Responsive Scrollable Menu

शिल्पा शेट्टी के पट्टी राज कुंद्रा को बड़ी कानूनी राहत:150 करोड़ रुपए के बिटकॉइन मनी लॉन्ड्रिंग केस में मिली बेल, स्पेशल कोर्ट ने दी जमानत

बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति और बिजनेसमैन राज कुंद्रा को बिटकॉइन स्कैम मामले में न्यायिक जमानत मिल गई है। न्यूज एजेंसी ANI के मुताबिक मुंबई की स्पेशल पीएमएलए कोर्ट ने कुंद्रा को 150 करोड़ रुपए के कथित क्रिप्टो पोंजी घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में बेल दे दी। यह मामला पिछले साल ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) द्वारा दर्ज किए गए चार्जशीट के आधार पर शुरू हुआ था, जिसमें बताया गया कि राज कुंद्रा के पास 285 बिटकॉइन थे, जिनकी मूल्यवृद्धि आज के हिसाब से लगभग 150.47 करोड़ रुपए बताई गई। यह बिटकॉइन कथित तौर पर स्कैम के मास्टरमाइंड अमित भारद्वाज की ओर से प्राप्त हुआ था। ईडी का तर्क है कि यह क्रिप्टो संपत्ति अपराध की कमाई है, जिसे कुंद्रा ने बिटकॉइन माइनिंग के नाम पर यूक्रेन में एक प्रोजेक्ट के लिए प्राप्त किया था, लेकिन वह प्रोजेक्ट कभी शुरू नहीं हो पाया। इसके बावजूद, आरोपियों में शामिल राज कुंद्रा ने इन बिटकॉइन को अपने पास रखा और उनका इस्तेमाल किया। ईडी की चार्जशीट में यह भी आरोप लगाया गया कि कुंद्रा ने बिटकॉइन लेन-देने में खुद को केवल मध्यस्थ बताने की कोशिश की, लेकिन उसे समर्थन देने के लिए कोई ठोस दस्तावेज पेश नहीं कर सके। चार्जशीट के अनुसार, एक टर्म शीट नामक समझौता असल में उनके और अमित भारद्वाज के बीच हुआ था, जिससे यह साबित होता है कि वह मध्यस्थ नहीं बल्कि लाभार्थी थे। जमानत के दौरान कोर्ट ने कहा कि कुंद्रा ने जांच एजेंसी के साथ सहयोग किया है और चूंकि उनकी गिरफ्तारी नहीं हुई थी, इसलिए अब उन्हें कस्टडी में रखने की आवश्यकता नहीं है। हालांकि कोर्ट ने कुछ शर्तें भी लगाई हैं, जिनमें यह शामिल है कि उन्हें अगली सुनवाई के लिए कोर्ट में पेश होना होगा। कोर्ट परिसर से बाहर निकलते समय राज कुंद्रा को मीडिया के कैमरों के सामने मुस्कुराते हुए भी देखा गया, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं और चर्चा का विषय बने हुए हैं। अब मामला आगे की सुनवाई के लिए ड्राफ्ट किया जाएगा, जहां आगे की कानूनी कार्रवाई और सबूतों की समीक्षा होगी।

Continue reading on the app

विकास के बजाय राजनीतिक एजेंडे पर काम कर रही सरकार: अशोक गहलोत

जोधपुर, 20 फरवरी (आईएएनएस)। राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत शुक्रवार को जोधपुर पहुंचे, जहां एयरपोर्ट पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि सरकार विकास के बजाय राजनीतिक एजेंडे पर काम कर रही है।

Continue reading on the app

  Sports

58 गेंदों पर जीता ऑस्ट्रेलिया...सबसे तेज 100 प्लस टारगेट चेज का बनाया रिकॉर्ड, एकतरफा अंदाज में छोटी टीम को धोया

AUS vs Oman Highlights: ऑस्ट्रेलिया ने टी20 वर्ल्ड कप के अपने आखिरी मैच में ओमान पर 9 विकेट से धमाकेदार जीत दर्ज की. ऑस्ट्रेलिया की ओर से स्पिनर एडम जम्पा ने सबसे अधिक 4 विकेट चटकाए जबकि बल्लेबाजी में ट्रेविस हेड और कप्तान मिचेल मार्श ने शानदार बल्लेबाजी की. ओमान की टीम 16.2 ओवर में 104 रन पर ढेर हो गई. ऑस्ट्रेलिया ने 105 रन का लक्ष्य 9.4 ओवर में एक विकेट पर हासिल कर लिया. यह टी20 वर्ल्ड कप में 100 प्लस का सबसे तेज रन चेज है. ऑस्ट्रेलिया ने इस दौरान इंग्लैंड के रिकॉर्ड की बराबरी की जिसमें इतने ही ओवर में सबसे तेज रन चेज का रिकॉर्ड बनाया था. Fri, 20 Feb 2026 21:35:38 +0530

  Videos
See all

Yogi On Congress Protest in AI Summit: कांग्रेस ने देश को किया कलंकित? योगी का फूटा गुस्सा! | Rahul #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-20T16:10:00+00:00

Rajpal Yadav Dance Video Viral: घर पहुंचते ही शादी में राजपाल यादव ने लगाए ठुमके #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-20T16:16:19+00:00

Prince Andrew Documents Leak: अय्याश प्रिंस का पर्दाफाश! इन बड़े नामों की उड़ेगी नींद! Epstein Files #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-20T16:09:43+00:00

Viral Video: बाइक में पेट्रोल भरवाते ही ही लगी आग | Fire Accident #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-20T16:11:36+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers