एशियन पैरा गेम्स में छाईं दीप्ति जीवनजी, 400 मीटर रेस में गोल्ड मेडल जीतकर बनाया ये खास रिकॉर्ड
Deepthi Jeevanji Won Gold Medal: भारतीय पैरा-एथलीट दीप्ति जीवनजी ने मंगलवार को 2026 एशियाई पैरा खेलों में महिलाओं की 400 मीटर T20 स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता. उन्होंने 56.36 सेकंड का समय निकालकर खेलों का एक नया रिकॉर्ड भी बनाया. जीवनजी का यह मेडल भारत के लिए पांचवां गोल्ड मेडल है और एशियन पैरा गेम्स के दूसरे दिन का पहला गोल्ड मेडल है. पेरिस 2024 पैरालंपिक में कांस्य पदक जीतने वाली दीप्ति ने इस रेस में अपना दबदबा बनाए रखा. इससे पहले आज, पैरा टेबल टेनिस खिलाड़ी भाविना पटेल ने महिलाओं की सिंगल्स क्लास 4-5 के सेमीफाइनल में चीन की झांग बियान से 3-0 से हारने के बाद ब्रॉन्ज मेडल जीता.
दीप्ति जीवनजी ने जीता गोल्ड मेडल
20 अक्टूबर को एथलेटिक्स में दीप्ति जीवनजी ने ऐसा कमाल किया कि गोल्ड मेडल के साथ नया गेम्स रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया. उन्होंने महिलाओं की 400 मीटर टी20 स्पर्धा में 56.36 सेकंड का समय निकालकर पहला स्थान हासिल किया है. यह भारत के लिए प्रतियोगिता का पांचवां गोल्ड मेडल है और दूसरे दिन देश को मिला पहला गोल्ड मेडल भी है.
वह अपनी सबसे करीबी कॉम्पटीटर, जापान की नीना कानो से 2 सेकंड से भी अधिक समय पहले फिनिश लाइन को पार किया. कानो ने 58.92 सेकंड का समय लेकर जापान के लिए सिल्वर मेडल जीता. जापान की अकाने काटो ने 1:00.26 का समय निकालकर ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया.
5TH GOLD MEDAL AGAYA HAI PRABHU! pic.twitter.com/Y7nKKiu7Zp
— The Khel India (@TheKhelIndia) October 20, 2026
प्रमोद भगत और मनीषा रामदास सेमीफाइनल में पहुंचे
इस बीच, पैरा बैडमिंटन में भारत की मिश्रित SL3-SU5 जोड़ी प्रमोद भगत और मनीषा रामदास सेमीफाइनल में पहुंचकर अपने लिए एक पदक पक्का कर लिया है. क्वार्टर फाइनल में, इस जोड़ी ने थाईलैंड की श्रीनावकुल चानिदा और टीमारोम सिरिपोंग की जोड़ी को सीधे गेमों में 21-15, 21-14 से हराया. यह मुकाबला महज 25 मिनट में खत्म हो गया.
2026 एशियाई पैरा खेलों में भारतीय पैरा तीरंदाज हरविंदर सिंह, भावना, शीतल देवी, पायल नाग, टोमन कुमार और श्याम सुंदर स्वामी अपनी-अपनी व्यक्तिगत स्पर्धाओं में क्वार्टर फाइनल में पहुंच गए हैं. हरविंदर पुरुषों के रिकर्व इवेंट में आगे बढ़े, जबकि भावना महिलाओं की रिकर्व कैटेगरी में आगे बढ़ीं.
चारों भारतीय कंपाउंड तीरंदाजों, शीतल देवी, पायल नाग, टोमन कुमार और श्याम सुंदर स्वामी ने भी क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई, जो एलिमिनेशन राउंड में भारतीय दल के शानदार प्रदर्शन को दर्शाता है.
ये भी पढ़ें: न्यूजीलैंड दौरे पर टीम इंडिया का गजब का दिखा क्रेज, T20I सीरीज शुरू होने से पहले ही SOLD OUT हुईं टिकट्स
Dussehra 2026: दशहरे पर बॉलीवुड के इन गानों के बिना अधूरा है त्योहार, सुनते ही बन जाएगा माहौल
Dussehra 2026 Bollywood Songs: देशभर में 20 अक्टूबर को दशहरे का त्योहार मनाया जा रहा है.इस दिन आते ही हर तरफ उत्साह और रौनक देखने को मिलती है. कहीं रामलीला की तैयारी होती है, तो कहीं रावण दहन देखने के लिए लोगों की भीड़ जुटती है. वहीं, बॉलीवुड के कुछ गाने ऐसे हैं, जो इस त्योहार के माहौल को और खास बना देते हैं. इन गानों में भक्ति, जोश और जश्न का ऐसा मेल देखने को मिलता है कि इन्हें सुनते ही त्योहार वाली फीलिंग आने लगती है. तो चलिए जानते हैं, उन गानों के बारे में जिनके बिना दशहरे का त्योहार अधूरा लगता है.
1. राम आएंगे (Ram Aayenge)
दशहरे और राम भक्ति की बात हो, तो भगवान राम से जुड़े भजन जरूर याद आते हैं. 'राम आएंगे' ऐसा ही एक फेमस भजन है, जिसे सुनकर भक्तों के मन में श्रद्धा का भाव पैदा होता है. विशाल मिश्रा और पायल देव की आवाज से भरा ये गाना लोग राम मंदिर, धार्मिक आयोजनों और त्योहारों के दौरान भी सुनते हैं. वहीं, दशहरे के दिन भगवान राम की पूजा और रावण पर उनकी जीत को याद करते हुए इस भजन को अपनी प्लेलिस्ट में शामिल किया जा सकता है.
2. राम सिया राम (Ram Siya Ram)
प्रभास (Prabhas) की फिल्म 'आदिपुरुष' का गाना 'राम सिया राम' भी दशहरे में सुनने के लिए बेस्ट ऑप्शन है. इस गाने में राम और सीता के रिश्ते के साथ उनकी भक्ति को खूबसूरती से दिखाया गया है. शांत म्यूजिक और बोल इसे खास बनाते हैं. दशहरे के दिन जब लोग बुराई पर अच्छाई की जीत का पर्व मनाते हैं, तब ये गाना उस भावना से जुड़ने का एक अच्छा तरीका माना जाता है. वहीं, पूजा के समय या घर में त्योहार का माहौल बनाते हुए भी इसे सुना जा सकता है.
ये भी पढ़ें- Dussehra 2026: बॉलीवुड की इन फिल्मों में दिखेगी रामलीला से लेकर रावण दहन की झलक, OTT पर हैं मौजूद
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation










