कौन है राउल जॉन? जिसने खुद को बताया AI Kid Of India
दिल्ली में आयोजित इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में 16 वर्षीय राउल जॉन अजू ने सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया. ‘AI Kid of India’ के नाम से पहचाने जाने वाले राउल ने संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस से मुलाकात की. इस अवसर को उन्होंने अपने जीवन का खास पल बताया. राउल को समिट में इसलिए आमंत्रित किया गया क्योंकि वे कम उम्र में ही आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के क्षेत्र में उल्लेखनीय काम कर चुके हैं और बड़ी संख्या में छात्रों को प्रशिक्षण दे चुके हैं.
खुद सीखा, हजारों को सिखाया
राउल का दावा है कि वे अब तक लगभग 1.5 लाख छात्रों और कई कंपनियों को AI की ट्रेनिंग दे चुके हैं. खास बात यह है कि उन्होंने अधिकतर तकनीकी ज्ञान खुद सीखा. यूट्यूब वीडियो, ऑनलाइन संसाधनों और माता-पिता के मार्गदर्शन ने उन्हें इस मुकाम तक पहुंचाया. 12 साल की उम्र में उन्होंने अपना पहला रोबोट बनाया और आगे चलकर ‘AI Realm Technologies’ नाम से कंपनी की शुरुआत की.
वे IIT मद्रास, Google समेत कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय संस्थानों में AI पर सत्र ले चुके हैं. भारत के अलावा UAE, अमेरिका और ब्रिटेन में भी उन्होंने छात्रों और पेशेवरों को संबोधित किया है.
'MeBot' आवाज में पढ़ाने वाला रोबोट
राउल का बनाया ‘MeBot’ रोबोट उनकी ही आवाज में छात्रों को पढ़ाता है. यह Jetson Nano तकनीक पर आधारित है और जटिल AI अवधारणाओं को सरल भाषा में समझाने के लिए डिजाइन किया गया है. राउल इसे मजाक में अपना ‘क्लोन’ कहते हैं, जो उनके आराम करने के दौरान भी बच्चों को पढ़ा सकता है. उनका लक्ष्य है कि तकनीक को छोटे बच्चों के लिए भी सुलभ और रोचक बनाया जाए.
AI की सरल परिभाषा
मुंबई के एक कार्यक्रम में राउल ने AI को बेहद आसान शब्दों में समझाया. उनके अनुसार, AI वही तकनीक है जो मोबाइल में ऑटो-करेक्ट या यूट्यूब पर सुझाव देती है. यह पैटर्न पहचानकर अगले कदम का अनुमान लगाती है. उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि AI इंसानों की तरह सोचती नहीं है; गलत डेटा मिलने पर वह गलत परिणाम दे सकती है, जिसे ‘हॉलुसीनेशन’ कहा जाता है. साथ ही बड़े AI मॉडल्स के ऊर्जा खपत पर भी उन्होंने चिंता जताई.
भविष्य और शिक्षा पर नजर
राउल का मानना है कि AI नौकरियां खत्म नहीं करेगी, बल्कि जो लोग AI का बेहतर उपयोग करेंगे वे आगे बढ़ेंगे. उनके अनुसार, भविष्य में रचनात्मकता, प्रबंधन कौशल और मानवीय समझ ज्यादा अहम होगी. वे शिक्षा प्रणाली में बदलाव की भी वकालत करते हैं, जहां रटने की बजाय जिज्ञासा और प्रयोग को बढ़ावा मिले. दिलचस्प यह है कि करोड़ों की कंपनी संभालने के बावजूद राउल अब भी नियमित स्कूल जाते हैं, ताकि सामान्य जीवन का संतुलन बनाए रख सकें.
यह भी पढ़ें - इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट ने रक्षा और कृषि क्षेत्रों में एप्लाइड एआई की सफलता का प्रदर्शन किया: रिपोर्ट
India AI Summit: यूथ कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, यूएस ट्रेड डील का कर रहे थे विरोध, पुलिस ने हिरासत में लिया
India AI Summit: दिल्ली के भारत मंडपम में चल रहे इंडिया एआई एक्सपो समिट के दौरान उस समय हलचल मच गई, जब भारतीय युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओं ने अचानक प्रदर्शन शुरू कर दिया. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, प्रदर्शनकारी नारे लगाते हुए एक पवेलियन में पहुंचे और विरोध जताने के लिए टी-शर्ट उतारकर हंगामा करने लगे. कार्यक्रम में देश-विदेश के प्रतिनिधि मौजूद थे, ऐसे में सुरक्षा एजेंसियां तुरंत सक्रिय हो गईं. हालांकि पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को हिरासत में ले लिया.
करीब 10 कार्यकर्ता शामिल, कई हिरासत में
दिल्ली पुलिस के सूत्रों के मुताबिक, लगभग 10 युवा कांग्रेस कार्यकर्ता क्यूआर कोड के जरिए एंट्री लेकर परिसर में पहुंचे थे. अंदर प्रवेश करने के बाद उन्होंने नारेबाजी शुरू की. पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करते हुए पांच कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया, जबकि अन्य से भी पूछताछ की जा रही है. सभी को तिलक मार्ग थाने ले जाया गया है. अधिकारियों का कहना है कि मामले में कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation






















