कलेक्ट्रेट के बाहर धरने पर बैठे संत, दो घंटे तक चली नारेबाजी, अधिकारियों की समझाइश के बाद हटे
उज्जैन कलेक्ट्रेट के बाहर साधु संतो का धरना देखने को मिला। कंप्यूटर बाबा यानी नामदेव दास त्यागी के साथ धरने पर बैठे संत पुष्पवर्षा की अनुमति ना मिलने की वजह से यहां एकत्रित हुए थे। सभी ने यहां जमकर नारेबाजी की।
धरना दे रहे संतों का कहना था कि वो पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह की सत्य सनातन यात्रा के स्वागत में हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा करना चाहते हैं। लेकिन जिला प्रशासन द्वारा इसकी अनुमति नहीं दी जा रही है। कुछ देर बाद प्रशासनिक अधिकारियों ने साधु संतों से बातचीत कर धरना खत्म करवाया। इस दौरान पुष्पवर्षा की परमिशन भी दे दी गई।
इन शर्तों पर मिली अनुमति
इस बारे में जानकारी देते हुए उज्जैन एसडीएम पवन बारिया ने कहा कि सत्य सनातन पदयात्रा को लेकर आवेदन प्राप्त हुआ था। विचार विमर्श के बाद कलेक्टर की ओर से अनुमति जारी कर दी गई है। बालाजी गार्डन नरसिंह घाट के पास पुष्प वर्षा की अनुमति नियमों के मुताबिक जारी किए। जो आयोजक हैं उन्हें तय शर्तों का पालन करना होगा।
पुष्पवर्षा करेंगे संत
पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह की यात्रा पर कंप्यूटर बाबा साधु संतों के साथ पुष्प वर्षा करना चाहते हैं। इसी की अनुमति के लिए कलेक्ट्रेट के बाहर धरना दिया गया। अनुमति मिलने के बाद उन्होंने मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव, पुलिस और मीडिया को धन्यवाद दिया है। उनका कहना है कि संत समाज
प्रशासन के नियमों का पालन करते हुए उनका सहयोग करता रहेगा। यह भी बताया गया है कि लगभग 11 क्विंटल पल पुष्प वर्षा के लिए रखे गए हैं। 1 से 2 बजे के बीच पुष्प वर्षा की जाने वाली है।
कब से है यात्रा
बता दें कि दिग्विजय सिंह 20 अक्टूबर से सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा शुरू करने जा रहे हैं। उज्जैन स्थित महाकालेश्वर मंदिर से यात्रा शुरू होगी। लगभग 930 किलोमीटर का सफर तय करते हुए यह अयोध्या जाने वाली है। उन्होंने अपनी इस यात्रा की शुरुआत के लिए विजयादशमी का खास दिन चुना है। इसके पहले वो नर्मदा परिक्रमा यात्रा भी कर चुके हैं। यह यात्रा उज्जैन, तराना, शाजापुर, सारंगपुर, खुजनेर, राजगढ़, चाचौड़ा, आरोन, अशोक नगर, चंदेरी, तालबेहट, ओरछा, चिरगांव, उरई, कालपी, कानपुर, लखनऊ और बाराबंकी होते हुए अयोध्या पहुंचेगी।
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने दशहरा के लिए जारी की एडवाइजरी, इन इलाकों में लागू रहेगा डायवर्जन
Delhi Traffic Advisory: देशभर में आज विजयादशमी का पर्व मनाया जा रहा है. इस अवसर पर दिल्ली पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है. दशहरा उत्सव के दौरान राजधानी में उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने यातायात प्रबंधन और सुरक्षा व्यवस्था की खास तैयारी की है. आज रामलीला मैदानों और रावण दहन के कार्यक्रमों के आसपास लोगों की आवाजाही बढ़ने की संभावना है. ऐसे में पूर्वी दिल्ली की कई प्रमुख सड़कों पर जाम लग सकता है और जरूरत पड़ने पर वाहनों के रास्ते बदले जा सकते हैं.
दशहरा पर पूर्वी दिल्ली में ट्रैफिक नियंत्रण का विशेष इंतजाम
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के मुताबिक, पूर्वी दिल्ली में शाम 5 बजे से रात 8 बजे तक यातायात को नियंत्रित करने के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं. इस दौरान NH-24, विकास मार्ग, रोड नंबर 57, रोड नंबर 57A और रोड नंबर 56 पर ट्रैफिक प्रभावित होने की आशंका है. ऐसे में ट्रैफिक पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे शाम के समय इन मार्गों से गुजरने से पहले वैकल्पिक रास्तों पर विचार करें.
इसके साथ ही यात्रियों को अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए अतिरिक्त समय लेकर निकलने की सलाह भी दी गई है. आयोजन स्थलों के आसपास केवल निर्धारित पार्किंग में ही वाहन खड़े करने को कहा गया है. सड़क किनारे अवैध पार्किंग करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी दी गई है. इसके साथ ही ट्रैफिक पुलिस ने लोगों को सलाह दी है कि भीड़भाड़ वाले इलाकों में वाहन चलाते समय गति कम रखें और पैदल चलने वालों की आवाजाही का विशेष ध्यान रखें.
Delhi Traffic Police issues advisory stating, "In view of the Dussehra celebrations on 20.10.2026, heavy pedestrian and vehicular movement is expected in East Delhi. Traffic diversions will remain in effect, as required, from 5:00 PM to 8:00 PM on the following roads: NH-24, Road… pic.twitter.com/Va7foHtQzA
— ANI (@ANI) October 19, 2026
पश्चिमी दिल्ली में 43 रामलीला, 16 दुर्गा पूजा स्थलों पर पुलिस तैनात
विजयादशमी पर्व के चलते पश्चिमी दिल्ली में भी सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई गई है. पश्चिम जिले के डीसीपी हरेश्वर वी. स्वामी के मुताबिक, जिले में 43 स्थानों पर रामलीला और 16 स्थानों पर दुर्गा पूजा के कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं. इन जगहों पर पिछले नौ दिनों से पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है. उन्होंने बताया कि दशहरा के दिन सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल भी लगाया जाएगा. इसका उद्देश्य आयोजन स्थलों पर भीड़ को नियंत्रित करना और किसी भी अप्रिय घटना की आशंका से निपटना है.
VIP मूवमेंट को लेकर भी विशेष तैयारी
संयुक्त पुलिस आयुक्त सुमन गोयल ने बताया कि दशहरा समारोहों में बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की उम्मीद है. पश्चिमी रेंज के अलग-अलग इलाकों में आयोजित कार्यक्रमों के मद्देनजर सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए जरूरी इंतजाम किए गए हैं. उन्होंने बताया कि द्वारका समेत कुछ क्षेत्रों में विशिष्ट व्यक्तियों की आवाजाही भी हो सकती है. पुलिस की प्राथमिकता अपराध पर नियंत्रण रखने, आम लोगों की आवाजाही सुचारू बनाए रखने और त्योहार को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने की है. VIP मूवमेंट के दौरान भी आम जनता को कम से कम असुविधा हो, इसके लिए विशेष व्यवस्था की गई है.
हनुमान मंदिर और दिल्ली गेट के आसपास यातायात पर नजर
सेंट्रल रेंज के डीसीपी (ट्रैफिक) के. रमेश के मुताबिक, राजधानी में रामलीला आयोजनों को देखते हुए पिछले दस दिनों से विशेष यातायात व्यवस्था लागू है. दशहरा के दिन हनुमान मंदिर और दिल्ली गेट जैसे इलाकों में अधिक भीड़ जुटने की संभावना को देखते हुए ट्रैफिक पुलिस की तैनाती बढ़ाई गई है. उन्होंने कहा कि पुलिस का प्रयास है कि समारोहों में पहुंचने वाले लोगों को रास्ते में अनावश्यक परेशानी न हो. इसके साथ ही VIP लोगों की आवाजाही और आम यातायात के बीच बेहतर तालमेल बनाए रखने पर भी ध्यान दिया जा रहा है.
खबर अभी अपडेट हो रही है...
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Mp Breaking News
News Nation









