Responsive Scrollable Menu

कितनी तारीख को भारत और जिम्बाब्वे के बीच खेला जाएगा पहला वनडे मैच, जानिए किस समय शुरू होगा मुकाबला

IND W vs ZIM W ODI : भारत और जिम्बाब्वे की महिला क्रिकेट टीमों के बीच वनडे सीरीज का आगाज होने वाला है. इससे पहले स्मृति मंधाना की कप्तानी में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने तीन मैचों की टी20 सीरीज में जिम्बाब्वे की टीम पर 3-0 से क्लीन स्वीप किया. अब तीन मैचों की वनडे सीरीज इन दोनों टीमों के बीच शुक्रवार से शुरू होने वाली है. इस सीरीज में एक बार फिर से स्मृति मंधाना उपकप्तान दीप्ति शर्मा के साथ उतरने वाली हैं. इस सीरीज के सभी तीनों मैच जीतकर भारतीय टीम टी20 के बाद वनडे सीरीज में भी क्लीन स्वीप करना चाहेगी. उससे पहले आज हम आपको बताएंगे कि, भारत और जिम्बाब्वे के बीच पहला वनडे मैच कितनी तारीख को खेला जाएगा और ये मैच कितने बजे से शुरू होगा. 

आपको बता दें कि, भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में टी20 सीरीज खेली थी. अब टीम इंडिया वडोदरा के बड़ौदा क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में वनडे सीरीज खेलने वाली है. इस सीरीज में प्रतीक रावल, हरलीन देओल, तेजल हसबनीस, यस्तिका भाटिया, वैष्णवी शर्मा, सायाली सतघरे और रेणुका ठाकुर जैसी खिलाड़ियों की वापसी हुई है. ये सभी खिलाड़ी टी20 फॉर्मेट का हिस्सा नहीं थीं.

कितनी तारीख को खेला जाएगा पहला वनडे मैच

भारतीय महिला क्रिकेट टीम और जिम्बाब्वे महिला क्रिकेट टीम के बीच पहला वनडे मैच कल खेला जाने वाला है. यानी इन दोनों टीमों के बीच टक्कर शुक्रवार को होने वाली है. भारत और जिम्बाब्वे के बीच मैच 23 अक्टूबर को खेला जाएगा. इस मुकाबले में फैंस को भारतीय कप्तान स्मृति मंधाना और प्रतिका रावल समेत दीप्ति शर्मा का भी जलवा देखने के लिए मिलेगा. 

कितने बजे शुरू होगा पहला वनडे मैच

भारत और जिम्बाब्वे की महिला क्रिकेट टीमों के बीच पहला वनडे मैच दोपहर में खेला जाएगा. इन दोनों टीमों के बीच मुकाबले की शुरुआत दोपहर 2 बजे से होगी. वहीं इस मैच का टॉस 1:30 बजे होगा. ऐसे में फैंस शाम से लेकर रात तक इस मैच का आनंद उठा पाएंगे. इस मुकाबले में रेणुका सिंह ठाकुर जैसी स्विंग गेंदबाज का भी जलवा देखने के लिए मिल सकता है.

कहां खेले जाएगा पहला वनडे मुकाबला

भारतीय महिला क्रिकेट टीम और जिम्बाब्वे महिला क्रिकेट टीम के बीच मुकाबला वडोदरा में खेला जाने वाला है. ये मुकाबला बड़ौदा क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जाएगा. ऐसे में इस मैदान पर मौजूद फैंस को मैच का पूरा मजा लेने का मौका मिलेगा. इस मैच में टीम की विकेटकीपर बल्लेबाज ऋचा घोष से टीम को धमाकेदार फीनिश देने की उम्मीद होगी.

कहां देखें पहले वनडे मैच का प्रसारण

भारत और जिम्बाब्वे की महिला क्रिकेट टीमों के बीच होने वाले पहले वनडे मैच का प्रसारण आपको स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देखने के लिए मिलेगा. इस मुकाबले का लाइव प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स 1 और स्टार स्पोर्ट्स 3 पर किया जाएगा. वहीं इस मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग आपको जियोहॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर देखने को मिलेगी. वहीं इस मैच का फ्री में आनंद फ्री डिश टीवी पर देख पाएंगे, जहां डीडी स्पोर्ट्स पर इस मैच का प्रसारण किया जाएगा. 

भारतीय महिला क्रिकेट टीम का वनडे स्क्वाड

स्मृति मंधाना (कप्तान), शैफाली वर्मा, प्रतीक रावल, हरमनप्रीत कौर, हरलीन देओल, तेजल हसबनीस, दीप्ति शर्मा (उपकप्तान), ऋचा घोष (विकेट कीपर), यस्तिका भाटिया (विकेट कीपर), वैष्णवी शर्मा, नंदनी शर्मा, श्री चरणी, क्रांति गौड़, सायाली सतघरे, रेणुका ठाकुर .

ये भी पढ़ें : ICC महिला अंडर-19 वर्ल्ड कप 2027 के शेड्यूल का हुआ ऐलान, जानिए कब और कहां भारतीय टीम खेलेगी अपने सभी मैच

Continue reading on the app

Stock Market Today: भारी गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 366 अंक टूटा; निफ्टी 22700 से नीचे लुड़का

Stock Market Today: एशियाई बाजारों में कमजोरी, कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और अमेरिकी बॉन्ड यील्ड में बढ़ोतरी की चिंताओं के बीच घरेलू शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांक गुरुवार को गिरावट के साथ लाल निशान में खुले. 

इस दौरान, सेंसेक्स 366.36 अंक यानी 0.50 प्रतिशत टूटकर 73,343.33 पर खुला, तो वहीं निफ्टी 50 ने 123.60 अंक यानी 0.54 प्रतिशत की गिरावट के साथ 22,687.75 के स्तर पर कारोबार की शुरुआत की.

दिन के कारोबार में सेंसेक्स ने 73,005.11 का निम्नतम स्तर टच किया, जबकि निफ्टी 50 एक समय 22,554.85 के दिन के निम्नतम स्तर पर पहुंच गया था.

व्यापक बाजार में, निफ्टी मिडकैप और निफ्टी स्मॉलकैप में क्रमशः 1.04 प्रतिशत और 0.91 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई.

वहीं, सेक्टरवार देखें तो अधिकांश सूचकांक लाल निशान में कारोबार कर रहे थे. शुरुआती कारोबार में ऑटो, मेटल और हेल्थकेयर शेयरों में सबसे अधिक दबाव देखने को मिला.

निफ्टी ऑटो, निफ्टी मेटल और निफ्टी हेल्थकेयर सूचकांक में 0.98 प्रतिशत तक की गिरावट दर्ज की गई. वहीं निफ्टी फार्मा भी 0.78 प्रतिशत कमजोर रहा.

एफएमसीजी, रियल्टी, सीमेंट और वित्तीय क्षेत्र के शेयरों में भी व्यापक कमजोरी देखने को मिली.

बाजार विशेषज्ञों के अनुसार, हाल के महीनों में मिड-कैप और स्मॉल-कैप शेयरों की तुलना में लार्ज-कैप शेयरों का बेहतर प्रदर्शन अब और स्पष्ट होता जा रहा है. उनका मानना है कि व्यापक बाजार में ऊंचे वैल्यूएशन को लेकर चिंताएं बढ़ रही हैं.

विशेषज्ञों ने कहा, "हाल के महीनों में व्यापक बाजार की मजबूती मुख्य रूप से तरलता (लिक्विडिटी) के कारण रही है, न कि कंपनियों की कमाई के दम पर. इससे ऐसी स्थिति बनी है, जहां कई मिड और स्मॉल-कैप शेयर महंगे वैल्यूएशन पर कारोबार कर रहे हैं, जबकि लार्ज-कैप शेयर अपेक्षाकृत आकर्षक स्तर पर उपलब्ध हैं. अब यह असंतुलन धीरे-धीरे ठीक हो रहा है और यह रुझान आगे भी जारी रह सकता है."

उन्होंने कहा कि कच्चे तेल की बढ़ती कीमतें और अमेरिकी ट्रेजरी यील्ड का ऊंचे स्तर पर बने रहना बाजार के लिए बाहरी चुनौतियां हैं. यही कारण है कि संस्थागत निवेशकों की खरीदारी के बावजूद कई ट्रेडर शॉर्ट पोजिशन बना रहे हैं.

विशेषज्ञों के मुताबिक, "मौजूदा समय में उचित वैल्यूएशन वाले लार्ज-कैप शेयरों की ओर सेक्टोरल रोटेशन सबसे उपयुक्त निवेश रणनीति है. परिणाम मिलने में समय लग सकता है, लेकिन यह रणनीति निवेशकों को बेहतर रिटर्न दे सकती है."

तकनीकी विश्लेषकों ने कहा कि निफ्टी में हालिया तेज गिरावट और 22,700 के स्तर का टूटना बाजार में गहरे करेक्शन की आशंका बढ़ाता है.

उन्होंने आगे बताया कि निफ्टी के लिए 22,590 का स्तर महत्वपूर्ण समर्थन (सपोर्ट) है. यदि यह स्तर कायम रहता है तो रिकवरी की संभावना बनी रह सकती है. हालांकि मजबूत तेजी की पुष्टि के लिए निफ्टी को 22,840 के ऊपर वापस लौटना आवश्यक होगा.

बुधवार को विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) शुद्ध खरीदार रहे और उन्होंने लगभग 1,022 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे. वहीं घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने भी लगभग 1,614 करोड़ रुपए की शुद्ध खरीदारी की.

एशियाई बाजारों में भी दबाव देखने को मिला. जापान का निक्केई, हांगकांग का हैंगसेंग और दक्षिण कोरिया का कोस्पी शुरुआती कारोबार में 2 प्रतिशत तक गिर गए.

वहीं, अमेरिकी बाजारों में बुधवार को सकारात्मक माहौल देखने को मिला था. प्रौद्योगिकी शेयरों में तेजी के चलते नैस्डैक लगभग 1 प्रतिशत मजबूत होकर बंद हुआ, जबकि एसएंडपी 500 में 0.58 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की गई. एआई से जुड़े शेयरों में बेहतर कॉरपोरेट नतीजों ने निवेशकों का भरोसा बढ़ाया.

इस बीच, ब्रेंट क्रूड वायदा कीमतों में 1 प्रतिशत से अधिक की तेजी आई और यह करीब 110 डॉलर प्रति बैरल के आसपास कारोबार करता दिखाई दिया. कच्चे तेल की बढ़ती कीमतें महंगाई संबंधी चिंताओं को बढ़ा रही हैं और यही निवेशकों की धारणा पर दबाव बना रही हैं.

स्रोत- आईएएनएस

Continue reading on the app

  Sports

ODI इतिहास में दूसरा सबसे बड़ा रन चेज दर्ज, Sri Lanka ने England के खिलाफ हासिल की जीत

गुरुवार को रावलपिंडी में पाकिस्तान वनडे ट्राई-सीरीज 2026 के तीसरे मैच में श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ एक शानदार जीत दर्ज की। हैरी ब्रूक की रिकॉर्ड तोड़ने वाली दोहरी शतकीय पारी की बदौलत इंग्लैंड ने 429/4 का विशाल स्कोर खड़ा किया था, जिसे श्रीलंका ने सफलतापूर्वक हासिल कर लिया। इस शानदार जीत के साथ, श्रीलंका ने वनडे क्रिकेट के इतिहास में दूसरा सबसे बड़ा सफल रन-चेज पूरा करके इतिहास रच दिया।

इसे भी पढ़ें: संजू सैमसन और Abhishek Sharma के मानसिक नियंत्रण की Sitanshu Kotak ने की तारीफ

इस फॉर्मेट में सबसे बड़ा सफल रन-चेज दक्षिण अफ्रीका के नाम है, जिन्होंने 2006 में जोहान्सबर्ग में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 435 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए 438/9 का स्कोर बनाया था और एक विकेट से रोमांचक जीत हासिल की थी। इस हाई-स्कोरिंग और रोमांचक मुकाबले में, श्रीलंका ने बेहतरीन बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए इंग्लैंड के विशाल लक्ष्य को पार कर लिया और एक यादगार जीत दर्ज की। यह जीत तब मिली जब हैरी ब्रूक ने एक ऐतिहासिक पारी खेली थी, जिससे वे पुरुषों के वनडे क्रिकेट में दोहरा शतक लगाने वाले पहले इंग्लिश बल्लेबाज बन गए।

ब्रुक ने सिर्फ 116 गेंदों पर 202 रन बनाए, जो वनडे इतिहास का सबसे तेज़ दोहरा शतक है। उनकी इस पारी में 21 चौके और 10 छक्के शामिल थे। जो रूट ने 66 गेंदों पर 69 रन बनाकर उनका अच्छा साथ दिया, जबकि विल जैक्स ने सिर्फ 30 गेंदों पर नाबाद 66 रन बनाए, जिससे इंग्लैंड एक बहुत बड़ा स्कोर खड़ा करने में सफल रहा। श्रीलंका की पारी की शुरुआत खराब रही और उन्होंने जल्दी ही दो विकेट गंवा दिए। हालांकि, अविष्का फर्नांडो और पवन रत्नायके ने एक अहम साझेदारी करके टीम को संभाला और श्रीलंका की मैच में वापसी कराई। फर्नांडो शतक बनाने से बस थोड़ा ही चूक गए और उन्होंने 83 गेंदों पर 97 रन बनाए, जबकि रत्नायके ने 106 गेंदों पर शानदार 130 रन बनाकर श्रीलंका को जीत की दौड़ में बनाए रखा।

इसे भी पढ़ें: Ishan Kishan जांघ में खिंचाव के चलते New Zealand के खिलाफ दूसरे T20 से बाहर

इसके बाद दासुन शनाका ने जबरदस्त पलटवार करते हुए सिर्फ 50 गेंदों पर 97 रन (जिसमें 8 छक्के शामिल थे) बनाए और मैच का रुख श्रीलंका के पक्ष में मोड़ दिया। फर्नांडो की तरह, शनाका भी शतक बनाने से सिर्फ 3 रन दूर रह गए, लेकिन उनकी तूफानी पारी ने लक्ष्य को हासिल करने लायक बना दिया और मैच को एक रोमांचक मोड़ पर ला खड़ा किया। अंत के ओवरों में जनिथ लियानागे ने अहम भूमिका निभाई और नाबाद अर्धशतक जड़ा, जिससे श्रीलंका इस शानदार रन चेज़ को पूरा करने की दिशा में आगे बढ़ता रहा।

Fri, 23 Oct 2026 14:16:00 +0530

  Videos
See all

Iran America War Live Update: महायुद्ध की खबरें LIVE| Trump | IRGC | Khamenei | Putin | Hormuz | War #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-23T08:33:42+00:00

Delhi Protest | ज्ञानेश कमार, SIR के खिलाफ दिल्ली में मार्च ! #gyaneshkumar #sir #sirprotest #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-23T08:29:17+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers