Responsive Scrollable Menu

पुलिस स्मृति दिवस: CM यादव ने शहीद पुलिसकर्मियों को दी श्रद्धांजलि, बोले- MP को नक्सलमुक्त बनाने में जवानों ने निभाई महत्वपूर्ण भूमिका

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर भोपाल के लाल परेड मैदान में अमर शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर उन्होंने कहा कि 21 अक्टूबर 1959 के ऐतिहासिक बलिदान का स्मरण करते हुए आज पूरा देश पुलिस स्मृति दिवस मना रहा है। देश की आंतरिक सुरक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर पुलिसकर्मियों पर देश को गर्व है।

मुख्यमंत्री यादव ने कहा कि दुनिया में मची उथल-पुथल के बीच अगर देश में लोकतंत्र सुरक्षित है, तो उसमें हमारे पुलिस बल की महत्वपूर्ण भूमिका है। मध्यप्रदेश को नक्सलवाद से मुक्त कराने में हमारे जवानों का योगदान अविस्मरणीय है। शहीद पुलिसकर्मियों के परिवारों को 1 करोड़ की सहायता राशि में से 50% पत्नी और 50% माता-पिता को देने का निर्णय उनके प्रति हमारी संवेदनशीलता का प्रतीक है।

उन्होंने आगे कहा कि पुलिस जवानों ने अपनी दक्षता, साहस और कर्तव्यनिष्ठा से मध्यप्रदेश का गौरव बढ़ाया है। प्रदेश को नक्सलमुक्त बनाने में हमारे जवानों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, उनका योगदान सराहनीय और अभिनंदनीय है। अब हम साइबर अपराधों पर अंकुश लगाने और नशामुक्त मध्यप्रदेश की दिशा में दृढ़ संकल्प के साथ आगे बढ़ रहे हैं । राष्ट्र और समाज की सुरक्षा में पुलिस एवं सशस्त्र बलों की भूमिका हमेशा से महत्वपूर्ण रही है।

उन्होंने कहा कि  21 अक्टूबर को पुलिस स्मृति दिवस का यह दिन कर्तव्य निर्वहन के दौरान अपने प्राणों का सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर पुलिसकर्मियों के शौर्य और साहस को पूरे देश में स्मरण किया जाता है। मैं वीर जवानों को नमन करता हूं, जिन्होंने कर्तव्यपथ पर अडिग रहते हुए देश की सुरक्षा और जनसेवा के लिए अपने प्राणों का सर्वोच्च बलिदान दिया। देश की सुरक्षा और समाज की शांति के लिए अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए शहीद हुए वीर पुलिसकर्मियों को मैं विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं

पुलिस स्मृति दिवस

बता दें कि पुलिस स्मृति दिवस प्रतिवर्ष 21 अक्टूबर को देशभर में उन पुलिसकर्मियों की स्मृति में मनाया जाता है, जिन्होंने कर्तव्य निर्वहन के दौरान अपने प्राणों का बलिदान दिया। 21 अक्टूबर 1959 को लद्दाख के हॉट स्प्रिंग्स क्षेत्र में चीनी सैनिकों के साथ मुठभेड़ में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के 9 वीर जवान शहीद हो गए थे। इन वीर जवानों की शहादत की स्मृति में प्रत्येक वर्ष पुलिस स्मृति दिवस मनाया जाता है।

इस वर्ष मध्यप्रदेश पुलिस के 9 अधिकारी-कर्मचारियों ने कर्तव्य निर्वहन के दौरान अपने प्राणों का बलिदान दिया है। इनमें शहीद पुलिसकर्मियों में स्वर्गीय आशीष शर्मा, निरीक्षक (विशेष सशस्त्र बल), स्वर्गीय अशोक शर्मा, उप निरीक्षक, स्वर्गीय मदनलाल निनामा, सहायक उप निरीक्षक,स्वर्गीय परिमाल सिंह तोमर, प्रधान आरक्षक क्रमांक 291,स्वर्गीय ओम प्रकाश भवेदी, कार्यवाहक प्रधान आरक्षक क्रमांक 40, स्वर्गीय सर्जन सिंह भील, कार्यवाहक प्रधान आरक्षक क्रमांक 580,स्वर्गीय आरती पाल, महिला आरक्षक क्रमांक 1480, स्वर्गीय महेश प्रसाद पाठक, आरक्षक क्रमांक 98 तथा स्वर्गीय विकास चतुर्वेदी, आरक्षक क्रमांक 987 शामिल हैं।

 

 

 

 

 

Continue reading on the app

आज से 24 दिन शुक्र की टेढ़ी चाल से खलबली, 5 राशियों के बैंक बैलेंस और रिश्तों में उथल-पुथल

VENUS Rashifal Shukra Vakri 2026 Shukra Transit : इस वक्त शुक्र टेढ़ी चाल में गोचर कर रहे हैं और अगले 24 दिन तक ऐसे ही रहने वाले हैं। इस वजह से कुल 5 राशियों की जिंदगी में खलबली मचेगी। जानें ये राशियां कौन सी हैं?

Continue reading on the app

  Sports

जिसने इंग्लैंड की आधी टीम को निपटाया, उसकी उम्र जानकर चौंक गए कप्तान हैरी ब्रूक

रावलपिंडी में पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच खेले गए वनडे मैच में पाकिस्तानी स्पिनर अराफात मिन्हास ने न सिर्फ अपनी गेंदबाजी का कहर बरपाया बल्कि टीम के लिए एक जुझारू पारी भी खेली. Wed, 21 Oct 2026 15:07:07 +0530

  Videos
See all

GAUTAMI PATIL: 'कौन बनेगा करोड़पति' के सेट पर पहुंचीं गौतमी #bollywood #viral #shorts #trending #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-21T09:45:28+00:00

Salman Khan की सुरक्षा के चलते शूटर्स ने बदला प्लान #aajtak #shorts #tigershroff #salmankhan #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-21T09:46:02+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers