Responsive Scrollable Menu

WI vs ITA: इटली ने टॉस जीतकर लिया गेंदबाजी का फैसला, वेस्टइंडीज करेगी पहले बल्लेबाजी, देखें प्लेइंग-11

WI vs ITA: आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 37वां मैच वेस्टइंडीज और इटली के बीच खेला जा रहा है. कोलकाता के ईडन गार्डन्स क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे इस मैच में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप और इटली के कप्तान हैरी मैनेंटी टॉस के लिए आए. इस दौरान इटली ने टॉस जीता और पहले फील्डिंग करने का फैसला किया. इसके साथ ही वेस्टइंडीज की टीम पहले बल्लेबाजी करती हुई नजर आएंगी.

टॉस पर क्या बोले दोनों कप्तान

इटली के कप्तान हैरी मैनेंटी ने टॉस जीतने के बाद कहा, 'आज हम बॉलिंग करेंगे. उम्मीद है आज सुबह विकेट में थोड़ी तेजी आएगी और हम खुद को सबसे अच्छा मौका देंगे ताकि कुछ स्विंग करके आगे निकल सकें और कुछ शुरुआती विकेट ले सकें. मुझे लगता है कि इंग्लैंड के खिलाफ अपने पिछले गेम से हमें कुछ कॉन्फिडेंस मिला है. आज हम वेस्ट इंडीज से खेलेंगे, जो एक और बहुत मजबूत टीम है और इस फॉर्मेट में लंबे समय से सफल रही है. इसलिए हम चैलेंज का इंतजार कर रहे हैं. हमारे लिए टीम में आज दो बदलाव हैं.

टॉस हारने के बाद वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने कहा, 'इस बार हमें टोटल सेट करना होगा. प्रोसेस अभी भी जारी है. हमारे लिए यह पक्का करना जरूरी है कि हम उस माइंडसेट को न बदलें जो हम बाहर रखना चाहते हैं. आप जानते हैं, आखिरी बदलाव, कोई भी छोटी एक्टिविटी जो हम एक टीम के तौर पर करना चाहते हैं. यह असल में उस क्रिकेट को खेलने के बारे में है जो हम इस फेज में खेलना चाहते हैं. हमारी टीम में कोई बदलाव नहीं है.

वेस्टइंडीज और इटली की प्लेइंग-11

वेस्टइंडीज: ब्रैंडन किंग, शाई होप (विकेट कीपर), शिमरॉन हेटमायर, रोस्टन चेस, शेरफेन रदरफोर्ड, रोवमैन पॉवेल, जेसन होल्डर, मैथ्यू फोर्ड, अकील होसेन, गुडाकेश मोटी, शमर जोसेफ.

इटली: जस्टिन मोस्का, एंथनी मोस्का, सैयद नकवी, जेजे स्मट्स, हैरी मैनेंटी (कप्तान), बेन मैनेंटी, ग्रांट स्टीवर्ट, जियान मीडे (विकेट कीपर), क्रिशन कलुगामागे, थॉमस ड्रका, अली हसन.

ये भी पढ़ें : T20 World Cup 2026: आज किन 6 टीमों के बीच होंगे 3 मुकाबले, जानिए कब और कहां आप देख पाएंगे मैच

Continue reading on the app

बिश्नोई गैंग पर एक्शन! पहले 'मैडम माया' जयपुर में, अब 'मैडम जहर' दिल्ली में धरी गई, गैंग की टूटी कमर...

Lawrence Bishnoi gang: लॉरेंस बिश्नोई गैंग को पिछले कुछ महीनों में लगातार झटके लग रहे हैं. पुलिस ने गैंग की दो 'लेडी डॉन' को पकड़ा है. दरअसल, पहले राजस्थान की जयपुर पुलिस ने दिसंबर 2024 में 'मैडम माया' (असली नाम सीमा मल्होत्रा) को गिरफ्तार किया था जो गैंग की एक महत्वपूर्ण कड़ी थी. अब फरवरी 2026 में दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने एक और 'लेडी डॉन' को पकड़ा है जो 'मैडम जहर' उर्फ नेहा उर्फ खुशनुमा अंसारी है. 

ये दोनों महिलाएं अलग-अलग समय और जगहों पर गैंग के लिए काम कर रही थीं लेकिन इनकी गिरफ्तारी से बिश्नोई के नेटवर्क पर बड़ा असर पड़ा है. सबसे पहले बात 'मैडम माया' की. 50 साल की सीमा मल्होत्रा दिल्ली के द्वारका से थीं और गैंग में 'मैडम माया' के नाम से जानी जाती थीं. 

मैडम माया जेल में बंद लॉरेंस बिश्नोई के इशारों पर काम करती थी

जयपुर पुलिस ने दिसंबर 2024 में एक बड़े ऑपरेशन में माया और उसके दो साथियों हरन शैलेश उर्फ डेविल राजा (गुजरात) और सचिन वर्मा (हरियाणा) को पकड़ा था. इनके पास से हथियार भी बरामद हुए थे. पुलिस के अनुसार मैडम माया जेल में बंद लॉरेंस बिश्नोई के इशारों पर काम करती थी. माया एक्सटॉर्शन के टारगेट चुनना, वकीलों का इंतजाम, नए सदस्य भर्ती करना और लॉजिस्टिक्स संभालना का काम करती थी. वो गैंग के लिए 'मैसेंजर' और कोऑर्डिनेटर की भूमिका में थीं, खासकर सिद्धू मूसेवाला मर्डर जैसे बड़े केसों में भी उनका नाम जुड़ा था. गिरफ्तारी के बाद गैंग में कुछ फूट की खबरें भी आईं लेकिन पुलिस ने दावा किया कि इससे गैंग की कमर टूटी है.

मैडम जहर के साथ ये दो लोग भी अरेस्ट

अब आते हैं नई गिरफ्तारी पर जिसका नाम है 'मैडम जहर'. दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल ने हाल ही में महिपालपुर फ्लाईओवर के पास एक ऑपरेशन में खुशनुमा अंसारी उर्फ नेहा को गिरफ्तार किया है. उसके साथ उसके बॉयफ्रेंड बॉबी कबूतर उर्फ महफूज को भी अरेस्ट किया गया है वह गैंग का मुख्य गनमैन है. बताया जा रहा है कि महफूज सिद्धू मूसेवाला मर्डर की रेकी में शामिल था. इसके अलावा पु​लिस ने मोहम्मद राजी खान और शाहबाज को भी पकड़ा है. 

बॉबी पिछले 7 साल से फरार था

पुलिस के अनुसार नेहा को गैंग में 'मैडम जहर' कहा जाता था क्योंकि वो ब्यूटी पार्लर चलाने की आड़ में ड्रग्स सप्लाई, हथियारों का नेटवर्क और गैंग के अन्य ऑपरेशंस संभालती थी. पुलिस सूत्रों के मुताबिक नेहा बॉबी कबूतर की गर्लफ्रेंड है और दोनों मिलकर गैंग के ड्रग सिंडिकेट को चला रहे थे. बॉबी पिछले 7 साल से फरार था लेकिन अब पुलिस की गिरफ्त में है. ये गिरफ्तारी गैंग के ड्रग और हथियारों के रैकेट पर सीधा वार है.

दोनों 'मैडम' गैंग के लिए महिलाओं की भूमिका को मजबूत बनाती थीं

दोनों 'मैडम' माया और जहर अलग-अलग इलाकों और रोल में थीं लेकिन गैंग के लिए महिलाओं की भूमिका को मजबूत बनाती थीं. मैडम माया ज्यादा जेल-बाहर कोऑर्डिनेशन और एक्सटॉर्शन पर फोकस करती थीं जबकि मैडम जहर ड्रग्स और फील्ड ऑपरेशंस में सक्रिय थीं. इनकी गिरफ्तारी से पुलिस को गैंग के कई राज खुलने की उम्मीद है खासकर कि जेल से कैसे ऑर्डर आते थे और महिलाएं कैसे कवर बनाकर काम करती थीं.बिश्नोई गैंग जो पहले से ही कई बड़े मर्डर, एक्सटॉर्शन और ड्रग केसों में फंसा है अब इन लेडी डॉन की गिरफ्तारी से और कमजोर हुआ दिख रहा है. पुलिस का कहना है कि ये कार्रवाई जारी रहेगी और गैंग के बाकी सदस्यों तक पहुंचने में ज्यादा समय नहीं लगेगा. क्या ये गिरफ्तारियां गैंग को पूरी तरह खत्म कर देंगी?

ये भी पढ़ें:  NIA का फर्जी अधिकारी गिरफ्तार, नौकरी का झांसा देकर नाबालिग को लाया था दिल्ली

Continue reading on the app

  Sports

पहले से ज्यादा सुविधाजनक होगी कैलाश मानसरोवर की यात्रा, 13 करोड़ की लागत से बनेंगे हेरिटेज भवन और व्यू प्वाइंट

कैलाश मानसरोवर की यात्रा के लिए हर साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु निकलते हैं। इस दौरान वह आदि कैलाश और ॐ पर्वत भी पहुंचते हैं। अब ये यात्रा पहले से और भी ज्यादा सुविधाजनक होने वाली है। यहां आने वाले श्रद्धालु और रहने बस ग्रामीणों के लिए सरकार बेहतर सुविधाएं तैयार करने वाली है। इसके … Fri, 20 Feb 2026 09:29:32 GMT

  Videos
See all

बिहार में 42 विधायकों को Patna High Court का नोटिस | Patna News | Bihar News | Hindi News #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-20T04:12:58+00:00

AI Summit 2026 Live Updates : AI समिट से कितनी नौकरियां आने जा रही ? | PM Modi | Breaking News Live #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-20T04:12:29+00:00

EPFO Pension Update: सैलरी अकाउंट बदला तो नहीं निकाल पाएंगे PF? | New EPFO Withdrawal Rules 2026 | #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-20T04:15:00+00:00

छात्रा के हाथ पर टीचर ने बरसाए डंडे..मामला पहुंचा थाने! | Maharashtra | Mumbai News #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-20T04:17:34+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers