शख्स ने दिखाया पूड़ी बनाने का गजब जुगाड़, नहीं पड़ेगी बेलन की जरूरत, बनेंगी गोल-गोल पूड़ियां!
इंस्टाग्राम यूजर @maximum_manthan अक्सर जुगाड़ से भरे वीडियोज पोस्ट करते हैं जो खूब वायरल होते हैं. हाल ही में उन्होंने एक वीडियो शेयर किया जिसमें वो पूड़ियां बना रहे हैं. पर मजेदार बात ये है कि इन पूड़ियों को वो किसी बेलन से नहीं बना रहे, बल्कि एक हांडी का प्रयोग कर के बना रहे हैं. वो लोई को हांडी से दबा रहे हैं और उसे गोल-गोल घुमा दे रहे हैं. फिर पूड़ी अपने आप चपटी हो जा रही है. उसके बाद वो पूड़ी को तल ले रहे हैं. इस वीडियो को 6 करोड़ से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं और कई लोगों ने कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दी है. (नोट: अगर यूजर को इस वीडियो के इस्तेमाल से आपत्ति है तो वो हटाने के लिए न्यूज18 हिन्दी से संपर्क कर सकता है.)
फ्लाइट में बेटी थी एयर होस्टेस, मां को नहीं थी खबर, देखते ही खुशी से लगी चीखने, चौंक गए बाकी यात्री!
माता-पिता अपने बच्चों को सफल होते देखते हैं तो खुशी से झूम उठते हैं. हाल ही में इंस्टाग्राम पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक मां का ऐसा ही रिएक्शन देखने को मिला. इंस्टाग्राम यूजर @niaorsully ने हाल ही में एक वीडियो पोस्ट किया है जिसमें वो फ्लाइट में अपनी मां से मिलती नजर आ रही हैं. वो एक एयर होस्टेस हैं. उनकी मां ने उम्मीद नहीं की थी कि उस विमान में बेटी मिल जाएगी. जैसे ही मां प्लेन में घुसती है, बेटी को देखकर इतना चौंक जाती है कि खुशी से चीखने लगती है और फिर उसे गले लगा लेती है. पीछे खड़े शख्स का रिएक्शन देखकर लग रहा है कि बहुत हैरान है. हालांकि, फिर महिला उसे बताती है कि वो उसकी मां है. (नोट: अगर यूजर को इस वीडियो के इस्तेमाल से आपत्ति है तो वो हटाने के लिए न्यूज18 हिन्दी से संपर्क कर सकता है.)
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18























