Responsive Scrollable Menu

ट्रंप ने सरेआम की शहबाज शरीफ की बेइज्जती और पीएम मोदी की तारीफ, सामने आया वीडियो

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर भारत-पाकिस्तान के बीच हुए संघर्षविराम का श्रेय खुद को दिया है. वॉशिंगटन में आयोजित ‘बोर्ड ऑफ पीस’ की बैठक के दौरान ट्रंप ने कहा कि उनकी मध्यस्थता और टैरिफ की चेतावनी के कारण दोनों देशों के बीच तनाव कम हुआ. हालांकि, भारत पहले भी ऐसे दावों को खारिज करता रहा है और इस बार भी आधिकारिक रुख में कोई बदलाव नहीं है. लेकिन इन सबके बीच जो चर्चा का विषय बना वो था ट्रंप का पाकिस्तानी पीएम के प्रति रवैया. उन्होंने भरी सभा में शहबाज शरीफ की बेइज्जती कर डाली, खास बात यह है कि इस दौरान उन्होंने भारतीय प्रधानमंत्री मोदी की तारीफ में कसीदे भी पढ़े. इसकी वीडियो भी सामने आया है. 

ऐसे हुई शहबाज शरीफ की बेइज्जती

बैठक में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ भी शामिल थे. ट्रंप ने सार्वजनिक रूप से शरीफ को खड़े होने के लिए कहा और भारत-पाकिस्तान के बीच युद्धविराम का जिक्र करते हुए उनका धन्यवाद किया. संबोधन के दौरान ट्रंप ने कहा, ' मैंने प्रधानमंत्री मोदी से बात की है. वह बहुत उत्साहित हैं और वास्तव में वह अभी इस कार्यक्रम को देख रहे होंगे.' इसके तुरंत बाद उन्होंने शहबाज शरीफ को खड़े होने के लिए कहा फिर मंच से ही बोले- भारत और पाकिस्तान, आप दोनों का बहुत शुक्रिया. मोदी एक महान व्यक्ति हैं और मेरे बहुत अच्छे दोस्त हैं.'

ट्रंप ने एक ही मंच से जहां शहबाज शरीफ को सबके सामने खड़ा होने के लिए कह दिया वहीं उसी वक्त पीएम मोदी की तारीफ कर उन्हें खुद का महान दोस्त भी बताया. 

पाकिस्तान का रुख

शहबाज शरीफ ने बैठक में ट्रंप को धन्यवाद देते हुए कहा कि उस समय हालात बेहद संवेदनशील थे. उन्होंने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ का उल्लेख करते हुए कहा कि सैन्य तनाव तेजी से बढ़ रहा था और क्षेत्रीय शांति के लिए तत्काल हस्तक्षेप जरूरी था. शरीफ ने माना कि अमेरिकी पहल ने स्थिति को और बिगड़ने से रोका.

भारत का स्पष्ट इनकार

भारत ने पहले भी साफ किया है कि किसी तीसरे देश की मध्यस्थता से संघर्षविराम नहीं हुआ. नई दिल्ली का कहना है कि मई में हुए सैन्य टकराव के बाद दोनों देशों के डायरेक्टर जनरल ऑफ मिलिट्री ऑपरेशंस (DGMO) के बीच सीधी बातचीत के जरिए सहमति बनी थी. भारत का स्थायी रुख रहा है कि पाकिस्तान से जुड़े सभी मुद्दे द्विपक्षीय ढांचे में ही सुलझाए जाएंगे.

कूटनीतिक संदेश या घरेलू राजनीति?

विश्लेषकों का मानना है कि ट्रंप का यह बयान अंतरराष्ट्रीय मंच पर नेतृत्व की छवि को मजबूत करने की कोशिश भी हो सकता है. वहीं, पाकिस्तान के लिए यह अमेरिका के साथ रणनीतिक संबंधों को रेखांकित करने का अवसर है. दूसरी ओर, भारत अपने पारंपरिक रुख ‘कोई तीसरी मध्यस्थता नहीं’पर कायम दिखाई देता है.

साफ है कि एक ही घटना को लेकर तीन अलग-अलग राजनीतिक संदेश सामने आ रहे हैं. जहां ट्रंप इसे अपनी कूटनीतिक सफलता बता रहे हैं, वहीं भारत इसे द्विपक्षीय सैन्य संवाद का परिणाम मानता है. दक्षिण एशिया की राजनीति में यह बयानबाजी आगे भी चर्चा का विषय बनी रह सकती है.

यह भी पढ़ें - राष्ट्रपति ट्रंप ने ताइवान और ईरान के खिलाफ अमेरिका की रणनीति को बताने से किया इनकार

Continue reading on the app

UP News: बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर पत्नी ने की पति की हत्या, मर्डर से पहले साथ में पी थी शराब

UP News: उत्तर प्रदेश के एटा से हत्या का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसका खुलासा पुलिस ने महज 12 घंटे में कर दिया. मामले में पुलिस ने मृतक की पत्नी और उसके प्रेमी सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. एक अन्य आरोपी की तलाश अभी जारी है. पुलिस ने मर्डर में शामिल कार, शराब की खाली बोतलें और जहरीले स्प्रे की डिब्बी भी बरामद कर ली है.

अब जानें क्या है पूरा मामला

घटना जैथरा थाना क्षेत्र की है. जानकारी के मुताबिक, 14 फरवरी 2026 की सुबह करीब 7.30 बजे पुलिस को सूचना मिली कि अहरई गांव से बंधे रोड पर शराब के ठेके के सामने गेहूं के खेत में एक व्यक्ति का शव पड़ा मिला है. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई. शव की पहचान आवास विकास कॉलोनी के रहने वाले हेमंत (45) के रूप में हुई है.

शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया. मृतक के भाई की शिकायत पर पुलिस ने मर्डर का केस दर्ज कर लिया, पुलिस को शुरुआती जांच में मृतक की पत्नी और उसके जानकारों पर शक हुआ. इसके बाद पुलिस ने एक टीम का गठन किया और डीप जांच शुरू कर दी.  

जहरीले स्प्रे से पति की हत्या 

जांच के दौरान, पुलिस को कई सारे जरूरी सबूत मिले, जिसके आधार पर पुलिस ने एक महिला सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. एक आरोपी अब भी पुलिस की गिरफ्त से दूर है. पुलिस ने आरोपियों के पास से हत्या में इस्तेमाल हुई कार, शराब की खाली बोतलें और जहरीले स्प्रे की बोतल बरामद कर ली है. 

ऐसे रची हत्या की साजिश

जांच में सामने आया कि पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या की साजिश रची थी. आरोपियों ने मृतक को शादी में ले जाने का कहकर अपनी कार में बैठाया और रास्ते में खूब शराब पिलाई. वह जब नशे में चूर हो गया तो उन्होंने जहरीले स्प्रे से उसकी हत्या कर दी. इसके बाद वे लोग शादी समारोह में गए और इस दौरान, शव कार में ही था. घर लौटते वक्त आरोपियों ने शव को खेत में फेंक दिया. 

 

Continue reading on the app

  Sports

पाकिस्तान नहीं बांग्लादेश से फाइनल में भिड़ेगा भारत, सेमीफाइनल में श्रीलंका को हराकर खिताबी मुकाबले में मारी एंट्री

India A vs Bangladesh A final: बैंकॉक में खेले जा रहे महिला राइजिंग स्टार्स एशिया कप का रोमांच अपने चरम पर पहुंच गया है. 20 फरवरी को खेले गए दोनों सेमीफाइनल मुकाबलों के बाद अब यह साफ हो गया है कि खिताबी भिड़ंत इंडिया ए और बांग्लादेश ए के बीच होगी. यह हाई-वोल्टेज फाइनल मुकाबला रविवार, 22 फरवरी को टेर्डथाई क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जाएगा. Fri, 20 Feb 2026 16:16:53 +0530

  Videos
See all

India AI Summit Congress Protest Live: कपड़े उतारकर Congress का हंगामा | Rahul Gandhi | Latest News #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-20T10:45:38+00:00

America Iran War Live Update: मिडिल ईस्ट में छिड़ा भीषण जंग! | Trump | Khamenei | Netanyahu | Putin #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-20T10:39:50+00:00

AI Summit में यूथ कांग्रेस का हंगामा, 4 गिरफ्तार... केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह का तीखा हमला #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-20T10:46:16+00:00

White House में हड़कंप, कारण जानकर सब चौंक गए! | #alikhamenei #donaldtrump #viralvideo #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-20T10:40:00+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers