विराट कोहली और रोहित शर्मा का न्यूजीलैंड के खिलाफ कैसा है रिकॉर्ड? 5 मैचों की वनडे सीरीज से पहले जान लें...
Virat Kohli Rohit Sharma: क्रिकेट फैंस का इंतजार बस खत्म होने वाला है और सबके फेवरेट विराट कोहली और रोहित शर्मा एक्शन में लौटने वाले हैं. असल में, भारतीय टीम न्यूजीलैंड दौरे पर है, जहां दोनों टीमों के बीच 5 टी-20, 5 वनडे और 2 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाने वाली है. सबसे पहले 22 अक्टूबर से टी-20 सीरीज शुरू होगी और फिर 4 नवंबर से वनडे सीरीज शुरू होगी, जिसमें एक बार फिर विराट कोहली और रोहित शर्मा मैदान पर उतरेंगे. तो आइए इस सीरीज के शुरू होने से पहले जान लेते हैं कि वनडे क्रिकेट में न्यूजीलैंड के खिलाफ विराट-रोहित के आंकड़े कैसे हैं?
न्यूजीलैंड के खिलाफ कैसे हैं विराट कोहली के रिकॉर्ड?
न्यूजीलैंड के खिलाफ स्टार बल्लेबाज विराट कोहली के आंकड़े काफी अच्छे हैं. कोहली ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 36 वनडे मैच खेले हैं, जिसकी 36 पारियों में उन्होंने 57.48 के औसत और 96.64 की स्ट्राइक रेट से 1897 रन बनाए हैं. इस दौरान उन्होंने 7 शतक और 10 अर्धशतक लगाए हैं. न्यूजीलैंड के खिलाफ उनका हाईएस्ट स्कोर 154* रनों का रहा है और वह सिर्फ एक बार ही शून्य पर आउट हुए हैं.
न्यूजीलैंड की सरजमीं पर विराट ने 13 मैच खेले हैं, जिसकी 13 पारियों में 49.67 के औसत और 91.41 की स्ट्राइक रट से 596 रन बनाए हैं. उन्होंने न्यूजीलैंड में 1 शतक औऱ 4 अर्धशतक भी जड़े हैं.
न्यूजीलैंड के खिलाफ कैसे हैं रोहित शर्मा के रिकॉर्ड?
रोहित शर्मा भी न्यूजीलैंड के खिलाफ रन बनाना काफी पसंद करते हैं. हिटमैन ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 34 वनडे मैच खेले हैं, जिसकी 32 पारियों में उन्होंने 36.58 के औसत और 85.26 की स्ट्राइक रेट से 1134 रन बनाए हैं. इस दौरान उन्होंने 2 शतक और 6 अर्धशतक भी जड़े हैं. उनका हाईएस्ट स्कोर 147 रनों का रहा है और वह एक भी बार न्यूजीलैंड के खिलाफ शून्य पर आउट नहीं हुए.
वहीं, न्यूजीलैंड की सरजमीं पर रोहित ने 14 मैच खेले हैं, जिसकी 13 पारियों में 36.42 के औसत और 72.95 की स्ट्राइक रेट से 437 रन बनाए हैं. उनके बल्ले से 4 अर्धशतक भी आए हैं.
पिछली सीरीज में कैसा रहा प्रदर्शन?
टीम इंडिया के स्टार दिग्गज विराट कोहली और रोहित शर्मा पिछली बार वेस्टइंडीज के साथ खेली गई 3 मैचों की घरेलू वनडे सीरीज में खेलते नजर आए थे. जहां, रोहित ने 3 मैचों की 3 पारियों में 75 के औसत से 239 रन बनाए, जिसमें एक शतक शामिल रहा. तो वहीं, विराट कोहली ने 3 मैचों की 3 पारियों में 84 के औसत से 168 रन बनाए, जिसमें उन्होंने भी एक शतक लगाया.
4 नवंबर से होगी वनडे सीरीज की शुरुआत
|
मैच |
तारीख |
दिन |
मुकाबला |
वेन्यू |
|---|---|---|---|---|
|
पहला वनडे |
4 नवंबर 2026 |
बुधवार |
भारत vs न्यूजीलैंड |
ईडन पार्क, ऑकलैंड |
|
दूसरा वनडे |
7 नवंबर 2026 |
शनिवार |
भारत vs न्यूजीलैंड |
एचएनआरवाई स्टेडियम, वेलिंगटन |
|
तीसरा वनडे |
10 नवंबर 2026 |
मंगलवार |
भारत vs न्यूजीलैंड |
सेडन पार्क, हैमिल्टन |
|
चौथा वनडे |
13 नवंबर 2026 |
शुक्रवार |
भारत vs न्यूजीलैंड |
बे ओवल, माउंट माउंगानुई |
|
पांचवां वनडे |
15 नवंबर 2026 |
रविवार |
भारत vs न्यूजीलैंड |
बे ओवल, माउंट माउंगानुई |
ऐसी है वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया के स्क्वाड
पहले तीन वनडे के लिए भारत की वनडे टीम: शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), नितीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, नमन धीर, अंशुल कंबोज, गुरनूर बराड़, रुतुराज गायकवाड़, अर्शदीप सिंह, इशान किशन (विकेटकीपर), मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा*, कुलदीप यादव
चौथे और पांचवें वनडे के लिए भारत की वनडे टीम: श्रेयस अय्यर (कप्तान) , रोहित शर्मा, विराट कोहली, तिलक वर्मा, इशान किशन (विकेटकीपर, उपकप्तान), नितीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, नमन धीर, औकिब नबी, गुरनूर बराड़, रुतुराज गायकवाड़, अर्शदीप सिंह, कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर), मोहम्मद सिराज, यश ठाकुर, कुलदीप यादव
ये भी पढ़ें: न्यूजीलैंड दौरे पर टीम इंडिया का गजब का दिखा क्रेज, T20I सीरीज शुरू होने से पहले ही SOLD OUT हुईं टिकट्स
Travel: माउंट आबू घूमने जा रहे हैं? 150 रुपये में ले सकते हैं घुड़सवारी का मजा, जानें कहां से मिलेगी सुविधा
Mount Abu Adventure Activities: राजस्थान के इकलौते हिल स्टेशन माउंट आबू में पर्यटक प्राकृतिक खूबसूरती के साथ एडवेंचर एक्टिविटीज का आनंद भी ले सकते हैं. यहां नक्की झील के आर्य समाज पार्किंग क्षेत्र, तिब्बती मार्केट से सनसेट रोड और देलवाड़ा रोड स्थित एडवेंचर स्पोर्ट्स जोन में घुड़सवारी की सुविधा उपलब्ध है. स्थानीय घोड़ा मालिक पर्यटकों को निर्धारित रूट पर सैर करवाते हैं. तिब्बती मार्केट के घोड़ा प्वाइंट पर दूरी और समय के हिसाब से करीब 150 से 300 रुपये तक किराया लिया जाता है. कुछ घोड़ा मालिक एडवांस पेमेंट पर एक से दो घंटे तक घुड़सवारी भी करवाते हैं. इस रोजगार से करीब तीन दर्जन से अधिक घोड़ा मालिक जुड़े हुए हैं. यहां मुख्य रूप से मारवाड़ी और काठियावाड़ी नस्ल के घोड़ों का इस्तेमाल किया जाता है
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation
News18










