Travel: माउंट आबू घूमने जा रहे हैं? 150 रुपये में ले सकते हैं घुड़सवारी का मजा, जानें कहां से मिलेगी सुविधा
Mount Abu Adventure Activities: राजस्थान के इकलौते हिल स्टेशन माउंट आबू में पर्यटक प्राकृतिक खूबसूरती के साथ एडवेंचर एक्टिविटीज का आनंद भी ले सकते हैं. यहां नक्की झील के आर्य समाज पार्किंग क्षेत्र, तिब्बती मार्केट से सनसेट रोड और देलवाड़ा रोड स्थित एडवेंचर स्पोर्ट्स जोन में घुड़सवारी की सुविधा उपलब्ध है. स्थानीय घोड़ा मालिक पर्यटकों को निर्धारित रूट पर सैर करवाते हैं. तिब्बती मार्केट के घोड़ा प्वाइंट पर दूरी और समय के हिसाब से करीब 150 से 300 रुपये तक किराया लिया जाता है. कुछ घोड़ा मालिक एडवांस पेमेंट पर एक से दो घंटे तक घुड़सवारी भी करवाते हैं. इस रोजगार से करीब तीन दर्जन से अधिक घोड़ा मालिक जुड़े हुए हैं. यहां मुख्य रूप से मारवाड़ी और काठियावाड़ी नस्ल के घोड़ों का इस्तेमाल किया जाता है
Murmura Tikki Recipe: मुरमुरे से बनाएं चटपटी और कुरकुरी टिक्की, टोमैटो चटनी के साथ लगेगी शानदार
Murmura Tikki Recipe: शाम की चाय के साथ कुछ कुरकुरा और चटपटा खाने का मन है, तो मुरमुरे से बनी टिक्की एक बेहतरीन विकल्प है. इसे घर पर आसानी से तैयार किया जा सकता है. मुरमुरे, बेसन, चावल का आटा और स्वादिष्ट मसालों से बनने वाली यह टिक्की बाहर से कुरकुरी और अंदर से नरम होती है. इसे बनाने के लिए मुरमुरे को हल्का भिगोकर बेसन, चावल के आटे, प्याज, हरी मिर्च और मसालों के साथ मिलाएं. अब छोटी-छोटी टिक्कियां बनाकर गर्म तेल में सुनहरा होने तक तल लें. इसे हरी चटनी या टमाटर सॉस के साथ गर्मागर्म खा सकते हैं.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18










