US-Iran Tension: ईरान-अमेरिका के बीच गहराया तनाव, ट्रंप ने खामेनेई को दिया 15 दिनों का अल्टीमेटम
US-Iran Tension: पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच ईरान और रूस ने अपनी सैन्य साझेदारी का प्रदर्शन करते हुए ओमान की खाड़ी और हिंद महासागर में संयुक्त नौसैनिक अभ्यास किया है. यह युद्धाभ्यास ऐसे समय में हुआ है जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को परमाणु समझौते के लिए 15 दिन का कड़ा अल्टीमेटम दिया है.
ईरान-रूस युद्धाभ्यास
ईरान की सेना, आईआरजीसी और रूसी नौसेना ने 'मैरीटाइम सिक्योरिटी बेल्ट 2026' के तहत रणनीतिक जलक्षेत्र में युद्धाभ्यास किया. इसमें बंधक बनाए गए जहाजों को मुक्त कराने और समुद्री डकैती विरोधी अभियानों का अभ्यास किया गया, जिसे अमेरिका की बढ़ती सैन्य मौजूदगी के जवाब के रूप में देखा जा रहा है.
ट्रंप का 15 दिन का अल्टीमेटम
राष्ट्रपति ट्रंप ने एयरफोर्स वन पर संवाददाताओं से कहा कि ईरान के पास परमाणु समझौता करने के लिए 10 से 15 दिन का अधिकतम समय है. उन्होंने चेतावनी दी कि यदि इस समय सीमा में "सार्थक समझौता" नहीं हुआ, तो ईरान के लिए स्थिति "दुर्भाग्यपूर्ण" हो सकती है और अमेरिका "अगला कदम" उठा सकता है.
अमेरिकी युद्धपोतों की तैनाती
अमेरिका ने दबाव बढ़ाने के लिए क्षेत्र में अपनी ताकत झोंक दी है. USS अब्राहम लिंकन पहले से ही अरब सागर में तैनात है, और दुनिया का सबसे बड़ा विमानवाहक पोत USS जेराल्ड आर. फोर्ड भी पश्चिम एशिया की ओर बढ़ रहा है.
रूस ने चेतावनी दी है कि वह ईरान पर किसी भी हमले को बर्दाश्त नहीं करेगा, जबकि ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्ला अली खामेनेई ने बाहरी आक्रामकता का डटकर मुकाबला करने का आह्वान किया है.
Weather Update: राजस्थान में कोहरे की वजह से लुढ़का पारा, मध्य प्रदेश में बारिश तो हरियाणा में गिरे ओले; जानें अपने प्रदेश का हाल
देश के कई राज्यों में मौसम अलग-अलग रंग दिखा रहा है. राजस्थान में पिछले दो दिन के दौरान बारिश के साथ ओले गिरे. इससे दिन के तापमान में 10 डिग्री तक गिरावट दर्ज हुई. गुरुवार को कई जिलों में घना कोहरा रहा. मौसम विभाग के अनुसार, आज से तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है.
मध्य प्रदेश के 25 जिलों में गुरुवार को बारिश हुई. ग्वालियर समेत 8 जिलों में आज बारिश का अलर्ट है. भोपाल-इंदौर में बादल छाए रहने के आसार हैं. हरियाणा के भिवानी-रेवाड़ी में कल बारिश के साथ ओले गिरे. इससे तापमान में 7 डिग्री तक गिरावट दर्ज की गई है.
पंजाब और चंडीगढ़ में इस सप्ताह मौसम शुष्क रहने की संभावना है, हालांकि तेज हवाएं चल सकती हैं. वहीं उत्तराखंड में केदारनाथ और बदरीनाथ धाम में बर्फबारी हुई है, जिससे ऊंचाई वाले इलाकों में ठंड बढ़ गई है.
वहीं छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव समेत कई जिलों में अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है. मौसम विभाग के अनुसार अगले 2–3 दिन उत्तर और मध्य भारत में कहीं बारिश तो कहीं साफ आसमान और तेज धूप का दौर जारी रहेगा.
उत्तराखंड में 20 फरवरी को प्रदेश के सभी जिलों में मौसम शुष्क बना रहने की संभावना है. मौसम विभाग के अनुसार न्यूनतम तापमान में फिलहाल कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा और प्रदेश में ठंड का असर जारी रहने की संभावना है. 19 फरवरी को प्रदेश के 3 जिलों में बर्फबारी हुई. इनमें पिथौरागढ़, बागेश्वर और रुद्रप्रयाग के ऊंचाई वाले इलाके शामिल हैं. इसके अलावा 7 जिलों में बारिश हुई.वहीं, 22 से 24 फरवरी तक 5 जिलों में बारिश और बर्फबारी की संभावना है.
राजस्थान: अधिकतम तापमान 30 डिग्री से नीचे, आज से तापमान बढ़ेगा, दिन में तेज होगी धूप
बारिश-ओलावृष्टि से राजस्थान में पारा गिरने से राज्य में सर्दी बढ़ गई. गुरुवार राज्य के अधिकांश शहरों में दिन का अधिकतम तापमान 30 डिग्री से नीचे और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज हुआ. इससे राज्य में सुबह-शाम मध्यम और दिन में हल्की सर्दी रही. मौसम विशेषज्ञों ने बताया- राज्य में अगले एक-दो दिन में तापमान बढ़कर सामान्य से ऊपर जाएगा, जिससे सुबह-शाम की सर्दी से भी कम हो जाएगी और दिन हल्के गर्म होने लगेंगे.
मध्य प्रदेश: फरवरी में चौथी बार बदलेगा मौसम, 24 घंटे में 80 शहरों में बरसा पानी, 23-24 को फिर अलर्ट
साइक्लोनिक सर्कुलेशन (चक्रवात) और वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ) की वजह से मध्य प्रदेश के आधे हिस्से में आंधी-बारिश हुई. वहीं, उज्जैन, मंदसौर समेत कई जिलों में ओले भी गिरे. मौसम विभाग की मानें तो शुक्रवार से अगले 3 दिन के लिए कोई चेतावनी नहीं है, लेकिन 23-24 फरवरी को फिर बारिश का अलर्ट जारी किया है. पिछले 24 घंटे की बात करें तो 25 जिलों के करीब 80 शहर और कस्बों में बारिश दर्ज की गई.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation























