Responsive Scrollable Menu

Venezuela में ऐतिहासिक बदलाव! राष्ट्रपति Delcy Rodriguez ने ‘आम माफी’ विधेयक को दी मंजूरी; राजनीतिक कैदियों की रिहाई का रास्ता साफ

दक्षिण अमेरिकी देश वेनेजुएला की राजनीति में दशकों बाद एक बड़ा और सकारात्मक मोड़ आया है। कार्यवाहक राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज ने बृहस्पतिवार को एक ऐतिहासिक आम माफी (Amnesty) विधेयक पर हस्ताक्षर कर इसे कानून का रूप दे दिया है। इस कदम से देश की जेलों में बंद सैकड़ों राजनीतिक कैदियों की रिहाई का रास्ता साफ हो गया है। आम माफी से संबंधित एक विधेयक पर हस्ताक्षर किए जाने से जिससे हिरासत में लिए गए नेताओं, कार्यकर्ताओं, वकीलों और कई अन्य लोगों की रिहाई हो सकती है।

इसे भी पढ़ें: Donald Trump का ये नया आदेश पूरी दुनिया में ला सकते हैं भूचाल! जानें अब क्या करने वाले हैं अमेरिका के राष्ट्रपति

 

इस विधेयक पर हस्ताक्षर के साथ ही राष्ट्रपति ने एक तरह से यह स्वीकार किया कि सरकार ने सैकड़ों लोगों को राजनीतिक कारणों से जेल में रखा हुआ है। राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज के इस कदम को बड़े बदलाव के संकेत के रूप में देखा जा रहा है क्योंकि इससे पहले दक्षिण अमेरिकी देश के अधिकारी दशकों से किसी राजनीतिक कैदी को हिरासत में रखे जाने की बात से इनकार करते रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: AI Impact Summit | Shashi Tharoor ने एआई शिखर सम्मेलन की सराहना की, बड़े आयोजनों में छोटी-मोटी गड़बड़ियों को सामान्य बताया

यह पिछले महीने देश की राजधानी काराकस में तत्कालीन राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को पकड़ने के लिए अमेरिकी सेना की कार्रवाई के बाद नीति में आया नवीनतम बदलाव है। रोड्रिगेज ने पिछले महीने के अंत में विधेयक का प्रस्ताव रखा था। उन्होंने देश की विधायिका द्वारा इसे मंजूरी दिए जाने के कुछ घंटे बाद ही इस विधेयक पर हस्ताक्षर करके इसे कानून बना दिया।

विपक्षी सांसद नोरा ब्राचो ने चर्चा के दौरान कहा, ‘‘यह एक बड़ा कदम है। इससे कई वेनेजुएलावासियों की पीड़ा कम होगी।’’ इस कदम से विपक्षी सदस्यों, सामाजिक एवं मानवाधिकार कार्यकर्ताओं, पत्रकारों और उन कई अन्य लोगों को लाभ मिलने की उम्मीद है जिन्हें पिछले 27 वर्षों में सत्तारूढ़ दल द्वारा निशाना बनाया गया था।

Continue reading on the app

इंतजार खत्म! फाइनली आज लॉन्च होने जा रही नई टाटा पंच EV; जानिए डिजाइन, फीचर्स से रेंज तक सबकुछ

टाटा मोटर्स आज अपनी सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक SUV को एक बड़ा अपडेट देने जा रही है। बता दें कि यह टाटा पंच ईवी (Tata Punch EV) का पहला बड़ा फेसलिफ्ट होगा। इसमें कई छोटे लेकिन काम के बदलाव देखने को मिल सकते हैं।

Continue reading on the app

  Sports

Asia Cup Rising Stars: भारत ने लगातार दूसरी बार फाइनल में बनाई जगह, पाकिस्तान से हो सकती है टक्कर

Women's Asia Cup Rising Stars 2026: महिला एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 का पहला सेमीफाइनल मैच भारत और श्रीलंका की टीमों के बीच खेला गया. इस मैच में भारत ने 6 विकेट से बाजी मारी और फाइनल में एंट्री कर ली. Fri, 20 Feb 2026 10:43:24 +0530

  Videos
See all

Rahul Gandhi Breaking News: राहुल गांधी Sultanpur में MP/MLA कोर्ट पहुंचे, मानहानि केस में सुनवाई | #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-20T05:38:11+00:00

PAK की हॉकी टीम बनी भिखारी! प्लेयर्स से बर्तन मंजवाने की नौबत क्यों आई? | NKP | Sushant Sinha | #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-20T05:40:01+00:00

शुरु होने वाली है ईरान-अमेरिका की जंग! | #iran #usa #iranamericawar #alikhamenei #donaldtrump #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-20T05:33:54+00:00

Gurugram News: Live- In Partner ने की हैवानियत, अस्पताल में पीड़िता लड़ रही जंग I Haryana News #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-20T05:35:18+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers