प्रधानमंत्री मोदी की हेलेनिक गणराज्य के पीएम मित्सोटाकिस से मुलाकात, निवेश संभावनाओं पर हुई गहन वार्ता
नई दिल्ली, 19 फरवरी (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को हेलेनिक रिपब्लिक (ग्रीस) के प्रधानमंत्री किरियाकोस मित्सोटाकिस से मुलाकात की। ग्रीस के प्रधानमंत्री नई दिल्ली में इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट, 2026 में हिस्सा लेने के लिए 18 से 19 फरवरी 2026 तक भारत में हैं। मित्सोटाकिस के साथ डिजिटल गवर्नेंस मंत्री दिमित्रियोस पापास्टरगियो और वरिष्ठ अधिकारियों का एक प्रतिनिधिमंडल भी था।
विदेश मंत्रालय ने इस मुलाकात को लेकर एक बयान जारी किया। बताया कि दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय रणनीतिक साझेदारी की समीक्षा की और कहा कि यह साझेदारी अलग-अलग क्षेत्रों में लगातार बढ़ रही है। उन्होंने क्षेत्रीय और ग्लोबल मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान करने के अलावा, नए क्षेत्रों में सहयोग को और मजबूत करने के तरीके पर भी चर्चा की। दोनों नेताओं ने हाल की कनेक्टिविटी पहलों और आईएमईसी के तहत उन्हें और बढ़ाने की क्षमता की सराहना की।
दोनों नेता इस बात पर सहमत हुए कि हाल ही में हुए हाई लेवल दौरों ने स्ट्रेटेजिक पार्टनरशिप को एक नई गति दी है और हाल ही में हुए भारत-ईयू एफटीए से दोनों देशों के बीच व्यापार और निवेश के नए रास्ते खुलेंगे।
मित्सोताकिस की ये दूसरी भारत यात्रा है। इससे पहले उन्होंने फरवरी 2024 में भारत का राजकीय दौरा किया था, जो 15 साल बाद ग्रीस के किसी सरकार के प्रमुख का भारत का पहला दौरा था। इससे पहले, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 25 अगस्त 2023 को एथेंस का दौरा किया था, जब द्विपक्षीय संबंधों को स्ट्रेटेजिक पार्टनरशिप तक बढ़ाया गया था।
इससे पहले एमईए ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर तस्वीरें साझा करते हुए इस मुलाकात की अहमियत पर प्रकाश डाला। बताया कि दोनों देशों के बीच मजबूत साझेदारी को लेकर गहन विचार विमर्श हुआ वहीं, प्रधानमंत्री मोदी ने ग्रीस के पीएम को आतंकवाद के मुद्दे पर भारत का समर्थन करने के लिए आभार जताया।
--आईएएनएस
केआर/
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
यूपी में जाति प्रमाणपत्र बनाना होगा आसान, योगी सरकार के मंत्री ने बताया क्या है तैयारी
योगी सरकार यूपी में जाति प्रमाण पत्र बनवाने में होने वाली देरी और बाधाओं को दूर करने जा रही है. इस दौरान जाति प्रमाण पत्र बनवाना अब आसान होगा. राजस्व परिषद इसके लिए साफ्टवेयर तैयार रहा है. योगी सरकार में समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण ने गुरुवार को विधानसभा में सपा सदस्यों की ओर से गॉड और खरबार जाति के लोगों की अनुसूचित जाती का प्रमाण पत्र बनवाए जाने के मामले उठाए जाने के बाद यह जानकारी दी.
प्रमाण पत्र बनाने का प्रबंध किया गया
उन्होंने कहा कि प्रदेश के 17 जिलों में इन जाति प्रमाण पत्र बनाने का प्रबंध किया गया है. सदन को जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश में 13 जिलों आजगढ़, गोरखपुर, बलिया, गाजीपुर, वाराणसी, मिर्जापुर और सोनभद्र में वर्ष 2002 में इन जातियों का एसटी प्रमाण पत्र बनाने की व्यवस्था की गई थी.
वहीं 2003 में चार जिलों सतकबीरनगर, कुशीनगर, चंदौली ओर भदोही में यह सुविधा मिली थी. उन्होंने बताया कि इन जिलों में जाति प्रमाण पत्र बनाने काम जारी है. सपा के वीरेंद्र यादव और जय प्रकाश अंचल ने विधानसभा में यह मामला उठाया. उन्होंने इन दोनों जातियों का एसटी जाति प्रमाण पत्र नहीं बनाया जा रहा है. अंचल ने कहा कि डीएम कार्यालय से लेकर तहसील मुख्यालय तक लोगों को जाति प्रमाण पत्र बनवाने को लेकर चक्कर लगाने पड़ रहे हैं.
मानव संपदा पोर्टल पर स्वीकृत किए जाएंगे
वहीं सचिवालय प्रशासन ने प्रमुख सचिव मनीष चौहान ने आदेश दिए हैं. सचिवालय के सभी कर्मचारी और अधिकारियों के अवकाश अब मानव संपदा पोर्टल पर स्वीकृत किए जाएंगे. सचिवालय प्रशासन विभाग की ओर से जारी आदेश सभी अपर मुख्य सचिव, सचिव और विशेष सचिव को भेजा गया है.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
News Nation


















