फ्लाइट में बेटी थी एयर होस्टेस, मां को नहीं थी खबर, देखते ही खुशी से लगी चीखने, चौंक गए बाकी यात्री!
माता-पिता अपने बच्चों को सफल होते देखते हैं तो खुशी से झूम उठते हैं. हाल ही में इंस्टाग्राम पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक मां का ऐसा ही रिएक्शन देखने को मिला. इंस्टाग्राम यूजर @niaorsully ने हाल ही में एक वीडियो पोस्ट किया है जिसमें वो फ्लाइट में अपनी मां से मिलती नजर आ रही हैं. वो एक एयर होस्टेस हैं. उनकी मां ने उम्मीद नहीं की थी कि उस विमान में बेटी मिल जाएगी. जैसे ही मां प्लेन में घुसती है, बेटी को देखकर इतना चौंक जाती है कि खुशी से चीखने लगती है और फिर उसे गले लगा लेती है. पीछे खड़े शख्स का रिएक्शन देखकर लग रहा है कि बहुत हैरान है. हालांकि, फिर महिला उसे बताती है कि वो उसकी मां है. (नोट: अगर यूजर को इस वीडियो के इस्तेमाल से आपत्ति है तो वो हटाने के लिए न्यूज18 हिन्दी से संपर्क कर सकता है.)
लड़की ने अंग्रेजी रैप गाने पर किया शानदार क्लासिकल डांस, कॉन्फिडेंस और एक्सप्रेशन ने बनाया इसे खास!
एक टैलेंटेड लड़की ने Eminem के सुपरहिट गाने Without Me पर ऐसा शानदार क्लासिकल डांस किया कि देखने वाले हैरान रह गए. आमतौर पर इस गाने को उसकी तेज रैप बीट और एनर्जी के लिए जाना जाता है, लेकिन लड़की ने उसी धुन पर भारतीय शास्त्रीय नृत्य की मुद्राएं और एक्सप्रेशन पेश कर एक अनोखा फ्यूजन तैयार कर दिया. वीडियो में उसका कॉन्फिडेंस, चेहरे के भाव और ताल के साथ सटीक स्टेप्स साफ दिखाई देते हैं. वेस्टर्न रैप म्यूजिक और देसी क्लासिकल डांस का यह मेल सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. लोग इस क्रिएटिव परफॉर्मेंस की जमकर तारीफ कर रहे हैं और इसे टैलेंट व एक्सप्रेशन का बेहतरीन उदाहरण बता रहे हैं. Video Credit: Instagram-@teen__meets_world
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18



















