Responsive Scrollable Menu

जैकी श्रॉफ ने नूतन को किया याद, डेथ एनिवर्सरी पर पुराने गाने के जरिए दिखाई रिस्पेक्ट

नूतन की पुण्यतिथि पर जैकी श्रॉफ ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए श्रद्धांजलि दी. उन्होंने एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें नूतन की तस्वीरों का कोलाज और एक वीडियो शामिल है. वीडियो एक फिल्म का है, जिसमें वह गाना गा रही हैं. उन्होंने लिखा, "पुण्यतिथि पर नूतन जी को याद कर रहा हूं."

Continue reading on the app

IND vs SA: अगर संजू सैमसन को मिला प्लेइंग-11 में मौका तो कौन होगा बाहर? अभिषेक-तिलक या रिंकू, जानिए नाम


IND vs SA: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 22 फरवरी यानी रविवार को सुपर-8 का पहला मैच खेला जाने वाला है. ये दोनों टीमों टी20 वर्ल्ड कप 2024 के 43वें मैच में अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में शाम 7:00 बजे से एक्शन में नजर आने वाली हैं. उससे पहले एक बड़ा अपडेट सामने आ रहा है, जिसके अनुसार टीम इंडिया प्लेइंग कॉम्बिनेशन में बड़ा बदलाव हो सकता है.

दरअसल, अब तक टीम इंडिया की प्लेइंग-11 से बाहर चल रहे संजू सैमसन को सुपर-8 में मौका दिया जा सकता है. अब सवाल उठता है कि, अगर संजू को प्लेइंग-11 में मौका दिया तो कौन बाहर जाएगा. ऐसे में फैंस के मन में अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा और रिंकू सिंह के नाम आते हैं.

संजू सैमसन क्या अभिषेक के लिए बनेंगे खतरा?

संजू टीम इंडिया में बतौर सलामी बल्लेबाज अब तक खेलते हुए आए हैं. अभिषेक के बल्ले से अब तक टी20 वर्ल्ड कप 2026 में 3 मैचों में एक भी रन नहीं आया है. तो अभिषेक को बाहर कर संजू को ईशान किशन के साथ पारी की शुरुआत करने के लिए चुना जा सकता है, जो कि अभिषेक की अनुपस्थिति में पहले भी संजू कर चुके हैं. लेकिन ऐसा होगा नहीं.

तिलक की जगह हो सकती है संजू की एंट्री

टीम के बॉलिंग कोच मोर्ने मोर्केल ने बयान दिया है कि, अभिषेक की जगह पूरी तरह सुरक्षित है. अब तलवार तिलक वर्मा पर लट जाती है. तिलक स्लो स्ट्राइक रेट के साथ 4 मैचों में सिर्फ 106 रन बना पाए हैं, उनका बेस्ट स्कोर 31 रहा है. तिलक काफी गेंद खेलते हैं लेकिन तेजी से रन नहीं बना पाते हैं और लंबी पारी खेलने में लगातार असमर्थ हो रहे हैं. तो क्या तिलक की जगह संजू को मौका मिल सकता है.

संजू को खिलाने का ये भी एक विकल्प

इसके अलावा टीम मैनेजमेंट के पास एक और विकल्प मौजूद है. टीम इंडिया की प्लेइंग-11 में संजू सैमसन को नंबर 3 पर मौका दिया जा सकता है. ऐसे में रिंकू सिंह को प्लेइंग-11 से बाहर किया जा सकता है. रिंकू को अब तक ज्यादा बल्लेबाजी करने का मौका नहीं मिला है. टीम के लिए फिनिशिंग की जिम्मेदारी शिवम दुबे और हार्दिक पांड्या बखूबी निभा रहे हैं. ऐसे में रिंकू की जगह भी संजू को खिलाया जा सकता है. 

ये भी पढ़ें : T20 World Cup 2026: सुपर-8 से बाहर हुई 12 टीमों पर होगी करोड़ों की बरसात, जानिए किसे मिलेगा कितना पैसा?

Continue reading on the app

  Sports

IND Vs SA: अभिषेक शर्मा का सुपर 8 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेलना कन्फर्म? कप्तान सूर्यकुमार ने दिया हिंट-VIDEO

IND Vs SA Super 8 T20 World Cup: टी20 वर्ल्ड कप के सुपर 8 मुकाबले से पहले कप्तान सूर्यकुमार यादव ने अभिषेक शर्मा के खेलने को लेकर बड़ा हिंट दिया है। भारत अपना पहला सुपर 8 मुकाबला 22 फरवरी को खेलेगा। Sat, 21 Feb 2026 20:05:54 +0530

  Videos
See all

Shankhnaad: AI Summit में Congress के प्रदर्शन पर घमासान, Indore में भिड़े BJP-Congress कार्यकर्ता #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-21T14:40:36+00:00

Delhi Terror Alert: Chandni Chowk समेत राजधानी दिल्ली के कई मंदिरों में बढ़ाई गई सुरक्षा #aajtak #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-21T14:40:00+00:00

Breaking News: Pakistan Vs New Zealand का मैच बारिश के चलते शुरू नहीं हुआ | T20 World Cup 2026 #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-21T14:45:07+00:00

AI की रेस में भारतीयों का डेटा कितना सुरक्षित? [How safe is the data of Indians in the race for AI?] #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-21T14:43:03+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers