UP News: बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर पत्नी ने की पति की हत्या, मर्डर से पहले साथ में पी थी शराब
UP News: उत्तर प्रदेश के एटा से हत्या का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसका खुलासा पुलिस ने महज 12 घंटे में कर दिया. मामले में पुलिस ने मृतक की पत्नी और उसके प्रेमी सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. एक अन्य आरोपी की तलाश अभी जारी है. पुलिस ने मर्डर में शामिल कार, शराब की खाली बोतलें और जहरीले स्प्रे की डिब्बी भी बरामद कर ली है.
अब जानें क्या है पूरा मामला
घटना जैथरा थाना क्षेत्र की है. जानकारी के मुताबिक, 14 फरवरी 2026 की सुबह करीब 7.30 बजे पुलिस को सूचना मिली कि अहरई गांव से बंधे रोड पर शराब के ठेके के सामने गेहूं के खेत में एक व्यक्ति का शव पड़ा मिला है. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई. शव की पहचान आवास विकास कॉलोनी के रहने वाले हेमंत (45) के रूप में हुई है.
शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया. मृतक के भाई की शिकायत पर पुलिस ने मर्डर का केस दर्ज कर लिया, पुलिस को शुरुआती जांच में मृतक की पत्नी और उसके जानकारों पर शक हुआ. इसके बाद पुलिस ने एक टीम का गठन किया और डीप जांच शुरू कर दी.
जहरीले स्प्रे से पति की हत्या
जांच के दौरान, पुलिस को कई सारे जरूरी सबूत मिले, जिसके आधार पर पुलिस ने एक महिला सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. एक आरोपी अब भी पुलिस की गिरफ्त से दूर है. पुलिस ने आरोपियों के पास से हत्या में इस्तेमाल हुई कार, शराब की खाली बोतलें और जहरीले स्प्रे की बोतल बरामद कर ली है.
ऐसे रची हत्या की साजिश
जांच में सामने आया कि पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या की साजिश रची थी. आरोपियों ने मृतक को शादी में ले जाने का कहकर अपनी कार में बैठाया और रास्ते में खूब शराब पिलाई. वह जब नशे में चूर हो गया तो उन्होंने जहरीले स्प्रे से उसकी हत्या कर दी. इसके बाद वे लोग शादी समारोह में गए और इस दौरान, शव कार में ही था. घर लौटते वक्त आरोपियों ने शव को खेत में फेंक दिया.
IND vs SA: साउथ अफ्रीका के खिलाफ टीम इंडिया की प्लेइंग-11 में होंगे 3 बदलाव, जानें कौन होगा बाहर और किसे मिलेगा मौका
IND vs SA: आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 के मैच 21 जनवरी से खेले जाने वाले हैं. भारतीय क्रिकेट टीम सुपर-8 का अपना पहला मुकाबला साउथ अफ्रीका के साथ खेलने वाली है. भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 22 फरवरी को टी20 वर्ल्ड कप 2025 का 43वां मैच शाम 7:00 से अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. इस मैच में टीम इंडिया की प्लेइंग-11 में संभवत: 3 बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं. तो आइए भारतीय प्लेइंग-11 में होने वाले इन बदलावों के बारे में जानते हैं.
नंबर-3 बना भारत की कमजोरी
इंडियन क्रिकेट टीम के लिए नंबर तीन कमजोरी बना हुआ है. तिलक वर्मा नंबर 3 पर बल्लेबाजी करते हैं. वो चोट से उबरकर जब से टीम में वापस आए हैं, तब से उम्मीदों के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं. तिलक वर्मा ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में 4 मैचों में 106 रन बनाए हैं. इस दौरान उनका औसत 20.56 और स्ट्राइक रेट 120.46 का रहा है. वो काफी धीमा खेल रहे हैं, वो बॉल ज्यादा खेलते हैं और रन बनीं बना पाते. तिलक अब टीम की कमजोरी बनते नजर आए रहे हैं.
ऐसे में टीम इंडिया सुपर-8 के मैचों में तिलक वर्मा को बाहर कर नंबर-3 पर खेलने का मौका संजू सैमसन को दे सकती है. संजू ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं. वो स्पिनर्स के खिलाड़ी शानदार स्ट्राइक रेट के साथ रन बनाते हैं. ऐसे में संजू नंबर-3 के लिए अच्छा विकल्प हो सकते हैं. वो आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स के लिए नंबर-3 पर शानदार बल्लेबाजी कर चुके हैं.
???? UPDATE ON INDIA'S PLAYING 11 VS SOUTH AFRICA ????
— Cricket Central (@CricketCentrl) February 20, 2026
- Tilak Varma is set to dropped from playing11.
- Sanju Samson replace Tilak Varma.
- Kuldeep Yadav replace Arshdeep Singh.
- Axar Patel is back in playing 11.
- Axar Patel replace Washington Sundar in playing 11. pic.twitter.com/euETQzcpsS
अर्शदीप सिंह हो सकते हैं प्लेइंग-11 से बाहर
इंडियन क्रिकेट टीम के टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे सफल गेंदबाज अर्शदीप सिंह साउथ अफ्रीका के खिलाफ प्लेइंग-11 से बाहर हो सकते हैं. उनकी जगह पर कुलदीप यादव को प्लेइंग-11 में मौका दिया जा सकता है. अहमदाबाद की पिच नीदरलैंड के खिलाफ स्पिनर्स को मदद कर रही थी. ऐसे में टीम इंडिया साउथ अफ्रीका के खिलाफ एक और अतिरिक्त स्पिनर मैदान पर उतार सकते हैं. कुलदीप और अर्शदीप दोनों शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं लेकिन टीम कॉम्बिनेश में दोनों फिट नहीं बैठते हैं. ऐसे में किसी एक को ही प्लेइंग-11 में मौका मिल सकता है.
???? ???? ???? ????#TeamIndia end the league stage with a 4⃣th consecutive victory ✅
— BCCI (@BCCI) February 18, 2026
Bring on the Super 8s ????
Scorecard ▶️ https://t.co/SdXngdnwKB#T20WorldCup | #MenInBlue | #INDvNED️ pic.twitter.com/pgi086F3ls
अक्षर की होगी एंट्री और सुंदर की छुट्टी
टीम इंडिया ने नीदरलैंड के खिलाफ ग्रुप-स्टेज के अपने आखिरी मैच में वाशिंगटन सुंदर को खेलने का मौका दिया था. अब उनकी जगह पर टीम में अक्षर पटेल की वापसी हो सकती है. सुदंर को बाहर कर अक्षर को साउथ अफ्रीका के खिलाफ प्लेइंग-11 में मौका दिया जाएगा. उपकप्तान अक्षर पटेल शानदार फॉर्म में चल रहे हैं, जबकि सुंदर चोट के बाद वापसी कर रहे हैं.
साउथ अफ्रीका के खिलाफ भारत की संभावित प्लेइंग-11
अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, तिलक वर्मा/संजू सैमसन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान) हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, वाशिंगटन सुंदर/अक्षर पेटल अर्शदीप सिंह/कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती और जसप्रीत बुमराह.
ये भी पढ़ें : T20 World Cup 2026 में बगैर एक भी मैच हारे इन 4 टीमों ने मचाया धमाल, अब सुपर-8 में जलवा बिखेरने को तैयार
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation
















