Responsive Scrollable Menu

रेसलर सुशील कुमार ने खटखटाया दिल्ली हाई कोर्ट का दरवाजा, जूनियर पहलवान सागर धनखड़ मर्डर केस में 20 को सुनवाई

Sushil Kumar moves to Delhi HC: सागर धनखड़ हत्याकांड के मुख्य आरोपी और ओलंपियन पहलवान सुशील कुमार की नियमित जमानत याचिका पर शुक्रवार, 20 फरवरी को दिल्ली हाई कोर्ट में सुनवाई होगी. जस्टिस अनुप जयराम भंभानी की पीठ इस मामले पर सुनवाई करेगी. सुशील कुमार के वकील का तर्क है कि 42 मुख्य गवाहों के बयान दर्ज होने के बाद अब साक्ष्यों से छेड़छाड़ की कोई गुंजाइश नहीं है, इसलिए बदली परिस्थितियों में उन्हें राहत मिलनी चाहिए.

Continue reading on the app

ट्रंप ने ‘बोर्ड ऑफ पीस’ की शुरुआत की, गाजा के लिए 10 अरब डॉलर की अमेरिकी सहायता की घोषणा

वॉशिंगटन, 19 फरवरी (आईएएनएस)। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को ‘बोर्ड ऑफ पीस’ नामक एक नए वैश्विक मंच की शुरुआत की और गाजा में युद्ध के बाद स्थिरीकरण और राहत प्रयासों के लिए अमेरिका की ओर से 10 अरब डॉलर के योगदान की घोषणा की। यह बैठक संयुक्त राज्य अमेरिका शांति संस्थान में आयोजित की गई।

ट्रंप ने उद्घाटन सत्र में उपराष्ट्रपति जेडी वेंस, विदेश मंत्री मार्को रुबियो, विशेष दूत स्टीव विटकॉफ और बोर्ड सदस्य जारेड कुशनर के साथ मंच साझा किया। उन्होंने कहा, “हम जो कर रहे हैं, वह एक सरल शब्द है- शांति। इसे कहना आसान है, लेकिन हासिल करना कठिन। लेकिन हम इसे हासिल करेंगे।”

ट्रंप ने बताया कि 40 से अधिक देशों के प्रतिनिधियों ने उद्घाटन बैठक में भाग लिया, जिनमें कई राष्ट्राध्यक्ष शामिल थे। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ भी मौजूद रहे, जबकि भारत का प्रतिनिधित्व अमेरिका में भारतीय उप राजदूत नामग्या खम्पा ने किया।

ट्रंप ने दावा किया कि “गाजा का युद्ध खत्म हो चुका है,” लेकिन साथ ही चेतावनी दी कि अब दुनिया हमास के कदम का इंतजार कर रही है। उन्होंने कहा कि हमास से हथियार डालने की उम्मीद है और अगर ऐसा नहीं हुआ तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने कहा कि पिछले अक्टूबर से लागू संघर्षविराम कायम है और सभी शेष बंधकों जीवित और मृत को वापस लाया जा चुका है।

ट्रंप ने बताया कि कजाखस्तान, अजरबैजान, यूएई, मोरक्को, बहरीन, कतर, सऊदी अरब, उज्बेकिस्तान और कुवैत सहित कई देशों ने राहत पैकेज के लिए 7 अरब डॉलर से अधिक का योगदान दिया है।

उन्होंने यह भी कहा कि मानवीय मामलों के समन्वय के लिए संयुक्त राष्ट्र कार्यालय गाजा सहायता के लिए 2 अरब डॉलर जुटा रहा है, जबकि फीफा 7.5 करोड़ डॉलर की परियोजनाएं शुरू करेगा।

सबसे बड़ा योगदान अमेरिका की ओर से होगा। ट्रंप ने कहा, “संयुक्त राज्य अमेरिका ‘बोर्ड ऑफ पीस’ को 10 अरब डॉलर देगा। युद्ध की लागत की तुलना में यह बहुत छोटी राशि है।”

ट्रंप ने बताया कि अल्बानिया, कोसोवो और कजाखस्तान गाजा में स्थिरता के लिए सैनिक और पुलिस बल भेजने को तैयार हैं। उन्होंने कहा कि मिस्र और जॉर्डन भी विश्वसनीय फिलिस्तीनी पुलिस बल के प्रशिक्षण और समर्थन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

अपने संबोधन में ट्रंप ने भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव का उल्लेख करते हुए कहा कि उन्होंने दोनों देशों से तनाव कम करने का आग्रह किया था। उन्होंने दावा किया कि यदि दोनों देश संघर्ष जारी रखते तो वे उन पर 200 प्रतिशत टैरिफ लगाने पर विचार करते। उन्होंने दोनों को परमाणु संपन्न राष्ट्र बताते हुए स्थिति की गंभीरता का उल्लेख किया।

गौरतलब है कि गाजा में मौजूदा संघर्ष की शुरुआत 7 अक्टूबर 2023 को हमास के नेतृत्व में इजरायल पर हुए हमले के बाद हुई थी, जिसमें करीब 1,200 लोग मारे गए थे और 200 से अधिक लोगों को बंधक बनाया गया था। इसके बाद इजरायल की सैन्य कार्रवाई में हजारों फिलिस्तीनियों की मौत हुई और व्यापक मानवीय संकट पैदा हो गया।

--आईएएनएस

डीएससी

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

  Sports

IPS Transfer: राज्य में हुआ 4 आईपीएस अफसरों का तबादला, कई जिलों के SP बदले, देखें लिस्ट 

पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव की तैयारियाँ जारी है। इसी बीच एक बार फिर प्रशासनिक फेरबदल (IPS Transfer) देखने को मिला है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की सरकार ने भारतीय पुलिस सेवा के चार अधिकारियों का स्थानांतरण किया है। अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नया पदभार संभालने का निर्देश दिया गया है। कई जिलों के एसपी … Thu, 19 Feb 2026 23:37:00 GMT

  Videos
See all

News Ki Pathshala | Sushant Sinha: Trump + AI Summit को फ्लॉप बतानेवालों को झटका लगेगा ? #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-19T18:45:06+00:00

ChakraView | Sumit Awasthi: देख रहे हो मुनीर! क्रिकेट में हार...हॉकी में शर्मसार | India vs Pakistan #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-19T18:42:20+00:00

India France Deal LIVE News: भारत-फ्रांस की महा'डील' | PM Modi | Rafel | Aaj Tak Hindi News #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-19T18:42:01+00:00

PM Modi From AI Summit Live : AI समिट में बोल रहे पीएम मोदी | AI Impact Summit 2026 | Macron | News #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-19T18:57:47+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers