Responsive Scrollable Menu

हिमाचल के मुद्दों को लेकर दिल्ली में अहम बैठक:CM समेत पूरी कैबिनेट शामिल होगी, राज्यसभा चुनाव में प्रत्याशी को लेकर मंथन

हिमाचल प्रदेश के विभिन्न मसलों को लेकर आज दिल्ली में कांग्रेस हाईकमान के साथ महत्वपूर्ण बैठक होने जा रही है। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी के साथ होने वाली इस बैठक में रेवेन्यू डेफिसिट ग्रांट (RDG) बंद होने, राज्यसभा चुनाव के प्रत्याशी और कैबिनेट विस्तार जैसे मुद्दों पर चर्चा संभावित है। इस बैठक के लिए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री समेत कैबिनेट मंत्री और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बीती शाम ही दिल्ली पहुंच गए। नई दिल्ली में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की अध्यक्षता में प्रदेश कांग्रेस नेताओं की महत्वपूर्ण बैठक होगी। इसमें प्रदेश मामलों की प्रभारी रजनी पाटिल, सह-प्रभारी चेतन चौहान और विदित चौधरी भी मौजूद रहेंगे। बताया जा रहा है कि 16वें वित्त आयोग ने RDG बंद करने की सिफारिश की है। इससे हिमाचल में आर्थिक संकट गहरा सकता है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू RDG की बहाली के लिए हर स्तर पर लड़ाई लड़ने की बात कह चुके हैं। पहले इस मुद्दे को केंद्र सरकार के समक्ष उठाया जाएगा। यदि इसके बावजूद RDG बहाल नहीं हुई तो राज्य सरकार कानूनी लड़ाई का रास्ता भी अपना सकती है। सीएम सुक्खू कई बार कह चुके हैं कि RDG संविधान के अनुच्छेद 275 के तहत दिया गया अधिकार है। ऐसे में इस मुद्दे को राहुल गांधी से चर्चा के बाद लोकसभा में भी उठाया जा सकता है। राज्यसभा चुनाव पर मंथन नई दिल्ली में होने वाली बैठक में राज्यसभा की खाली हो रही एक सीट के लिए प्रत्याशी के नाम पर भी चर्चा हो सकती है। फिलहाल पूर्व केंद्रीय मंत्री आनंद शर्मा और पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह के नाम चर्चा में हैं। हाल के दिनों में प्रदेश कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल का नाम भी सामने आया है। हालांकि, रजनी पाटिल के नाम पर प्रदेश कांग्रेस के ज्यादातर नेता सहमत नहीं बताए जा रहे हैं। फरवरी 2024 के राज्यसभा चुनाव में गैर-हिमाचली प्रत्याशी बनाए जाने के कारण, बहुमत के बावजूद सत्तारूढ़ कांग्रेस को हार का सामना करना पड़ा था और सरकार पर भी संकट गहरा गया था। यही वजह है कि प्रदेश कांग्रेस के कई नेता इस बार किसी बाहरी चेहरे के बजाय हिमाचल के ही नेता को राज्यसभा भेजने के पक्ष में हैं। इस मुद्दे पर भी आज हाईकमान के साथ मंथन संभव है। कैबिनेट विस्तार और फेरबदल की चर्चा हिमाचल में कैबिनेट विस्तार भी प्रस्तावित है। सुक्खू कैबिनेट में मंत्री का एक पद और डिप्टी स्पीकर का पद खाली है। सूत्रों के मुताबिक, एक मंत्री को हटाने को लेकर भी हाईकमान से चर्चा हो सकती है। एक पद पर कुल्लू से सुंदर सिंह ठाकुर की ताजपोशी लगभग तय मानी जा रही है। यदि किसी मंत्री को हटाया जाता है, तो ज्वालाजी से संजय रत्न और पालमपुर से आशीष बुटेल में से किसी एक को मौका मिल सकता है। पीएम मोदी और वित्त मंत्री से मुलाकात की तैयारी दिल्ली दौरे के दौरान मुख्यमंत्री सुक्खू केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से भी मुलाकात कर सकते हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने के लिए भी समय मांगा है। यदि प्रधानमंत्री कार्यालय से समय मिलता है, तो मुख्यमंत्री RDG का मुद्दा सीधे प्रधानमंत्री के समक्ष भी उठा सकते हैं।MO से समय मिला तो मोदी के समक्ष भी RDG के मसले उठा सकते है।

Continue reading on the app

शख्स ने दिखाया पूड़ी बनाने का गजब जुगाड़, नहीं पड़ेगी बेलन की जरूरत, बनेंगी गोल-गोल पूड़ियां!

इंस्टाग्राम यूजर @maximum_manthan अक्सर जुगाड़ से भरे वीडियोज पोस्ट करते हैं जो खूब वायरल होते हैं. हाल ही में उन्होंने एक वीडियो शेयर किया जिसमें वो पूड़ियां बना रहे हैं. पर मजेदार बात ये है कि इन पूड़ियों को वो किसी बेलन से नहीं बना रहे, बल्कि एक हांडी का प्रयोग कर के बना रहे हैं. वो लोई को हांडी से दबा रहे हैं और उसे गोल-गोल घुमा दे रहे हैं. फिर पूड़ी अपने आप चपटी हो जा रही है. उसके बाद वो पूड़ी को तल ले रहे हैं. इस वीडियो को 6 करोड़ से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं और कई लोगों ने कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दी है. (नोट: अगर यूजर को इस वीडियो के इस्तेमाल से आपत्ति है तो वो हटाने के लिए न्यूज18 हिन्दी से संपर्क कर सकता है.)

Continue reading on the app

  Sports

होलाष्टक 2026 शुरू होने से पहले निपटा लें ये काम, वरना घर में बढ़ेगी नकारात्मक ऊर्जा

होली का त्योहार जैसे-जैसे पास आता है, घरों में खुशियों की तैयारी शुरू हो जाती है। रंग, गुलाल, पकवान और रिश्तों की मिठास के बीच एक ऐसा समय भी आता है, जिसे हिंदू परंपरा में सावधानी का काल माना गया है, होलाष्टक। कहा जाता है कि इन आठ दिनों में वातावरण में नकारात्मक ऊर्जा बढ़ … Fri, 20 Feb 2026 15:01:38 GMT

  Videos
See all

देश की आन बान शान कांग्रेस कर रही है बदनाम ! | #bharatmandapam #congress #breakingnews #aisummit #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-20T09:33:29+00:00

Jabalpur Breaking News : मध्य प्रदेश के जबलपुर में दो पक्षों में क्यों हुई भिड़ंत ? Top News #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-20T09:35:11+00:00

Congress Protest in India AI Summit Live: बिना कपड़े Congress का हंगामा | Rahul Gandhi | Latest News #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-20T09:34:15+00:00

News Ki Pathshala: PM Modi की चिट्ठी ने Bangladesh में हिंदुओं के लिए क्या बदला ? | Tarique Rahman #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-20T09:37:35+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers