Responsive Scrollable Menu

नोएडा 38वां फ्लावर शो शुरू… 20 क्विंटल फूलों से बनाया गया केदारनाथ मंदिर का भव्य स्वरूप; विदेशों से भी लाए गए हैं फूल

नोएडा के शिवालिक पार्क में 38वें फ्लावर शो का भव्य शुभारंभ हो गया है, जो 19 से 22 फरवरी तक चलेगा. इस चार दिवसीय प्रदर्शनी में 120 प्रजातियों के रंग-बिरंगे फूल प्रदर्शित किए जाएंगे. मुख्य आकर्षण 20 क्विंटल फूलों से बना 40 फीट ऊंचा केदारनाथ मंदिर का स्वरूप है. फ्लावर शो में प्रवेश निशुल्क रखा गया है.

Continue reading on the app

तेल बाजार में बड़ा उलटफेर: सरसों तेल हुआ सस्ता, Global Market से सोयाबीन-पाम महंगा

 मौसम खुलने के बाद मंडियों में आवक बढ़ने के बीच देश के तेल-तिलहन बाजार में बृहस्पतिवार को सरसों तेल-तिलहन में गिरावट देखी गई। मांग कमजोर रहने से सोयाबीन तिलहन में भी नरमी रही। दूसरी ओर, विदेशी बाजारों में तेजी रहने के बीच सोयाबीन तेल, कच्चा पामतेल (सीपीओ) एवं पामोलीन तेल में सुधार आया। ऊंचे दाम पर सुस्त कामकाज के बीच मूंगफली तेल-तिलहन के दाम स्थिर बने रहे। शिकॉगो एक्सचेंज में रात लगभग 1.75 प्रतिशत की तेजी थी और फिलहाल यहां लगभग आधा प्रतिशत की तेजी चल रही है।

 सरसों का तेल सस्ता हुआ

मलेशिया एक्सचेंज में साढ़े तीन बजे 2.5 प्रतिशत से भी ज्यादा की मजबूती थी। विदेशी बाजारों में तेजी रहने से मुख्यत: आयातित तेल-तिलहनों के दाम मजबूत रहे। बाजार सूत्रों ने कहा कि शिकॉगो एक्सचेंज में कल रात और मौजूदा तेजी के दौर के बीच सोयाबीन तेल के दाम मजबूत रहे। वहीं मिलवालों की ओर से दाम में घट-बढ़ किये जाने से सोयाबीन तिलहन के दाम में मामूली नरमी है। विदेशों में मजबूती रहने के कारण पाम-पामोलीन तेल के दाम भी मजबूत बंद हुए।

सोयाबीन-पाम तेल महंगा हुआ

 होली के लिए नमकीन बनाने वाली कंपनियों की मांग बढ़ने से बिनौला तेल के दाम में भी मजबूती देखी गइ। अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपये के कमजोर रहने से भी आयात महंगा बैठ रहा है जिससे दाम और मजबूत रहे। उन्होंने कहा कि दूसरी ओर, मौसम खुलने के बाद मंडियों में सरसों की आवक बढने के बीच सरसों तेल-तिलहन के दाम में गिरावट है।

सोयाबीन तेल-रहित खल (डीओसी) के महंगे दाम पर मांग कमजोर रहने के बीच मिलवालों की ओर से दाम घटाये जाने के कारण सोयाबीन तिलहन के दाम में भी बेहद मामूली गिरावट है। सूत्रों ने कहा कि महंगा होने की वजह से सुस्त कामकाज के बीच मूंगफली तेल-तिलहन के दाम स्थिर बने रहे। तेल-तिलहनों के भाव इस प्रकार रहे: सरसों तिलहन - 6,725-6,750 रुपये प्रति क्विंटल। मूंगफली - 7,040-7,415 रुपये प्रति क्विंटल।

मूंगफली तेल मिल डिलिवरी (गुजरात) - 17,250 रुपये प्रति क्विंटल। मूंगफली रिफाइंड तेल - 2,735-3,035 रुपये प्रति टिन। सरसों तेल दादरी- 13,950 रुपये प्रति क्विंटल। सरसों पक्की घानी- 2,345-2,445 रुपये प्रति टिन। सरसों कच्ची घानी- 2,345-2,490 रुपये प्रति टिन। सोयाबीन तेल मिल डिलिवरी दिल्ली- 14,550 रुपये प्रति क्विंटल। सोयाबीन मिल डिलिवरी इंदौर- 14,150 रुपये प्रति क्विंटल। सोयाबीन तेल डीगम, कांडला- 11,400 रुपये प्रति क्विंटल।

सीपीओ एक्स-कांडला- 11,850 रुपये प्रति क्विंटल। बिनौला मिल डिलिवरी (हरियाणा)- 13,200 रुपये प्रति क्विंटल। पामोलिन आरबीडी, दिल्ली- 13,800 रुपये प्रति क्विंटल। पामोलिन एक्स- कांडला- 12,700 रुपये (बिना जीएसटी के) प्रति क्विंटल। सोयाबीन दाना - 5,425-5,475 रुपये प्रति क्विंटल। सोयाबीन लूज- 5,025-5,075 रुपये प्रति क्विंटल।

Continue reading on the app

  Sports

T20 World Cup 2026: नल का पानी… इटली के खिलाड़ियों ने उड़ाया भारत का मजाक, देखें VIDEO

Italy: इटली की टीम T20 वर्ल्ड कप 2026 से तो बाहर हो गई. लेकिन, अब एक वीडियो सामने आया है, जिसमें उसके खिलाड़ी भारत का मजाक उड़ाते दिख रहे हैं. Thu, 19 Feb 2026 23:29:23 +0530

  Videos
See all

Trump के दबाव में India ने घटाई रूसी तेल खरीद #shorts #russianoil #trump #usindiatrade #russia #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-19T18:38:31+00:00

News Ki Pathshala | Sushant Sinha: Trump + AI Summit को फ्लॉप बतानेवालों को झटका लगेगा ? #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-19T18:45:06+00:00

India France Deal LIVE News: भारत-फ्रांस की महा'डील' | PM Modi | Rafel | Aaj Tak Hindi News #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-19T18:42:01+00:00

Pawan Khera का बड़ा बयान: Kiren Rijiju नेता प्रतिपक्ष के खिलाफ हिंसा का माहौल बना रहे हैं | Aaj Tak #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-19T18:38:24+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers