Responsive Scrollable Menu

Aung San Suu Kyi को King Charles III द्वारा भेजी गईं पुस्तकें म्यांमा प्रशासन ने सौंपी

म्यांमा की सैन्य समर्थित सरकार ने सोमवार को कहा कि उसने जेल में बंद नेता आंग सान सू की को ब्रिटेन के राजा चार्ल्स तृतीय की ओर से भेजी गई दो किताबें, एक सीलबंद लिफाफा और राजनयिक पत्राचार सौंप दिया है। सेना प्रमुख के रूप में फरवरी 2021 में सत्ता पर कब्जा करने वाले राष्ट्रपति मिन आंग ह्लाइंग अंतरराष्ट्रीय स्तर पर म्यांमा के अलग-थलग पड़ने की स्थिति को खत्म करने की कोशिश कर रहे हैं। सू की को सत्ता से हटाए जाने और जेल में बंद किए जाने के बाद म्यांमा पर अंतरराष्ट्रीय प्रतिबंध लगाए गए थे।

मिन आंग ह्लाइंग भी प्रतिबंध का सामना कर रहे हैं, लेकिन वह 2025 में चुनाव कराने और पड़ोसी देशों के साथ म्यांमा के संबंध बढ़ाने के बाद देश में सामान्य स्थिति लौटने का संदेश देने की कोशिश कर रहे हैं। राष्ट्रपति के प्रेस एवं सूचना ब्यूरो ने अपने टेलीग्राम चैनल पर जारी एक बयान में कहा कि गृह मंत्रालय के दो अधिकारियों ने सोमवार सुबह राजधानी नेपीता में सू की को ये सामग्री सौंपी। बयान के अनुसार, इनमें ब्रिटिश लेखकों ब्रिजेट एलवर्थी और हेनरीटा कोर्टल्ड की किताब ‘द लैंड गार्डनर्स: सॉइल टू टेबल’ शामिल है।

यह किताब स्वस्थ मिट्टी और भोजन के बीच संबंधों पर केंद्रित है। दूसरी किताब ‘सॉइल: द वर्ल्ड एट आवर फीट’ है।

Continue reading on the app

Breaking News Today Live Updates: जम्मू-कश्मीर के पुंछ में सड़क निर्माण के दौरान मजदूरों पर गिरा मलबा, एक व्यक्ति की मौत

Breaking News Today Live Updates: आज 20 अक्टूबर 2026 और दिन मंगलवार है. अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो आज मुंबई के दौरे पर आएंगे. इस दौरान वे 26/11 आतंकी हमले के पीड़ितों को श्रद्धांजलि देंगे, इसके साथही विदेश मंत्री एस. जयशंकर के साथ द्विपक्षीय बैठक और फ्रीडम 250 रिसेप्शन में शिरकत करेंगे. इस बैठक में ऊर्जा, व्यापार, निवेश, रक्षा और तकनीक जैसे अहम मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है. उधर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज पंजाब दौरे पर रहेंगे. इस दौरान वे मानसा, संगरूर और गुरदासपुर जाएंगे, जहां पीड़ित परिवारों से मुलाकात करेंगे.

वहीं राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा की अपील पर अगर एफआईआर दर्ज नहीं हुई तो कांग्रेस के हजारों कार्यकरता कमिश्नरेट पहुंचेंगे और घेराव करेंगे. प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा व तमाम नेता कमिश्नरेट में धरना दे रहे हैं. आज देशभर में दशहरा उत्सव मनाया जाएगा. इस दौरान रावण दहन भी किया जाएगा. इस दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं. राजधानी दिल्ली में करीब 10,000 पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है. जबकि भीड़भाड़ वाले स्थानों, धार्मिक स्थलों और बड़े सार्वजनिक समारोहों वाले क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरती जा रही है. ऐसी ही तमाम खबरों के लिए जुड़े रहें न्यूज नेशन के साथ… हमें फॉलो कीजिए हमारे X हैंडल @NewsNationTV  इंस्टाग्राम- @newsnationtv फेसबुक- @NewsNationChannel यूट्यूब- @NewsNationTV

Continue reading on the app

  Sports

Rajasthan के Sachin Yadav और Karan Lamba ने ठोके 194 रन Railways के खिलाफ 338 रन की साझेदारी

रणजी ट्रॉफी में राजस्थान और रेलवे के बीच खेले जा रहे मुकाबले के दूसरे दिन ऐसा नजारा देखने को मिला, जिसे क्रिकेट फैंस लंबे समय तक याद रख सकते हैं। राजस्थान के बल्लेबाज सचिन यादव और करण लांबा ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 194-194 रन बनाए, लेकिन दोनों ही खिलाड़ी दोहरे शतक से केवल 6 रन दूर रह गए। दोनों का एक ही स्कोर पर आउट होना इस मुकाबले का सबसे खास संयोग बन गया।

जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेले जा रहे ग्रुप डी के इस मुकाबले में राजस्थान ने दूसरे दिन सुबह 247 रन पर 2 विकेट से आगे खेलना शुरू किया। सचिन और करण ने अपनी शानदार बल्लेबाजी जारी रखी और रेलवे के गेंदबाजों को लंबे समय तक विकेट के लिए तरसाया। दोनों के बीच 338 रन की बड़ी साझेदारी हुई, जिसने राजस्थान को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया। हालांकि, सचिन के आउट होने के बाद मेजबान टीम की पारी लड़खड़ा गई और पूरी टीम 497 रन बनाकर आउट हो गई।

सचिन यादव ने अपनी 194 रन की पारी के लिए 358 गेंदों का सामना किया। इस दौरान उन्होंने 22 चौके और 4 छक्के लगाए। दूसरी ओर, अपना 11वां फर्स्ट क्लास मुकाबला खेल रहे करण लांबा ने केवल 284 गेंदों पर 194 रन बनाए। उनकी पारी में 19 चौके और 2 छक्के शामिल रहे। करण ने इस दौरान अपना तीसरा रणजी शतक भी पूरा किया। दोनों बल्लेबाजों ने धैर्य और आक्रामकता के बीच अच्छा तालमेल दिखाया।

सुबह नई गेंद आने के बाद बल्लेबाजों को कुछ मुश्किलों का सामना करना पड़ा। रेलवे के गेंदबाजों ने किनारे लगवाने में सफलता हासिल की, लेकिन खराब क्षेत्ररक्षण के कारण टीम कुछ आसान मौके गंवा बैठी। इसका फायदा राजस्थान के बल्लेबाजों को मिला। शुरुआती दबाव से निकलने के बाद सचिन और करण ने खुलकर रन बनाए और रेलवे के गेंदबाजी आक्रमण को थका दिया। सचिन स्टंप आउट हुए, जबकि करण पॉइंट पर कैच दे बैठे।

दोनों बल्लेबाज कई वर्षों से राजीव गांधी क्रिकेट अकादमी में साथ अभ्यास करते रहे हैं। करण ने बताया कि लंबे समय से साथ खेलने के कारण दोनों एक-दूसरे की ताकत और खेल को अच्छी तरह समझते हैं। उन्होंने यह भी माना कि दोहरे शतक से चूकने का थोड़ा अफसोस जरूर था, लेकिन वह इस बारे में बहुत ज्यादा नहीं सोच रहे थे। करण के मुताबिक, घरेलू क्रिकेट में बल्लेबाजी के लिए इतनी अच्छी पिच कम ही मिलती है और उन्होंने लंबे समय तक क्रीज पर टिके रहने की कोशिश की।

दिन के आखिरी सत्र में राजस्थान के गेंदबाजों ने भी अच्छा प्रदर्शन किया। पदार्पण कर रहे तेज गेंदबाज दानिश भांबू ने सटीक गेंदबाजी की, जबकि चेतन शर्मा और बाएं हाथ के तेज गेंदबाज आकाश सिंह ने उनका साथ दिया। बाएं हाथ के स्पिनर मोहित चांगड़ा ने सलामी बल्लेबाज विवेक सिंह को पगबाधा आउट कर रेलवे को पहला झटका दिया।

दिन का खेल समाप्त होने तक रेलवे ने 1 विकेट पर 46 रन बना लिए थे और वह राजस्थान से 451 रन पीछे है। ऐसे में मुकाबले में वापसी करने के लिए रेलवे के बल्लेबाजों को अगले दिन बड़ी साझेदारियां करनी होंगी।

Mon, 19 Oct 2026 22:45:00 +0530

  Videos
See all

Top Headlines Of The Day: Tiger Shroff Firing Case | Saurav Das | CJP News | Dussehra #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-20T01:34:20+00:00

मुख्यमंत्री Manik Saha ने मंडई में दुर्गा पूजा पंडालों में पहुंचकर लिया आशीर्वाद | #Tripura #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-20T01:38:56+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers