Responsive Scrollable Menu

France violence: इमारतों और दुकानों में तोड़फोड़ के बाद Paris के दो प्रमुख इलाकों में रात का कर्फ्यू लागू

फ्रांस में सार्वजनिक इमारतों समेत विभिन्न भवनों और हजारों व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को निशाना बनाकर की गई हिंसा के बाद राजधानी पेरिस के दो इलाकों में रात का कर्फ्यू लागू कर दिया गया है। सप्ताहांत में हुई यह हिंसा हाल के वर्षों की सबसे गंभीर घटनाओं में से एक है। पेरिस पुलिस की ओर से सोमवार को जारी बयान के अनुसार, इस आदेश का उद्देश्य ‘‘लोगों और संपत्ति को हिंसा तथा लूटपाट से बचाना’’ है।

कर्फ्यू के तहत ‘प्लास द ला रिपब्लिक’ और ‘लेस हॉल’ के व्यावसायिक क्षेत्र में लोगों के प्रवेश करने और वहां रुकने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। शनिवार को ‘प्लास द ला रिपब्लिक’ में हिंसा हुई थी, जबकि लेस हॉल क्षेत्र में लूटपाट की घटनाएं हुई थीं। यह कर्फ्यू सोमवार रात 11 बजे से मंगलवार सुबह छह बजे तक लागू रहेगा।

इसके अलावा, पेरिस पुलिस ने रात आठ बजे से सभाओं और प्रदर्शनों पर भी प्रतिबंध लगा दिया है। इससे पहले सोमवार को प्रधानमंत्री सेबेस्टियन लेकोर्नू ने सीमित क्षेत्रों में स्थानीय स्तर पर कर्फ्यू लगाने का निर्देश दिया था। उत्तरी फ्रांस में स्थानीय अधिकारियों ने कई शहरों में 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों और किशोरों के लिए सोमवार से अगले दो दिन तक रात आठ बजे से सुबह छह बजे तक कर्फ्यू लागू कर दिया है।

वहीं, फ्रांस के दक्षिण-पूर्वी तट पर स्थित नीस शहर में भी नाबालिगों के लिए रात नौ बजे से कर्फ्यू लागू किया गया है। लेकोर्नू ने हिंसा से निपटने के पुलिस के तरीके का बचाव करते हुए कहा, ‘‘गंभीर हिंसा और संपत्ति को भारी नुकसान पहुंचने के बावजूद किसी की जान नहीं गई। यह किसी चमत्कार से कम नहीं है।’’ उन्होंने कहा कि मेयर के साथ विचार-विमर्श के बाद सोमवार को कर्फ्यू के संबंध में विस्तृत जानकारी घोषित की जाएगी।

शनिवार को हुई हिंसा ने 2023 में पुलिस की गोलीबारी में एक किशोर की मौत के बाद भड़की हिंसा की यादों को ताजा कर दिया। उस समय भी अधिकारियों ने स्थानीय स्तर पर कर्फ्यू लागू किया था। इसके अलावा, हालिया हिंसा की तुलना 2018 में ईंधन की कीमतों में वृद्धि और व्यापक आर्थिक चिंताओं के विरोध में शुरू हुए ‘येलो वेस्ट’ अंदोलन से भी की जा रही है।

उस आंदोलन के दौरान भी कई जगहों पर हिंसक घटनाएं हुई थीं।

Continue reading on the app

Para Asian Games Day 2 India medal: दीप्ति जीवनजी ने जीता गोल्ड, तीसरे दिन भारत की शानदार शुरुआत

Para Asian Games Day 2 India medal: आईची-नागोया में हो रहे 2026 एशियाई पैरा खेलों के पहले दिन 11 पदक (चार स्वर्ण, पांच रजत और दो कांस्य) जीतने के बाद भारत अब दूसरे दिन अपनी इस शानदार शुरुआत को आगे बढ़ाने के लिए मैदान पर उतर चुका है.

Continue reading on the app

  Sports

प्रज्ञान ओझा सिर्फ टीम इंडिया का सेलेक्शन ही नहीं करेंगे, उन्हें झगड़ा भी खत्म करना होगा, मिलेंगे इतने करोड़ रुपये!

प्रज्ञान ओझा भारतीय क्रिकेट टीम के नए चीफ सेलेक्टर बन गए हैं, रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्हें बीसीसीआई ने सेलेक्शन के अलावा एक और बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है. Tue, 20 Oct 2026 08:50:15 +0530

  Videos
See all

Tiger Shroff News: टाइगर श्रॉफ के तीनों हमलावरों को आज Kota से Mumbai लेकर आएगी पुलिस |Jackie Shroff #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-20T03:36:57+00:00

Jio Platforms IPO को लेकर बाजार में उत्साह, Experts ने क्या कहा | #shorts #shortvideo #viral #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-20T03:45:32+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers