Weather Update: राजस्थान में कोहरे की वजह से लुढ़का पारा, मध्य प्रदेश में बारिश तो हरियाणा में गिरे ओले; जानें अपने प्रदेश का हाल
देश के कई राज्यों में मौसम अलग-अलग रंग दिखा रहा है. राजस्थान में पिछले दो दिन के दौरान बारिश के साथ ओले गिरे. इससे दिन के तापमान में 10 डिग्री तक गिरावट दर्ज हुई. गुरुवार को कई जिलों में घना कोहरा रहा. मौसम विभाग के अनुसार, आज से तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है.
मध्य प्रदेश के 25 जिलों में गुरुवार को बारिश हुई. ग्वालियर समेत 8 जिलों में आज बारिश का अलर्ट है. भोपाल-इंदौर में बादल छाए रहने के आसार हैं. हरियाणा के भिवानी-रेवाड़ी में कल बारिश के साथ ओले गिरे. इससे तापमान में 7 डिग्री तक गिरावट दर्ज की गई है.
पंजाब और चंडीगढ़ में इस सप्ताह मौसम शुष्क रहने की संभावना है, हालांकि तेज हवाएं चल सकती हैं. वहीं उत्तराखंड में केदारनाथ और बदरीनाथ धाम में बर्फबारी हुई है, जिससे ऊंचाई वाले इलाकों में ठंड बढ़ गई है.
वहीं छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव समेत कई जिलों में अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है. मौसम विभाग के अनुसार अगले 2–3 दिन उत्तर और मध्य भारत में कहीं बारिश तो कहीं साफ आसमान और तेज धूप का दौर जारी रहेगा.
उत्तराखंड में 20 फरवरी को प्रदेश के सभी जिलों में मौसम शुष्क बना रहने की संभावना है. मौसम विभाग के अनुसार न्यूनतम तापमान में फिलहाल कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा और प्रदेश में ठंड का असर जारी रहने की संभावना है. 19 फरवरी को प्रदेश के 3 जिलों में बर्फबारी हुई. इनमें पिथौरागढ़, बागेश्वर और रुद्रप्रयाग के ऊंचाई वाले इलाके शामिल हैं. इसके अलावा 7 जिलों में बारिश हुई.वहीं, 22 से 24 फरवरी तक 5 जिलों में बारिश और बर्फबारी की संभावना है.
राजस्थान: अधिकतम तापमान 30 डिग्री से नीचे, आज से तापमान बढ़ेगा, दिन में तेज होगी धूप
बारिश-ओलावृष्टि से राजस्थान में पारा गिरने से राज्य में सर्दी बढ़ गई. गुरुवार राज्य के अधिकांश शहरों में दिन का अधिकतम तापमान 30 डिग्री से नीचे और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज हुआ. इससे राज्य में सुबह-शाम मध्यम और दिन में हल्की सर्दी रही. मौसम विशेषज्ञों ने बताया- राज्य में अगले एक-दो दिन में तापमान बढ़कर सामान्य से ऊपर जाएगा, जिससे सुबह-शाम की सर्दी से भी कम हो जाएगी और दिन हल्के गर्म होने लगेंगे.
मध्य प्रदेश: फरवरी में चौथी बार बदलेगा मौसम, 24 घंटे में 80 शहरों में बरसा पानी, 23-24 को फिर अलर्ट
साइक्लोनिक सर्कुलेशन (चक्रवात) और वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ) की वजह से मध्य प्रदेश के आधे हिस्से में आंधी-बारिश हुई. वहीं, उज्जैन, मंदसौर समेत कई जिलों में ओले भी गिरे. मौसम विभाग की मानें तो शुक्रवार से अगले 3 दिन के लिए कोई चेतावनी नहीं है, लेकिन 23-24 फरवरी को फिर बारिश का अलर्ट जारी किया है. पिछले 24 घंटे की बात करें तो 25 जिलों के करीब 80 शहर और कस्बों में बारिश दर्ज की गई.
ईरान पर हमले को लेकर ब्रिटेन ने सहयोग से किया इनकार, अमेरिका को RAF एयरबेस नहीं देने का लिया फैसला
ब्रिटेन के पीएम कीएर स्टार्मर ने ईरान पर संभावित हमलों को लेकर ब्रिटिश वायु सेना (RAF) के ठिकानों का उपयोग करने के अमेरिकी अनुरोध को ठुकरा दिया है. इस निर्णय के बाद ब्रिटेन और अमेरिका के बीच तनाव बढ़ने के आसार हैं. इसका सीधार असर चागोस द्वीप समूह के भविष्य पर पड़ सकता है. दरअसल, अमेरिका और ईरान बीच सैन्य तनाव बढ़ता जा रहा है. इसके कारण मिडिल ईस्ट में महायुद्ध के हालात बन चुके हैं.
हमले के लिए अनुमति देना जरूरी है
इस बीच ब्रिटिश सरकार ने अमेरिका के अनुरोध को यह कहते हुए इनकार किया कि इस तरह के हमले में भागीदारी अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन है. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक ब्रिटेन ने विशेष रूप से ग्लॉस्टरशायर के पास स्थित रॉयल एयर फोर्स बेस फैयरफोर्ड और हिन्द महासागर में स्थित डियेगो गार्सिया को उपयोग करने की इजाजत नहीं दी है. ये सैन्य ठिकाने संयुक्त रूप से ब्रिटेन और अमेरिका की ओर से उपयोग किए जाते रहे हैं, लेकिन किसी भी हमले के लिए अनुमति देना जरूरी है.
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का कड़ा रुख
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ब्रिटिश सरकार के इस रुख पर आपत्ति जताई है. उन्होंने कहा कि अमेरिका को डियेगो गार्सिया तथा फैयरफोर्ड जैसे ठिकानों की जरूरत है. इस तरह से ईरान से संभावित सुरक्षा खतरों का सामना किया जा सकेगा. उन्होंने ब्रिटिश प्रधानमंत्री की योजना पर गंभीर असंतोष व्यक्त किया. उन्होंने कहा कि यह गलत फैसला हो सकता है. ट्रंप ने सोशल मीडिया पर लिखा कि अमेरिका को इन ठिकानों तक पहुंच की जरूरत पड़ सकती है.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation





















