत शुरू कर दी है। इसी कड़ी में भारत ने वीजा सर्विस फिर से शुरू करने का फैसला किया है। 17 दिसंबर को भारत ने वीजा सर्विस बंद कर दिया था। रिपोर्ट के मुताबिक मोहम्मद यूनुस की सरकार ने सुधार शक्ति और विदेशी रिश्तों में संबंधित कुल 132 अध्यादेश जारी किए थे। अब तारिक रहमान की पार्टी इन सभी अध्यादेशों की समीक्षा कर रही है। सुधार से जुड़े सभी अध्यादेश रद्द किए जाएंगे। इसके अलावा उन अध्यादेशों को भी आगे नहीं बढ़ाया जाएगा जिसके कारण विवाद होंगे। 

इसे भी पढ़ें: भारत ने बांग्लादेश पर ले डाला तगड़ा फैसला..तारिक भी हैरान!

शेख हसीना की पार्टी से बैन को भी हटाया जा सकता है क्योंकि चुनाव के बाद आवामी लीग की कई जिलों में एक्टिविटी फिर से शुरू हो गई है। कहा जा रहा है कि आवामी लीग विपक्षी राजनीति में सक्रिय रहेगी। जुलाई विद्रोह से जुड़े कुछ अध्यादेशों की भी समीक्षा की जा रही है। इसे भी बदला जा सकता है। पार्टी के सांसदों ने शपथ ग्रहण के दौरान संविधान सुधार सदस्य के रूप में शपथ नहीं ली। जुलाई चार्टर को लागू करने की यह पहली कवायद थी। लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ जो कि यूनस के लिए एक बहुत बड़ा झटका है। बांग्लादेश के गृह मंत्री सलाहाउद्दीन चौधरी के मुताबिक बीएनपी के सदस्य सांसद चुनकर आए हैं। फैसला संसद में होगा। जुलाई चार्टर संविधान में संशोधन का एक प्रस्ताव है। इसके तहत बांग्लादेश में कोई भी शख्स दो बार से ज्यादा या 10 साल से ज्यादा समय तक प्रधानमंत्री की कुर्सी पर नहीं बैठ सकता।

Continue reading on the app

आज की सरकारी नौकरी:DSSSB में 911 पदों पर निकली भर्ती; CAPF में 349 वैकेंसी, मुंबई महानगर विकास प्राधिकरण में 235 ओपनिंग्स

आज की सरकारी नौकरी में जानकारी DSSSB में 911 पदों पर निकली भर्ती की। यूपीएससी ने CAPF में 349 पदों पर निकाली भर्ती। साथ ही मुंबई महानगर विकास प्राधिकरण में 235 वैकेंसी की। इन जॉब्स के बारे में पूरी जानकारी के साथ आवेदन की प्रक्रिया यहां देखिए.… 1. DSSSB में 911 पदों पर निकली भर्ती दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (DSSSB) ने 900 से ज्यादा पदों पर भर्ती निकाली है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट dsssb.delhi.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। फीस जमा करने की आखिरी तारीख 25 मार्च 2026 तय की गई है। वैकेंसी डिटेल्स : लीगल असिस्टेंट : मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से लॉ की डिग्री। साथ में 3 साल लीगल प्रैक्टिश्नर का अनुभव या किसी सरकारी डिपार्टमेंट में 1 साल का लीगल काम का अनुभव। असिस्टेंट इंजीनियर सिविल: सिविल इंजीनियरिंग की डिग्री या तीन साल का सिविल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा के साथ 2 साल का अनुभव। जूनियर इंजीनियर सिविल: मान्यता प्राप्त इंस्टीट्यूट से सिविल इंजीनियरिंग में 3 साल का डिप्लोमा। असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर (ASO): बैचलर की डिग्री। साथ में कंप्यूटर का नॉलेज होना चाहिए। एज लिमिट : सैलरी : 35,400-1,42,400 रुपए प्रतिमाह सिलेक्शन प्रोसेस : फीस : एग्जाम पैटर्न : लीगल असिस्टेंट के लिए : असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर ग्रेड - 2 : ऐसे करें आवेदन : ऑनलाइन आवेदन लिंक ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक 2. यूपीएससी ने CAPF में 349 पदों पर निकाली भर्ती संघ लोक सेवा आयोग ने केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (CAPF) में असिस्टेंट कमांडेंट के पदों पर भर्ती निकाली है। उम्मीदवार यूपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट upsconline.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती के लिए लिखित परीक्षा 19 जुलाई 2026 को आयोजित की जाएगी। एजुकेशनल क्वालिफिकेशन : ग्रेजुएशन की डिग्री। एज लिमिट : सिलेक्शन प्रोसेस : जरूरी डॉक्यूमेंट्स : फीस : एग्जाम में लागू होंगे ये नियम : एग्जाम पैटर्न : ऐसे करें आवेदन : ऑनलाइन आवेदन लिंक ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक 3. मुंबई महानगर क्षेत्र विकास प्राधिकरण में 235 पदों पर भर्ती मुंबई महानगर क्षेत्र विकास प्राधिकरण (MMRDA) ने वर्ष 2026 के लिए ग्रुप ए, बी और सी के पदों पर भर्ती निकाली है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट mmrda.maharashtra.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। फीस जमा करने की आखिरी तारीख 20 मार्च 2026 तय की गई है। एजुकेशनल क्वालिफिकेशन : संबंधित क्षेत्र में इंजीनियरिंग की डिग्री, डिप्लोमा, आर्किटेक्चर या सिविल इंजीनियरिंग या प्लानिंग या इसके समकक्ष डिग्री, सोशल वर्क में मास्टर डिग्री, लॉ में बैचलर डिग्री, स्टेनोग्राफर के लिए 10वीं पास + 80 शब्द प्रति मिनट शॉर्टहैंड + 40 शब्द प्रति मिनट मराठी टाइपिंग, 10वीं पास के साथ वर्क एक्सपीरियंस। एज लिमिट : सिलेक्शन प्रोसेस : फीस : सैलरी : ऐसे करें आवेदन : ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक ऑफिशियल वेबसाइट लिंक 4. हरियाणा में 4,227 पदों पर भर्ती, लास्ट डेट 23 फरवरी हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) ने कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (CET) फेज-II ग्रुप-सी भर्ती के लिए 9 फरवरी 2026 से आवेदन प्रक्रिया शुरू की थी। इस भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 23 फरवरी 2026 है। उम्मीदवार आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट hssc.gov.in के माध्यम से अप्लाई कर सकते हैं। एग्जाम के लिए वही उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं, जिन्होंने ग्रुप C पदों के लिए CET फेज-I पास किया है। पोस्ट वाइज वैकेंसी डिटेल्स : एजुकेशनल क्वालिफिकेशन : एज लिमिट : सैलरी : क्वालिफाइंग मार्क्स : एग्जाम पैटर्न : ऐसे करें आवेदन : ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक ऑनलाइन आवेदन लिंक सरकारी नौकरी की ये खबर भी पढ़ें हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन में 608 पदों पर भर्ती; इंजीनियर को मौका, मेरिट बेसिस पर सिलेक्शन हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (HPCL) में अप्रेंटिस के 608 पदों पर भर्ती निकली है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट hindustanpetroleum.com पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। पूरी खबर यहां पढ़ें

Continue reading on the app

  Sports

टीम इंडिया का साउथ अफ्रीकी खेमे में खौफ, भिड़ंत से पहल कोच का माइंडगेम, बोले- दबाव में भारत

Shukri Conrad statement on india: शुक्री कॉनराड ने अभ्यास सत्र के दौरान पत्रकारों से बात करते हुए कहा, 'दोनों टीमों पर दबाव है, लेकिन मौजूदा चैंपियन होने के नाते भारत इसे ज्यादा महसूस करेगा. दक्षिण अफ्रीका दबाव को अपनाएगा और उसका फायदा उठाएगा, न कि उससे घबराएगा.' भारत और साउथ अफ्रीका के बीच टी20 वर्ल्ड कप में सुपर-8 की टक्कर 22 फरवरी अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में है. Sat, 21 Feb 2026 20:40:35 +0530

  Videos
See all

Ye Bharat Ki Baat Hai LIVE: जेल जाएंगे Rahul Gandhi? | BJP Protest | Congress | Avimukteshwaranand #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-21T15:07:23+00:00

Abu Azmi ने तेलंगाना मॉडल की तरह महाराष्ट्र में भी रमज़ान में छुट्टी की मांग की #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-21T15:05:00+00:00

Terrorist attack alert in Delhi: दिल्ली में आतंकी हमले का अलर्ट, बड़े हमले की तैयारी #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-21T15:10:00+00:00

Amit Shah Slams Congress: Assam के मंच से शाह ने घुसपैठियों पर कह दी ये बड़ी बात ! | Rahul Gandhi #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-21T15:05:17+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers