Explainer: दीपिका-रणवीर ने दूसरी बेटी का नाम रखा 'देवी', आखिर क्यों बढ़ रहा भगवान से जुड़े नामों का ट्रेंड?
Bollywood Celebrity Baby Spiritual Names: बॉलीवुड में जब भी किसी स्टार के घर बच्चे का जन्म होता है, तो फैंस को उसके नाम का इंतजार रहता है. हाल ही में दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने अपनी दूसरी बेटी का नाम 'देवी' रखा. इससे पहले कपल ने बड़ी बेटी का नाम दुआ रखा था. इंडस्ट्री में इन दिनों भगवान और आस्था से जुड़े नाम ट्रेंड पर हैं और दीपिका-रणवीर ही नहीं, इससे पहले कई सितारें भगवान से जुड़े नाम रख चुके हैं. ऐसे में जानते हैं, क्यों ये ट्रेंड बढ़ रहा है.
दीपिका-रणवीर ने बेटी का नाम रखा 'देवी'
दीपिका (Deepika Padukone) और रणवीर (Ranveer Singh) ने 20 अक्टूबर 2026 को सोशल मीडिया पर अपने परिवार की तस्वीर शेयर की, जिसमें दीपिका अपनी छोटी बेटी देवी को गोद में लिए नजर आईं. वहीं रणवीर बड़ी बेटी दुआ के साथ दिखाई दिए. इस तस्वीर के साथ कपल ने अपनी दूसरी बेटी का नाम देवी पादुकोण सिंह बताया.
'देवी' नाम की बात करे तो ये भारतीय संस्कृति में मां दुर्गा समेत शक्ति के अलग-अलग रूपों से जुड़ा है. हालांकि, कपल ने ये नहीं बताया है कि उन्होंने खास तौर पर यही नाम क्यों चुना. ऐसे में इसे उनकी पर्सनल चॉइस और नाम के खास महत्व के तौर पर देखा जा रहा है.
ये भी पढ़ें- अनुपम खेर से बादशाह तक, दलेर मेहंदी को बेइज्जत करने पर भड़के सेलेब्स, बोले- 'लेजेंड्स इज्जत के हकदार'
इन सितारों ने भी बच्चों के नाम में जोड़ी आस्था
1. अनुष्का शर्मा और विराट कोहली
इस लिस्ट में पहला नाम अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) और विराट कोहली (Virat Kohli) का है. उन्होंने अपनी बेटी का नाम वामिका रखा है. इस नाम को मां दुर्गा के एक नाम से जोड़ा जाता है. ये नाम छोटा, अलग और भारतीय संस्कृति से जुड़ा हुआ है.
2. बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर
दीपिका और रणवीर से पहले बिपाशा बसु (Bipasha Basu) और करण सिंह ग्रोवर (Karan Singh Grover) ने अपनी बेटी का नाम देवी रखा था. उनकी बेटी का जन्म 2022 में हुआ था. इस तरह देवी नाम पहले भी फिल्मी दुनिया में इस्तेमाल हो चुका है. भारतीय परिवारों में देवी नाम को शक्ति, मां दुर्गा और शुभता से जोड़ा जाता है.
3. शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा
शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) और राज कुंद्रा (Raj Kundra) ने भी अपनी बेटी का नाम भगवान से जोड़ा है. कपल ने बेटी का नाम समीशा रखा है, इसका मतलब ईश्वर जैसी शक्ति और उनकी कृपा का भाव होता है. इस नाम की खास बात ये है कि ये आम नामों से अलग है, लेकिन इसके पीछे आध्यात्मिक सोच भी जुड़ी हुई है.
4. ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन
ऐश्वर्या राय (Aishwarya Rai Bachchan) और अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) की बेटी का नाम आराध्या है. इस नाम का अर्थ है पूजने या सम्मान करने योग्य. वहीं, आराध्या का संबंध पूजा और भक्ति से भी है. ये किसी एक देवी-देवता का सीधा नाम तो नहीं है, लेकिन इसका मतलब आस्था से जुड़ा हुआ है.
ये भी पढ़ें- Explainer: टाइगर श्रॉफ की रेकी से फायरिंग तक, जानें कैसे बनाई गई हमले की योजना?
भगवान से जुड़े नामों का क्यों बढ़ रहा ट्रेंड?
-नाम से जुड़ी होती है भावनाएं
जब भी कोई पैरेंट्स अपने बच्चों का नाम रखते हैं तो उससे सिर्फ बच्चे की पहचान नहीं होती है, बल्कि कई भावनाएं भी जुड़ी होती है. कोई अपने बच्चे को ईश्वर का आशीर्वाद मानते है, तो कोई उसके आने को जीवन की नई शुरुआत समझते हैं. ऐसे में दुआ, देवी और आराध्या जैसे नाम उनके लिए खास मायने रखते हैं.
-परंपरा के साथ मॉडर्न नामों की इच्छा
आज माता-पिता ऐसे नाम चाहते हैं, जो सुनने में छोटे और आसान हों, लेकिन उनका मतलब भी गहरा होना चाहिए. देवी, वामिका और आराध्या जैसे नाम भारतीय संस्कृति से जुड़े हैं, फिर भी आज के समय में अलग और खास लगते हैं. यही वजह है कि पारंपरिक नामों को नए अंदाज में सेलेब्स पसंद करते हैं.
-सोशल मीडिया से बढ़ती है दिलचस्पी
जब कोई फेमस कपल अपने बच्चे का नाम बताता है, तो लोग तुरंत उसका मतलब जानने लगते हैं. ऐसे में नाम सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन जाता है और दूसरे माता-पिता भी उससे प्रेरणा लेकर अपेन बच्चों का भी नाम रखते हैं. ऐसे में सिर्फ सेलिब्रिटी ही, आम लोग भी इस ट्रेंड को बढ़ा रहे हैं.
-बच्चे के लिए शुभ शुरुआत की इच्छा
भारत में कई परिवार नाम रखते समय शुभता, आशीर्वाद और अच्छे फ्यूचर की कामना करते हैं. कुछ लोग बच्चे का नाम भगवान या देवी-देवता से जोड़ते हैं, जबकि कुछ ऐसे शब्द चुनते हैं जिनका मतलब शांति, खुशी या प्रार्थना होता है.
सालों से देवी-देवताओं पर नाम रख रहे लोग
बता दें, ये कोई आज का ट्रेंड नहीं है कि लोग देवी-देवताओं पर बच्चों के नाम रख रहे हैं. भारत में लंबे समय से माता-पिता बच्चों के नाम देवी-देवताओं, धार्मिक शब्दों और पवित्र ग्रंथों से जुड़े शब्दों पर रखते आए हैं. फर्क इतना है कि अब सोशल मीडिया और मशहूर लोगों के नाम चुनने की वजह और उनके मतलब पर ज्यादा चर्चा होने लगी हैं. साथ ही, कई माता-पिता पारंपरिक नामों में से ऐसा ऑप्शन चुनते हैं जो छोटा हो, सुनने में अच्छा लगे और जिसका अर्थ भी खास हो.
दीपिका और रणवीर की बेटी देवी का नाम भी इसी वजह से लोगों का ध्यान खींच रहा है. हालांकि, हर सेलिब्रिटी की पसंद के पीछे एक जैसी वजह नहीं होती है. किसी के लिए नाम परिवार की परंपरा से जुड़ा होता है, तो किसी के लिए उसका अर्थ सबसे ज्यादा मायने रखता है. वहीं, बच्चे का नाम माता-पिता की पर्सनल चॉइस बोती है, जो उसके साथ जिंदगी भर जुड़ा रहता है.
FAQ
1. दीपिका और रणवीर की बेटी देवी नाम का क्या मतलब है?
देवी नाम मां दुर्गा और शक्ति के अलग-अलग रूपों से जुड़ा है.
2. अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की बेटी का नाम क्या है?
कपल की बेटी का नाम वामिका है, जिसे मां दुर्गा के नामों में से एक माना जाता है.
3. बिपाशा बसु की बेटी का नाम भी देवी है?
दीपिका से पहले बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर ने अपनी बेटी का नाम देवी रखा था.
4. बॉलीवुड में आध्यात्म से जुड़े नाम क्यों पसंद किए जा रहे हैं?
ऐसे नामों के पीछे आस्था, परंपरा, भावनाएं और नाम के खास मतलब होते हैं.
5. क्या बच्चों के धार्मिक नाम रखने का ट्रेंड नया है?
नहीं, भारत में लंबे समय से बच्चों के नाम देवी-देवताओं और धार्मिक मान्यताओं से जुड़े रखे जाते हैं.
ये भी पढ़ें- Bigg Boss 20: बाप या भाप? काजी तौकीर ने अरिश्फा संग लड़ाई में की हद पार, 'घटिया लड़की' का दिया टैग
रियल एस्टेट की हर बड़ी खबर और ग्राउंड रिपोर्ट सिर्फ NewsState.com पर
News Nation परिवार का नया डिजिटल प्लेटफॉर्म NewsState.com अब लाइव हो चुका है. यहां रियल एस्टेट और प्रॉपर्टी से जुड़ी हर बड़ी खबर, बाजार की हलचल और ग्राउंड रिपोर्ट को प्रमुखता दी जाएगी. घर खरीदने की योजना हो, प्रॉपर्टी में निवेश का फैसला हो, किसी शहर में तेजी से बदलता रियल एस्टेट बाजार हो या फिर नए प्रोजेक्ट और इंफ्रास्ट्रक्चर से बदलती किसी इलाके की तस्वीर NewsState.com पर आपको खबर के साथ उसका असर और पूरा संदर्भ भी समझने को मिलेगा.
NewsState.com पर रियल एस्टेट की सिर्फ खबर नहीं, पूरी तस्वीर समझने के लिए मिलेगी ग्राउंड रिपोर्ट
आज प्रॉपर्टी सिर्फ घर खरीदने या बेचने तक सीमित नहीं है. ब्याज दरों में बदलाव, होम लोन की EMI, प्रॉपर्टी की कीमत, नए प्रोजेक्ट, सरकारी नीतियां, इंफ्रास्ट्रक्चर और शहरों का विस्तार सीधे आम आदमी के फैसलों को प्रभावित करते हैं. ऐसे में NewsState.com की कोशिश होगी कि रियल एस्टेट से जुड़ी खबरों को सिर्फ सूचना के तौर पर नहीं, बल्कि खरीदार, निवेशक और आम प्रॉपर्टी उपभोक्ता के नजरिए से आपके सामने रखा जाए.
रियल एस्टेट की असली तस्वीर सिर्फ आंकड़ों और प्रेस रिलीज से सामने नहीं आती. इसके लिए जमीन पर जाकर यह देखना जरूरी है कि किसी प्रोजेक्ट की वास्तविक स्थिति क्या है, इलाके में कितना विकास हुआ है, लोगों की क्या स्थिति है और प्रॉपर्टी बाजार में वास्तव में क्या बदलाव दिखाई दे रहा है. NewsState.com की ग्राउंड रिपोर्ट इसी अंतर को सामने लाने की कोशिश करेगी.
प्रॉपर्टी बाजार की हर हलचल पर खास नजर
NewsState.com पर रियल एस्टेट सेक्टर से जुड़ी प्रॉपर्टी कीमतों, नए प्रोजेक्ट, होम लोन, ब्याज दर, रियल एस्टेट कंपनियों, बिल्डर्स, इंफ्रास्ट्रक्चर, कमर्शियल प्रॉपर्टी, निवेश और शहरों में बदलते प्रॉपर्टी बाजार की खबरें प्रमुखता से मिलेंगी. किसी इलाके में नई सड़क, मेट्रो, एक्सप्रेसवे या एयरपोर्ट बन रहा है तो उसका वहां की प्रॉपर्टी कीमतों और मांग पर क्या असर होगा, ऐसे सवालों के जवाब भी आसान भाषा में समझाने की कोशिश होगी.
CEO और इंडस्ट्री एक्सपर्ट से जानें रियल एस्टेट का रुख
रियल एस्टेट बाजार की मौजूदा स्थिति, बदलते ट्रेंड और भविष्य की संभावनाओं को समझने के लिए NewsState.com पर बिल्डर्स, डेवलपर्स, कंपनियों के CEO, इंडस्ट्री एक्सपर्ट और संबंधित अधिकारियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू प्रकाशित किए जाएंगे. इन बातचीत के जरिए पाठकों को पता चलेगा कि किन शहरों और इलाकों में निवेश के नए अवसर उभर रहे हैं. प्रॉपर्टी बाजार की दिशा क्या है और घर खरीदने से पहले किन जरूरी पहलुओं पर ध्यान देना चाहिए. हमारा प्रयास होगा कि पाठकों को विशेषज्ञों की राय, बाजार की गहरी समझ और रियल एस्टेट से जुड़े अहम फैसले लेने में मददगार जानकारियां एक ही मंच पर मिलें.
देश-दुनिया की खबरों का रियल एस्टेट कनेक्शन
दुनिया में होने वाले बड़े आर्थिक और रणनीतिक बदलावों का असर भारत के कारोबार और प्रॉपर्टी बाजार पर भी पड़ सकता है. इसलिए NewsState.com पर देश, दुनिया, राजनीति, बिजनेस और अर्थव्यवस्था से उन जरूरी खबरों और उनके प्रभाव को भी समझाने पर फोकस रहेगा.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation








