Responsive Scrollable Menu

सोना आज 484 रुपए महंगा, ₹1.46 लाख पहुंचा:चांदी 2643 रुपए चढ़कर 2.11 लाख पहुंची; जानें अपने शहर के दाम

सोने-चांदी की कीमतों में 16 अक्टूबर को तेजी रही। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक, 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 484 रुपए चढ़कर 1,46,426 रुपए पहुंच गया है। इससे पहले 15 अक्टूबर को यह 1,45,942 रुपए पर था। वहीं, एक किलो चांदी 2,643 रुपए चढ़कर 2,10,918 रुपए पर हो गई है, जो गुरुवार को 2,08,275 रुपए पर थी। अलग-अलग शहरों में सोने के दाम अलग होने की 4 वजहें सोना इस साल ₹13 हजार महंगा और चांदी ₹20 हजार गिरी इस साल सोने-चांदी की कीमत में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। सोना 2026 में अब तक 13,319 रुपए महंगा हो चुका है। वहीं, चांदी 20,108 रुपए सस्ती हुई है। 31 दिसंबर 2025 को 10g सोना 1.33 लाख रुपए था, जो अब 1.47 लाख रुपए पहुंच गया है। वहीं, चांदी 31 दिसंबर 2025 को 2.30 लाख रुपए किलो थी, जो 2.10 लाख रुपए हो गई है। इस दौरान 29 जनवरी को सोने ने 1.76 लाख रुपए और चांदी ने 3.86 लाख रुपए का ऑलटाइम हाई भी बनाया था। ज्वेलर्स से सोना खरीदते समय इन 2 बातों का रखें ध्यान असली चांदी की पहचान करने के 4 तरीके -------------------------------------- ये खबर भी पढ़ें... भारतीय घरों में देश की GDP से ज्यादा का सोना: 34,600 टन गोल्ड की कीमत ₹450 लाख करोड़, देश की GDP ₹370 लाख करोड़ भारतीय परिवारों के पास मौजूद कुल सोने की वैल्यू 5 ट्रिलियन डॉलर (₹450 लाख करोड़) के पार निकल गई है। यह आंकड़ा देश की कुल 4.1 ट्रिलियन डॉलर यानी, 370 लाख करोड़ रुपए की GDP से भी ज्यादा है। सोने की कीमतें रिकॉर्ड हाई पर पहुंचने के कारण ऐसा हुआ है। मॉर्गन स्टेनली की एक रिपोर्ट के अनुसार भारतीय घरों में लगभग 34,600 टन सोना जमा है। अभी सोने की वैल्यू 1.38 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम के करीब चल रही है। वहीं इंटरनेशनल मार्केट में सोना 4,500 डॉलर प्रति औंस (करीब 28 ग्राम) के पार ट्रेड कर रहा है। रुपए में इसे बदलें तो इसकी वैल्यू 1.30 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम के करीब होती है। पूरी खबर पढ़ें…

Continue reading on the app

RM ड्रिप-RB डेनिम्स पर ED की छापेमारी:मुंबई समेत 6 शहरों के 29 ठिकानों पर रेड, शेयरों में हेराफेरी से 1-लाख निवेशकों को घाटा

एनफोर्समेंट डायरेक्टरेट यानी ED ने दो लिस्टेड कंपनियों RM ड्रिप एंड स्प्रिंकलर्स सिस्टम्स लिमिटेड और RB डेनिम्स लिमिटेड के शेयरों में हेरफेर के मामले में कार्रवाई की है। एजेंसी ने शुक्रवार को मुंबई, नासिक, अहमदाबाद समेत छह शहरों में 29 ठिकानों पर छापेमारी की। ED की जांच में सामने आया है कि फर्जी वॉट्सएप ग्रुप्स के जरिए दिए गए टिप्स के जाल में फंसकर 1 लाख से ज्यादा रिटेल निवेशकों ने पैसे गंवाए हैं। ED के छापों के दायरे में दोनों कंपनियों के कॉर्पोरेट दफ्तर, उनके प्रमोटरों के आवास, कम कीमत पर शेयर पाने वाले व्यक्तियों के घर, स्टॉक-ब्रोकिंग और फाइनेंस फर्मों के ऑफिस शामिल हैं। इसके अलावा प्रमोटर वॉट्सएप ग्रुप चलाने के संदिग्धों के ठिकानों की भी तलाशी ली गई। कार्रवाई में कई संदिग्ध दस्तावेज, डिजिटल डिवाइस, शेयर लेनदेन के रिकॉर्ड और प्रॉपर्टी से जुड़े कागजात जब्त किए गए हैं। 3.5 करोड़ से ज्यादा शेयर और वारंट जारी किए गए PMLA के तहत हुई जांच में खुलासा हुआ कि अप्रैल 2023 से मार्च 2024 के बीच दोनों कंपनियों ने चुनिंदा व्यक्तियों और संस्थाओं को 3.5 करोड़ से ज्यादा शेयर और कन्वर्टिबल वारंट जारी किए थे। इन शेयरों के लिए पेमेंट की गई राशि का एक बड़ा हिस्सा जुड़े हुए व्यक्तियों, फर्मों और लेंडर्स के एक छोटे से दायरे से आया था। इसके बाद के महीनों में शेयरों के भाव लगातार ऊपर बढ़ाए गए, जबकि शेयर ज्यादातर उन्हीं लोगों के पास बने रहे। भावनगर से चल रही थीं फर्जी वॉट्सएप कम्युनिटीज जांच में आगे पता चला कि दिसंबर 2025 के आखिरी से फरवरी 2026 के बीच मल्टीबैगर स्टॉक्स जैसे नामों से वॉट्सएप कम्युनिटीज बनाई गईं। इन ग्रुप्स के जरिए सीधे-साधे रिटेल निवेशकों को रोजाना ये शेयर खरीदने की टिप्स भेजी जाती थीं। ये ग्रुप्स हरियाणा और मुंबई के दूसरे लोगों के नाम पर जारी किए गए सिम कार्ड्स का इस्तेमाल करके चलाए जा रहे थे, लेकिन इनका संचालन गुजरात के भावनगर से किया जा रहा था। फर्जी टिप्स से 3,400 से 1 लाख के पार पहुंचे खरीदार फर्जी टिप्स के लालच में आकर इन दोनों कंपनियों के शेयरों को खरीदने वाले निवेशकों की संख्या तेजी से बढ़ी। शुरुआत में खरीदारों की संख्या करीब 3,400 थी, जो अचानक बढ़कर 1 लाख के पार पहुंच गई। 25 फरवरी को अचानक डिलीट किए गए वॉट्सएप ग्रुप्स ED सूत्रों के मुताबिक, 25 फरवरी 2026 को सभी वॉट्सएप ग्रुप्स को अचानक डिलीट कर दिया गया। इसके तुरंत बाद दोनों कंपनियों के शेयर लोअर सर्किट में आ गए और महज कुछ ही दिनों के भीतर इनकी कीमत में लगभग 70% की गिरावट आ गई। इससे 1 लाख से ज्यादा छोटे निवेशकों को नुकसान हुआ और वे ऐसे शेयरों के साथ अटक गए जिन्हें बेचा भी नहीं जा सकता था। ये खबर भी पढ़ें… सेंसेक्स 413 अंक चढ़कर 74,729 पर बंद: निफ्टी में 148 अंकों की तेजी; आईटी और मीडिया शेयरों में सबसे ज्यादा खरीदारी शेयर बाजार में आज यानी 16 अक्टूबर को तेजी रही। सेंसेक्स 413 अंक चढ़कर 74,729 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी भी 148 अंक ऊपर 23,146 पर बंद हुआ। आईटी और मीडिया शेयरों में सबसे ज्यादा खरीदारी हुई। पूरी खबर पढ़ें…

Continue reading on the app

  Sports

Suryakumar Yadav Baseball: सूर्यकुमार यादव-शार्दुल ठाकुर बेसबॉल मैदान पर दिखाएंगे जलवा, क्या बदलेंगे खेल के नियम?

मुंबई में भारत के 6 बड़े क्रिकेटर बेसबॉल के मैदान में अपना दम दिखाने वाले हैं. सूर्यकुमार यादव भी इसमें शामिल हैं. जानिए ऐसा क्यों हो रहा है? Wed, 21 Oct 2026 15:46:08 +0530

  Videos
See all

Rahul जी वर्दीधारी महिला पुलिस के साथ तुच्छ व्यवहार करते हैं-Smriti Irani । BJP VS Congress #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-21T10:43:28+00:00

Smriti Irani Vs Rahul Gandhi | BJP vs Congress: Rahul Gandhi पर क्या बोलीं Smriti Irani? #yt #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-21T10:45:08+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers