IND vs SA: अगर संजू सैमसन को मिला प्लेइंग-11 में मौका तो कौन होगा बाहर? अभिषेक-तिलक या रिंकू, जानिए नाम
IND vs SA: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 22 फरवरी यानी रविवार को सुपर-8 का पहला मैच खेला जाने वाला है. ये दोनों टीमों टी20 वर्ल्ड कप 2024 के 43वें मैच में अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में शाम 7:00 बजे से एक्शन में नजर आने वाली हैं. उससे पहले एक बड़ा अपडेट सामने आ रहा है, जिसके अनुसार टीम इंडिया प्लेइंग कॉम्बिनेशन में बड़ा बदलाव हो सकता है.
दरअसल, अब तक टीम इंडिया की प्लेइंग-11 से बाहर चल रहे संजू सैमसन को सुपर-8 में मौका दिया जा सकता है. अब सवाल उठता है कि, अगर संजू को प्लेइंग-11 में मौका दिया तो कौन बाहर जाएगा. ऐसे में फैंस के मन में अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा और रिंकू सिंह के नाम आते हैं.
A repeat of last edition's final! ????
— Star Sports (@StarSportsIndia) February 21, 2026
Battle of big hitters! ????
Do-or-die match! ????????
All factors considered, an unstoppable Team India will aim to extend their dominance against a formidable South Africa in the Super 8 clash. ???????? ????????
ICC Men's #T20WorldCup SUPER 8 ???? #INDvSA |… pic.twitter.com/3ji8JhbjVK
संजू सैमसन क्या अभिषेक के लिए बनेंगे खतरा?
संजू टीम इंडिया में बतौर सलामी बल्लेबाज अब तक खेलते हुए आए हैं. अभिषेक के बल्ले से अब तक टी20 वर्ल्ड कप 2026 में 3 मैचों में एक भी रन नहीं आया है. तो अभिषेक को बाहर कर संजू को ईशान किशन के साथ पारी की शुरुआत करने के लिए चुना जा सकता है, जो कि अभिषेक की अनुपस्थिति में पहले भी संजू कर चुके हैं. लेकिन ऐसा होगा नहीं.
तिलक की जगह हो सकती है संजू की एंट्री
टीम के बॉलिंग कोच मोर्ने मोर्केल ने बयान दिया है कि, अभिषेक की जगह पूरी तरह सुरक्षित है. अब तलवार तिलक वर्मा पर लट जाती है. तिलक स्लो स्ट्राइक रेट के साथ 4 मैचों में सिर्फ 106 रन बना पाए हैं, उनका बेस्ट स्कोर 31 रहा है. तिलक काफी गेंद खेलते हैं लेकिन तेजी से रन नहीं बना पाते हैं और लंबी पारी खेलने में लगातार असमर्थ हो रहे हैं. तो क्या तिलक की जगह संजू को मौका मिल सकता है.
Consistency, class and big-match magic ⭐
— Star Sports (@StarSportsIndia) February 21, 2026
Will we witness another ???????? ???????????????? against SA in this do-or-die clash?
ICC Men’s #T20WorldCup SUPER 8 ???? #INDvSA | SUN, 22 FEB, 6 PM pic.twitter.com/aqVcY6x3hb
संजू को खिलाने का ये भी एक विकल्प
इसके अलावा टीम मैनेजमेंट के पास एक और विकल्प मौजूद है. टीम इंडिया की प्लेइंग-11 में संजू सैमसन को नंबर 3 पर मौका दिया जा सकता है. ऐसे में रिंकू सिंह को प्लेइंग-11 से बाहर किया जा सकता है. रिंकू को अब तक ज्यादा बल्लेबाजी करने का मौका नहीं मिला है. टीम के लिए फिनिशिंग की जिम्मेदारी शिवम दुबे और हार्दिक पांड्या बखूबी निभा रहे हैं. ऐसे में रिंकू की जगह भी संजू को खिलाया जा सकता है.
ये भी पढ़ें : T20 World Cup 2026: सुपर-8 से बाहर हुई 12 टीमों पर होगी करोड़ों की बरसात, जानिए किसे मिलेगा कितना पैसा?
बाप थिएटर मालिक, बेटे बनना चाहता था आईएएस, खोलनी पड़ी चाय की दुकान, बेचे लॉटरी टिकट, 22 में बना 70 साल का बूढ़ा
एक समय था जब वे प्रशासनिक सेवा में जाकर देश की सेवा करना चाहते थे. साफ-सुथरी वर्दी में आईएएस अधिकारी बनने का सपना देखने वाला यह होनहार छात्र परिस्थितियों के आगे मजबूर हो गया. आर्थिक तंगी ने पढ़ाई बीच में ही रुकवा दी और जीवन की दिशा बदल गई. यह कहानी है उस दिग्गज एक्टर की है, जिनकी रगों में थिएटर बचपन से था. उनकी जिंदगी की कहानी बताती है कि हालात चाहे कितने भी कठिन क्यों न हों, जुनून और मेहनत से किस्मत बदली जा सकती है.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation
News18






















