बिश्नोई गैंग पर एक्शन! पहले 'मैडम माया' जयपुर में, अब 'मैडम जहर' दिल्ली में धरी गई, गैंग की टूटी कमर...
Lawrence Bishnoi gang: लॉरेंस बिश्नोई गैंग को पिछले कुछ महीनों में लगातार झटके लग रहे हैं. पुलिस ने गैंग की दो 'लेडी डॉन' को पकड़ा है. दरअसल, पहले राजस्थान की जयपुर पुलिस ने दिसंबर 2024 में 'मैडम माया' (असली नाम सीमा मल्होत्रा) को गिरफ्तार किया था जो गैंग की एक महत्वपूर्ण कड़ी थी. अब फरवरी 2026 में दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने एक और 'लेडी डॉन' को पकड़ा है जो 'मैडम जहर' उर्फ नेहा उर्फ खुशनुमा अंसारी है.
ये दोनों महिलाएं अलग-अलग समय और जगहों पर गैंग के लिए काम कर रही थीं लेकिन इनकी गिरफ्तारी से बिश्नोई के नेटवर्क पर बड़ा असर पड़ा है. सबसे पहले बात 'मैडम माया' की. 50 साल की सीमा मल्होत्रा दिल्ली के द्वारका से थीं और गैंग में 'मैडम माया' के नाम से जानी जाती थीं.
दिल्ली | दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल की काउंटर इंटेलिजेंस यूनिट ने लॉरेंस बिश्नोई गैंग के एक मुख्य अपराधी को गिरफ्तार किया है, जो 7 साल से फरार था। उसकी पहचान बॉबी कबूतर के रूप में हुई है।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 18, 2026
मैडम माया जेल में बंद लॉरेंस बिश्नोई के इशारों पर काम करती थी
जयपुर पुलिस ने दिसंबर 2024 में एक बड़े ऑपरेशन में माया और उसके दो साथियों हरन शैलेश उर्फ डेविल राजा (गुजरात) और सचिन वर्मा (हरियाणा) को पकड़ा था. इनके पास से हथियार भी बरामद हुए थे. पुलिस के अनुसार मैडम माया जेल में बंद लॉरेंस बिश्नोई के इशारों पर काम करती थी. माया एक्सटॉर्शन के टारगेट चुनना, वकीलों का इंतजाम, नए सदस्य भर्ती करना और लॉजिस्टिक्स संभालना का काम करती थी. वो गैंग के लिए 'मैसेंजर' और कोऑर्डिनेटर की भूमिका में थीं, खासकर सिद्धू मूसेवाला मर्डर जैसे बड़े केसों में भी उनका नाम जुड़ा था. गिरफ्तारी के बाद गैंग में कुछ फूट की खबरें भी आईं लेकिन पुलिस ने दावा किया कि इससे गैंग की कमर टूटी है.
मैडम जहर के साथ ये दो लोग भी अरेस्ट
अब आते हैं नई गिरफ्तारी पर जिसका नाम है 'मैडम जहर'. दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल ने हाल ही में महिपालपुर फ्लाईओवर के पास एक ऑपरेशन में खुशनुमा अंसारी उर्फ नेहा को गिरफ्तार किया है. उसके साथ उसके बॉयफ्रेंड बॉबी कबूतर उर्फ महफूज को भी अरेस्ट किया गया है वह गैंग का मुख्य गनमैन है. बताया जा रहा है कि महफूज सिद्धू मूसेवाला मर्डर की रेकी में शामिल था. इसके अलावा पुलिस ने मोहम्मद राजी खान और शाहबाज को भी पकड़ा है.
बॉबी पिछले 7 साल से फरार था
पुलिस के अनुसार नेहा को गैंग में 'मैडम जहर' कहा जाता था क्योंकि वो ब्यूटी पार्लर चलाने की आड़ में ड्रग्स सप्लाई, हथियारों का नेटवर्क और गैंग के अन्य ऑपरेशंस संभालती थी. पुलिस सूत्रों के मुताबिक नेहा बॉबी कबूतर की गर्लफ्रेंड है और दोनों मिलकर गैंग के ड्रग सिंडिकेट को चला रहे थे. बॉबी पिछले 7 साल से फरार था लेकिन अब पुलिस की गिरफ्त में है. ये गिरफ्तारी गैंग के ड्रग और हथियारों के रैकेट पर सीधा वार है.
दोनों 'मैडम' गैंग के लिए महिलाओं की भूमिका को मजबूत बनाती थीं
दोनों 'मैडम' माया और जहर अलग-अलग इलाकों और रोल में थीं लेकिन गैंग के लिए महिलाओं की भूमिका को मजबूत बनाती थीं. मैडम माया ज्यादा जेल-बाहर कोऑर्डिनेशन और एक्सटॉर्शन पर फोकस करती थीं जबकि मैडम जहर ड्रग्स और फील्ड ऑपरेशंस में सक्रिय थीं. इनकी गिरफ्तारी से पुलिस को गैंग के कई राज खुलने की उम्मीद है खासकर कि जेल से कैसे ऑर्डर आते थे और महिलाएं कैसे कवर बनाकर काम करती थीं.बिश्नोई गैंग जो पहले से ही कई बड़े मर्डर, एक्सटॉर्शन और ड्रग केसों में फंसा है अब इन लेडी डॉन की गिरफ्तारी से और कमजोर हुआ दिख रहा है. पुलिस का कहना है कि ये कार्रवाई जारी रहेगी और गैंग के बाकी सदस्यों तक पहुंचने में ज्यादा समय नहीं लगेगा. क्या ये गिरफ्तारियां गैंग को पूरी तरह खत्म कर देंगी?
ये भी पढ़ें: NIA का फर्जी अधिकारी गिरफ्तार, नौकरी का झांसा देकर नाबालिग को लाया था दिल्ली
'भारत दुनिया की सबसे बड़ी युवा आबादी का देश', इंडिया AI समिट को संबोधित करते हुए बोले PM मोदी
PM Modi Address India AI Summit 2026: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को दिल्ली में चल रहे इंडिया एआई समिट 2026 का औपचारिक उद्घाटन किया. उसके बाद पीएम मोदी ने कार्यक्रम में उपस्थित वैश्विक नेताओं और एआई लीडर्स को संबोधित किया. इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि भारत दुनिया का सबसे युवा आबादी वाला देश है.
खबर अभी अपडेट हो रही है...
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation

















