Responsive Scrollable Menu

संयुक्त राष्ट्र में भारत की चेतावनी, आतंकियों तक न पहुंचे संवेदनशील Weapons Technology

(योषिता सिंह) संयुक्त राष्ट्र, 20 अक्टूबर भारत ने आतंकवादियों के हाथ विनाशकारी हथियार लगने के जोखिम पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए वैश्विक समुदाय से आह्वान किया है कि वह संवेदनशील तकनीक के हस्तांतरण को लेकर सतर्क रहे, खासकर उन लोगों के मामले में जिनका शस्त्र प्रसार और आतंकवाद से पुराना नाता रहा है। भारत का यह बयान परोक्ष रूप से पाकिस्तान के संदर्भ में था। संयुक्त राष्ट्र महासभा की निशस्त्रीकरण और अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ी प्रथम समिति में भारत का बयान रखते हुए लोकसभा सदस्य आलोक कुमार सुमन ने सोमवार को कहा, ‘‘आतंकवाद अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा के लिए एक बड़ी चुनौती बना हुआ है।

भारत इस बात को लेकर बहुत चिंतित है कि विनाशकारी हथियार आतंकवादियों और असामाजिक तत्वों के हाथों में पड़ रहे हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘हम सभी सदस्य देशों को प्रोत्साहित करते हैं कि वे दोहरे उपयोग वाली और संवेदनशील तकनीकों के हस्तांतरण को लेकर सतर्क रहें, विशेष रूप से उन लोगों के प्रति जिनका शस्त्र प्रसार का इतिहास रहा है या जो आतंकवाद से जुड़े हैं।’’ इन टिप्पणियों को पाकिस्तान और ए.क्यू. खान के नेतृत्व वाले वैश्विक शस्त्र प्रसार नेटवर्क की तरफ इशारा माना जा रहा है। पाकिस्तान के परमाणु बम के जनक के रूप में विख्यात खान ने परमाणु उपकरणों और तौर-तरीकों के प्रसार के लिए एक बड़े अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क का नेतृत्व किया था। अमेरिकी विदेश विभाग ने इस नेटवर्क को परमाणु हथियार विकसित करने के इच्छुक देशों के लिए ‘एक ही जगह पर तमाम सुविधाएं उपलब्ध कराने वाली व्यवस्था’ बताया था।

सुमन संयुक्त राष्ट्र के दौरे पर यहां आए भारतीय सांसदों के दूसरे प्रतिनिधिमंडल का हिस्सा हैं। इस यात्रा के दौरान ये सांसद संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे और संयुक्त राष्ट्र के वरिष्ठ अधिकारियों, राजदूतों तथा भारतीय प्रवासियों से भी मुलाकात करेंगे। सुमन ने उल्लेख किया कि 2002 से भारत ‘आतंकवादियों को विनाशकारी हथियार हासिल करने से रोकने के उपाय’ शीर्षक से एक प्रस्ताव पेश करता आ रहा है।

भारत ने रासायनिक और जैविक हथियार संधियों के पूर्ण, प्रभावी और गैर-भेदभावपूर्ण क्रियान्वयन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को भी दोहराया।

Continue reading on the app

दीप्ति ने पैरा एशियन गेम्स रिकॉर्ड के साथ गोल्ड जीता:यह 5वां गोल्ड मेडल, भारत के अब तक 19 मेडल

भारत ने नागोया में चल रहे पैरा एशियन गेम्स में 5 गोल्ड सहित 19 मेडल जीत लिए हैं। इनमें से 4 गोल्ड एथलीट्स ने दिलाए। जबकि, एक शूटिंग में आया। मंगलवार को गेम्स का दूसरा दिन है। भारतीय एथलीट दीप्ति जीवनजी ने विमेंस की 400 मीटर टी20 दौड़ में गोल्ड मेडल जीता। उन्होंने 56.36 सेकेंड का समय निकालकर नया गेम्स रिकॉर्ड बनाया। दीप्ति ने लगातार दूसरी बार सोना जीता दीप्ति ने लगातार दूसरी बार इस स्पर्धा का गोल्ड जीता। उन्होंने 2022 में 56.59 सेकेंड का समय लिया था। इस बार उन्होंने अपने समय में 0.23 सेकेंड का सुधार किया। जापान की नीना कानो ने सिल्वर और अकारी काटो ने ब्रॉन्ज मेडल जीता। 23 साल की दीप्ति तेलंगाना की रहने वाली हैं। वे 2 बार पैरा वर्ल्ड चैंपियनशिप में मेडल जीत चुकी हैं। उन्होंने 2024 में गोल्ड मेडल जीता था। वह इसी स्पर्धा में पैरालिंपिक ब्रॉन्ज मेडल भी जीत चुकी हैं। T20 कैटेगरी में बौद्धिक अक्षमता वाले एथलीट शामिल होते हैं। इस कैटेगरी के खिलाड़ियों को जानकारी समझने, ध्यान लगाने और रेस की योजना बनाने में चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। प्रदीप को सिल्वर, आयुष ने जीता ब्रॉन्ज पुरुषों के जैवलिन थ्रो F53/54 इवेंट में भारत ने दो मेडल जीते। प्रदीप कुमार ने लगातार दूसरी बार सिल्वर मेडल जीता। उन्होंने F54 कैटेगरी में 27.45 मीटर का पर्सनल बेस्ट थ्रो किया। आयुष वर्मा ने 17.88 मीटर के थ्रो के बावजूद ब्रॉन्ज मेडल जीता। उन्हें रजा पॉइंट्स के आधार पर पोडियम में जगह मिली।ईरान के एरफान बंडोरी ने 30.24 मीटर के गेम्स रिकॉर्ड थ्रो के साथ गोल्ड मेडल जीता। प्रवीण को F11 शॉर्ट पुट में ब्रॉन्ज मिला प्रवीण कुमार ने F11 शॉर्ट पुट इवेंट में पर्सनल बेस्ट थ्रो के साथ ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया। उन्होंने F11 कैटेगरी में 13.86 मीटर के थ्रो के साथ तीसरा स्थान हासिल किया। इस कैटेगरी में वे प्लेयर्स आते हैं, जिन्हें दिखाई नहीं देता। ------------------------------- स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़िए… क्रिस्टियानो रोनाल्डो पर 30 दिन का बैन:पुर्तगाली फुटबॉल फेडरेशन ने ट्रेनिंग कैंप छोड़ने पर €255 जुर्माना लगाया पुर्तगाली फुटबॉल फेडरेशन ने क्रिस्टियानो रोनाल्डो पर 30 दिन का बैन लगाया है। उन पर करीब 27,154 रुपए (€255) का जुर्माना भी लगाया गया है। फेडरेशन ने यह कार्रवाई पुर्तगाल के ट्रेनिंग कैंप से जाने के मामले में की। रोनाल्डो ने हालिया इंटरनेशनल ब्रेक के दौरान कैंप छोड़ा था। पढ़ें पूरी खबर

Continue reading on the app

  Sports

प्रज्ञान ओझा सिर्फ टीम इंडिया का सेलेक्शन ही नहीं करेंगे, उन्हें झगड़ा भी खत्म करना होगा, मिलेंगे इतने करोड़ रुपये!

प्रज्ञान ओझा भारतीय क्रिकेट टीम के नए चीफ सेलेक्टर बन गए हैं, रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्हें बीसीसीआई ने सेलेक्शन के अलावा एक और बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है. Tue, 20 Oct 2026 08:50:15 +0530

  Videos
See all

Nonstop: Tiger Shroff Firing Case | Mumbai Police | Dussehra | PM Modi | Delimitation bill #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-20T03:51:32+00:00

Varanasi Air Show: नमो घाट पर ‘Wings Over Ganges’ की तैयारी, वायुसेना करेगी भव्य प्रदर्शन | #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-20T03:46:16+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers